Thursday, 28 March 2024

Article : The Advanced Yug

बदलता समाज, ज़िम्मेदार कौन? - इस article के अंतर्गत एक प्रश्न उठाया था हमने, कि आज कल लोगो को household chores करना और housewife कहलाया जाना रास नहीं आ रहा है, तो इसके ज़िम्मेदार कौन है? 

क्यों धीरे-धीरे लड़कियां, काम से अपना हाथ खींचती जा रही हैं?

क्योंकि, पहले तो माँ बेटियों को cooking सिखाया करतीं थीं, बेटियां भी सीखना चाहती थीं। बहुत सारे cooking course भी करती थीं।

पर अब वो ज़माना नहीं रहा, आज ना लड़कियां सीखने में interested हैं, ना माता-पिता सिखाने में... क्योंकि अब life की priorities change हो गई हैं, आजकल लोग career oriented, job oriented ज़्यादा हो गये हैं। 

लेकिन priority कुछ भी रहे, आप खाना खाए बिना नहीं रह सकते हैं। तो जो basic need है, उसके लिए आप को सोचना तो पड़ेगा ही... 

पर जब social setup change हो ही रहा है, तो हमें अपने घर में या अपनी बेटियों को शादी में ऐसे क्या उपहार देने चाहिए कि ज़िंदगी आसान ही बनी रहे।

क्योंकि एक बात तो तय है, कि जीवन में कुछ काम तो ऐसे हैं, जिनके बिना ज़िंदगी असंभव है, और हर काम के लिए maid पर depend करने से उनके भाव अनावश्यक रूप से बढ़ते जाएंगे और जब कभी वो नहीं आ पाएंगी या नहीं आएंगी, उस समय को काट पाना या बर्दाश्त कर पाना लगभग नामुमकिन होने लगता है। 

पर ऐसा ना हो, इसलिए ही हमने आज इस article में कुछ appliance बताने के लिए कहा था, क्योंकि हमारी ladies और बेटियाँ हमेशा खुश रहनी चाहिए।

तो हमने कुछ appliance चुने हैं, कुछ के तो advertisement blog पर भी आ रहें हैं। आपने भी शायद देखे होंगे...

The Advanced Yug

I. Chef Magic : 

सबसे पहले जो appliance आपको बताने जा रहे हैं, वो सबसे important है, क्योंकि इससे आप different varieties की cuisine बना सकते हैं, वो भी बहुत easily और एकदम perfect... चाहे आप को cooking बिल्कुल भी नहीं आती हो। 

Abroad में यह appliance बहुत successfully run भी कर रहा है और बहुत सी companies के different models भी market में available हैं। इसकी कीमत 60,000 से कुछ लाख के बीच में रहती है। Rate के according, number of recipes saved रहती हैं।‌यह machine mix, chop, steam, sauté, fry, stir and knead कर सकती है।

तो बस आपको जो भी recipe बनानी है, उसके ingredients आपको उस में दिए गए instructions के according डालने होंगे। उसके बाद का काम वो dish के requirements के according खुद कर के dish prepare कर देता है। 

सारी process आपके mobile पर update होती रहेगी। आपको उस dish के prepare होने तक वहां खड़े रहने की भी requirement नहीं होगी। Means working person के लिए 'Kitchen Chef magic ideal है। वैसे अभी India के जाने-माने chef संजीव कपूर ने अपनी company Wonderchef में भी ऐसा ही अपना एक model launch कर रहे हैं। आपको इसे लेना है कि नहीं? कौन सी company का लेना है? इसका decision entirely आपका है। इसके features, हमें आज कल की lifestyle के लिए apt लगे, बस इसलिए share कर दिया, just for your acknowledgement... 


II. Roti Maker :

यह दूसरा product है और इसकी requirement भी बढ़ती जा रही है। इसका बहुत बड़ा कारण यह है कि आजकल लोगों को जो सबसे कठिन और hassle वाला काम लगता है, वो है रोटी बनाना... 

इसलिए रोटी maker भी काफ़ी useful appliance है, मगर खरीदने से पहले आप roti maker वाले से रोटी को पूरी तरह बनाना सीख लें, क्योंकि रोटी maker से रोटी बनाना एक art है, एक trick है, वो आपने समझ ली, तो समझिए कि आप ने perfect appliance लिया है।‌

और अगर आपने इस की trick नहीं समझी, तो इसे खरीदना, sheer wastage of money है।

वैसे Wonderchef ने भी ऐसा ही एक product निकाला है, जिसमें सिर्फ आटा और पानी डालना है, बाकी काम machine करेगी। Means kneading से लेकर रोटी सेंकने तक का...

