Wednesday, 24 May 2023

Article : अभाव जिंदगी का

 अभाव जिंदगी का  

किसकी ज़िन्दगी कैसी है? इस विषय में बरसों से बातें होती आई है। सोचा आज हम भी इसी पर मनन करें।

किसकी ज़िन्दगी कितने सुख से भरी है और कितने अभाव से... जिससे यह निष्कर्ष निकाला जा सके कि कौन सबसे बेहतर जिंदगी जी रहा है।

 खान-पान 

जो निर्धन है, वो तो अभाव में है ही, उसके पास तो जो रुखा सूखा हो, उससे ही भोजन बनाता है। कभी उसकी किस्मत चमक गई तो दान के रूप में लोग उन्हें बढ़िया पकवान दे जाते हैं। 

जो धनाढ्य हैं, वो भी अभाव में हैं, आप कहेंगे वो कैसे?

तो पहला तो यह कि उन्हें आधी चीज़ मना होगी और आधे का उन्होंने कभी स्वाद ही नहीं चखा होगा, साथ ही उनके घर में बनता तो बहुत कुछ होगा, पर उसमें स्वाद नहीं होगा, क्योंकि उनके घर खाना बनाने वाली कोई घर की स्त्री (माँ, बहन और पत्नी, आदि) नहीं होगी, बल्कि अपनी जीविका चलाने वाला कोई स्त्री या पुरुष होगा। जो खाना इसलिए नहीं बनाता है कि उसे घर वालों से प्रेम है, बल्कि इसलिए बनाता है क्योंकि यही उसकी जीविका का साधन है।

जो मध्यम वर्गीय है, उसके पास सब खाने-पीने की व्यवस्था भी होती है, उन्हें बहुत कुछ मना भी नहीं होगा और उन्होंने सब कुछ चखा भी होगा साथ ही उनके घर के बने खाने में स्वाद भी बहुत होगा, क्योंकि उनके घर पर खाना घर की स्त्री (माँ, बहन और पत्नी आदि) बनाती है। जो सिर्फ इसलिए खाना बनाती है, क्योंकि उसे घर वालों से प्रेम है, उनकी चिंता है। 

मतलब एक सुचारू जीवन जीने के लिए, ना अर्थव्यवस्था का अभाव, ना प्रेम का अभाव ना समय का। 

त्यौहार

जो निर्धन है, उसके तो क्या त्यौहार... रोज़ की ही रोटी की व्यवस्था होना मुश्किल होता है, फिर त्यौहार तो उन्हें सिर्फ अपनी गरीबी पर उड़ाया हुआ मज़ाक ही प्रतीत होता है।

धनाढ्य वर्ग के लिए सब त्यौहार wine and dine party से ज्यादा कुछ नहीं होता है। त्यौहार कोई भी हो, खुशी कोई भी हो, होली दीवाली, जन्मदिन, शादी की सालगिरह आदि, सभी में वही होगा wine and dine... ना होली में रंगों की बौछार होगी ना दीपावली में पटाखों की बहार, ना ही किसी त्यौहार का बेसब्री से इंतजार, ना ही हर त्यौहार की अलग छटा..

वहीं मध्यम वर्ग के लिए, हर त्यौहार, हर ख़ुशी का अपना अलग रंग अपनी अलग छटा होती है। होली के आने के एक महीने पहले से ही उसकी तैयारी शुरू कर दी जाती है, ना जाने कितने पकवान बनाए जाते हैं। यही पापड़, गुझिया, रंग-गुलाल, खील-बताशे ही तो होली की द्योतक है। ऐसे ही दीपावली आने के एक महीने पहले से ही साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, साज-सजावट शुरू कर दी जाती है। साज-सजावट, दीप, पटाखे, मेवा-मिठाई यही तो द्योतक हैं, दीपावली के। ऐसे ही सभी त्यौहार, पूजा पाठ, खुशी के विशेष अवसर, हर एक की अलग छटा, अलग रंग है मध्यम वर्ग में। 

ना विविधता का अभाव, ना खुशियों का अभाव 

विविध रूप 

निर्धन वर्ग के पास ना तो इतनी सुविधा होती हैं ना इतना ज्ञान कि, वो विविध रूप रख सकें।

धनाढ्य वर्ग के पास तो बहुत अधिक सुविधाएं होती है, पर उन सुविधाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए, उससे भी ज्यादा लोग होते हैं अतः उनमें विविध रूप का सदैव अभाव रहता है।  

पर मध्यम वर्ग में जितनी सुविधाएं रहती हैं, उनको सुचारू रूप से चलाने के लिए उनके पास उतने लोग नहीं रहते हैं, अतः अपनी सभी सुविधाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए उन्हें विविध रूप धारण करना पड़ता है। जैसे वो office में जिस भी job में हो, पर घर में वो electrician, carpenter, plumber, mechanic सब रुप में रहता है। इससे ही उनके घर की जहां सब सुविधाएं सुचारू रूप से चलती है, वहीं विविध रूप के कारण सर्वगुणसंपन्न की जो feelings होती है, वो तो अतुलनीय है। 

ना विविध रूप का अभाव ना ही सर्वगुणसंपन्न होने का अभाव..

आज के article में इतना ही वर्णन कर रहे हैं, आगे फिर कभी... पर आप इसे पढ़कर मनन कीजिएगा कि 

मध्यम वर्ग में एक सुचारू जीवन जीने के लिए ना अभाव है अर्थव्यवस्था का, ना प्रेम का, ना समय का, ना विविधता का, ना खुशियों का, ना विविध रूप का, ना ही सर्वगुणसंपन्न होने का अभाव.. 

मतलब, सच्चा और सुखद जीवन के लिए जो चाहिए, वो सब है, उनके पास.. 

इसलिए आज से यह कहना बंद कीजिए कि मध्यम वर्ग को सबसे ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है, उन्हें ही सबसे अधिक कष्ट है, उनकी ही जिन्दगी नर्क है।

क्योंकि दूसरे अर्थों में कहें तो, मध्यम वर्ग ने ही जीवन को, समाज को, त्यौहारों को, हंसी-खुशी को, सपनों को, अपनों को, सार्थकता प्रदान की है। वो है, इसलिए ही दुनिया हसीन है...

सोच positive रखें तो हर ओर सुख है हर ओर प्रसन्नता है 🙏🏻😊

Monday, 22 May 2023

Recipe : Potato Casserole

Summer vacations, start हो गए हैं, साथ ही बच्चों की बहुत सारी demands भी...

और Shades of Life ने अपने cute viewers का हमेशा से ही ध्यान रखा है.. 

तो चलिए, आज एक ऐसी recipe share करते हैं, जो कि sureshot, सारे ही बच्चों को बहुत पसंद आएगी,  साथ ही बहुत easily prepare भी हो जाएगी और healthy food भी है।

Potato casserole



Ingredients :

  • Potato - 3 (medium sized)
  • Bell pepper - Red, green, yellow
  • Onion - 2 (medium sized)
  • Paneer / Cottage Cheese - 150 grams
  • Spinach leaves - 50 grams
  • American corn - 1 tablespoon
  • Butter - 1 tablespoon
  • Cheese - 1 cup
  • Milk powder - 1 tablespoon
  • Milk - 1 cup
  • Salt - as per taste 
  • Mix harbs - as per taste


Method :

  1. आलू को parboil कर लीजिए। 
  2. Corn को soft होने तक boil कर लीजिए।
  3. सभी veggies (potato, bell pepper, onion, paneer) के thick blocks काट लीजिए।
  4. एक bowl लीजिए, उसमें milk, milk powder, cheese, butter, salt सब डालकर mix कर लीजिए।
  5. अब सारी veggies, paneer और corn को इसमें डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  6. अब इसे tray में या casserole में डाल दीजिए। एक side में हाथ से तोड़कर पालक के पत्ते डाल दीजिए।
  7. 180°C में half-an-hour के लिए bake कर लीजिए।

Now your crunchy, crispy and juicy Potato Casserole is ready to serve. You can have it with toasted garlic bread or you can serve as it is, in the form of a starter.

चलिए कुछ tips and tricks भी बता देते हैं for perfect potato casserole.


Tips and Tricks :

  • आलू को Al denté होने तक ज़रूर से boil कर लीजिए। ना इससे कम, वरना आलू कच्चे रह जाएंगे ना ही इससे ज्यादा, क्योंकि ज्यादा boil होने से आलू फूट जाएंगे और अपना shape contain नहीं कर पाएंगे।
  • आलू और corn को छोड़, बाकी सभी veggies ऐसी हैं, जिन्हें slightly cook करने से ही delicious taste आता है। इसलिए ही आलू और corn को boil कर के dish में डालें।
  • आप इसमें अपने taste के according और veggies भी add कर सकते हैं, जैसे pea, cabbage, cauliflower, mint leaves, salad leaves, etc.
  • आप चाहें तो microwave and grill combination से भी इसे बना सकते हैं। उसके लिए 4 minutes or cheese melt होने तक microwave कीजिए फिर 5 minutes or browning आने तक grill कीजिए।
  • इसमें base potato है, इसलिए kids की favourite dish है।
  • आप चाहें तो potato avoid भी कर सकते हैं और उसकी जगह green veggies भी base कर सकते हैं।

Saturday, 20 May 2023

Story of Life : रिश्तों की हद (भाग -4)

 रिश्तों की हद (भाग - 1)..

रिश्तों की हद (भाग -2) और

रिश्तों की हद (भाग -3) के आगे...


रिश्तों की हद (भाग -4)



रितिका, तुमने मुझे जो आज समझाया है, ऐसा ना मैंने कभी सोचा, ना ही समझा..

मैं आज ही अपने ससुराल और मायके दोनों तरफ, सबको बता देती हूँ।

जैसे ही श्यामली ने बताया, उसके सास-ससुर तुरंत चल दिए। श्यामली के मां-पापा ने भी शाम तक चलने के लिए कह दिया।

तरुण के बड़े भाई, अरुण एक pharmaceutical company में GM थे, उन्होंंने डाक्टर से बात कर के condition की seriousness समझी, फिर श्यामली को फोन करके कहा, मैंने डाक्टर से बात कर ली है। तुम घबराना नहीं, situation, under control है। मां-पापा रात तक और मैं कल सुबह तक आ जाऊंगा। Operation कल दोपहर का plan हुआ है।

Operation के पहले दोनों परिवारों से लोग पहुंच गए थे। अरुण के बात कर लेने से doctor and hospital ने personal attention दी। Operation, sucessful रहा। 

परिवार और दोस्त सब थे। परिवार के लोगों के आने के बाद, ज्यादातर सारे काम वो लोग ही निपटा दे रहे थे। दोस्तों से कुछ कहने की जरूरत ही नहीं हो रही थी।

सब कुछ इतना smoothly हो गया कि श्यामली और तरुण का कठिन समय बहुत आसानी से कट गया। 

सबका साथ पाकर, घर में जल्दी ही खुशी की लहर दौड़ गई। श्यामली, तरुण और परिवार वाले सभी खुश थे।

श्यामली और तरुण इसलिए कि उनका कठिन समय गुजर गया था और परिवार वाले इसलिए कि उनके बच्चे उनके साथ थे।

तरुण के घर आने के बाद से, सभी दोस्तों ने धीरे धीरे आना बंद कर दिया, चार दिन बाद श्यामली के मां-पापा भी चले गए, क्योंकि श्यामली की भाभी भी job करती थी और उसके मां-पापा के पास ही बच्चे रुकते थे। एक हफ्ते बाद अरुण भैय्या भी सारी व्यवस्था बनाकर चलें गये। पर उसके सास-ससुर, तरुण के plaster खुलने से उसके चलने तक रुके रहे और बराबर से तरुण का ध्यान रखते रहे, साथ ही श्यामली का भी सभी कामों में हाथ बंटाते थे।

जब वो लोग जा रहे थे तो तरुण दुखी था पर श्यामली बहुत रो रही थी।

उन्होंने पूछा कि क्या हुआ? तो वो बोली आप 

मत जाइए, अब जाकर तो मुझे समझ आया है कि मुझे कितनी अच्छी ससुराल मिली है और शादी के बाद, सबसे अपने आप के सास-ससुर ही होते हैं। 

हमें भी तुम्हारे साथ बहुत अच्छा लगा श्यामली, पर अभी हमें जाना होगा, क्योंकि तरुण की खबर सुनकर हम आनन-फानन में आ गए थे, वहां की सारी व्यवस्था ख़राब हो चुकी है।

हमें जाने दो, हम फिर आ जाएंगे, अपने बच्चों को देखे, मिले बिना किस का मन लगता है.. और तुम लोग भी आओगे तो और अच्छा लगेगा।

तरुण कुछ बोलता, उससे पहले ही श्यामली बोली, तरुण के पूरा ठीक होते ही हम आएंगे।

उन लोगों के जाने के बाद, श्यामली का मन बहुत भारी हो रहा था, तो उसने रितिका को घर बुला लिया।

रितिका के आते ही श्यामली उसके गले लग गई और बोली, रितिका मुझे तुम्हारे कारण ही पता चला कि मुझे कितनी अच्छी ससुराल मिली है और इतने सालों से मैं  कितने बड़े सुख से वंचित रह रही थी।

तुम्हारी कहीं बात को, मेरे जीवन की इस घटना ने सत्य साबित कर दिया।

सच में सभी रिश्तों की कद्र करनी चाहिए क्योंकि हर रिश्ता जरुरी है और हर रिश्ते की हद होती है, जो इसे समझ जाएगा, वो हमेशा सुखी रहेगा।

जिसके पास ससुराल, मायका और दोस्तों का प्यार और साथ हैं, उसी के दिल को पूर्णतः मिलती है।‌‌ 💓😊

कोई एक भी अगर साथ नहीं है तो दिल टूटा ही रहेगा  💔