लेकिन यह कितनी successful है, यह आपको खरीदते समय खुद देखना-परखना होगा। 


III. Robot Vacuum Cleaner :

तीसरा product है Robot Vacuum Cleaner...

वैसे आजकल, घरों में maids काम कर रहीं हैं, फिर चाहे बर्तन और झाड़ू-पोछा हो या खाना बनाना or full time... 

लेकिन बर्तन झाड़ू-पोछा तो, India में लगभग सबके घर पर बहुत सालों से maids ही करती आ रही हैं।

कारण है सफाई के लिए Vaccum cleaner बहुत दिनों पहले ही launch हो‌ चुका है, पर इससे सफाई करना, उतना easy task नहीं है, इसलिए यह उतना successful नहीं रहा...

लेकिन एक नया product launch हुआ है, जिसका नाम Robot Vacuum cleaner है, जो कि एक disc जैसा होता है। यह floor का झाड़ू-पोछा करने में expert है। 

क्योंकि यह एक compact disc जैसा होता है, तो ज्यादा जगह नहीं लेता हैं और remote से control होता है, इसलिए hassle-free भी होता है।

तो अगर आपके घर पर smooth floor है और आप उसे बहुत अच्छा, साफ़-सुथरा maintain भी रखना चाहते हैं, तो यह best option है। 

आज के लिए इतना ही, आगे कुछ और नए, unique and helpful home appliances आपके साथ share करेंगे।

अगर आप को किसी specific appliance के बारे में जानना हो, तो comment box में अपनी requirement डाल दीजिए, हम शीघ्र ही उसके बारे में भी आपको बताने का प्रयास करेंगे।

तब तक के लिए stay tuned...

Tuesday, 26 March 2024

Article : बदलता समाज, ज़िम्मेदार कौन?

बदलता समाज, ज़िम्मेदार कौन?

आज कल लोग, काम करने में इतने व्यस्त होते जा रहे हैं कि जो जीवन की सबसे बड़ी ज़रूरत है, उसी काम को करने से कतराने लगे हैं। 

जी, बिल्कुल सही समझे, खाना बनाने से...

पहले Gents, working होते थे और Ladies, housewife... 

घर, बाहर दोनों का काम सुचारू रूप से चल रहा था। 

देखा जाए तो काम दोनों के पास बहुत थे और दोनों कामों का महत्व और आवश्यकता भी बराबर की थी।

पर social setup ऐसा था कि working और पैसे कमाने को ज्यादा waitage दिया जाता था और housewife को हेय दृष्टि से देखा जाता था। 

इसका नतीजा यह हुआ कि ladies को अब housewife बनना, अपना अपमान समझ में आने लगा। Housewife कहलाया जाना उन्हें रास आना बंद हो गया।

हो भी क्यों नहीं? दिन से लेकर रात तक काम, काम और काम करते जाने के बाद भी जब यही सुनने को मिले कि तुमने किया क्या है? 

दिन भर महारानी की तरह घर में एशो-आराम के सिवाय...

तुम्हारे ऊपर कौन है? तुम्हें डांटने फटकारने के लिए, targets achieve करने का tension तुम क्या जानो? 

दिन भर लगे रहो, तब कहीं जाकर पैसे मिलते हैं कि तुम्हारा घर चला सकूं, तुम्हारे नाज-नखरे उठाएं, तुम्हारे शौक पूरे करे।

पर उन्होंने कभी नहीं सोचा कि ladies भी एक पैर पर खड़ी होकर घर के सारे काम, खाना-पीना, बच्चे से बूढ़ों तक सब की जिम्मेदारी, सारी रिश्तेदारी संभाल रही थी, इसलिए gents सुकून से काम पर जा सकते हैं। 

पर इन सबका कोई मोल नहीं था, यह सब ladies के काम थे, उसके फ़र्ज़ थे... पर इन्हें gents द्वारा किए जाने वाले काम का counter part समझा जाए, बराबर का मान दिया जाए, ऐसा नहीं था।

नतीजतन ladies ने भी घर से बाहर निकल कर पढ़ाई-लिखाई कर के working woman का status बना लिया। 

अब जब उनका भी status working ही है, तो वो भी क्यों करें? ऐसे काम, जिसका कोई मोल नहीं है। 

पहले घरों के घरेलू काम, जैसे बर्तन, झाड़ू-पोछा, कपड़े धोना आदि काम के लिए maids रखी जाने लगी। 

बच्चे घर की बजाए, daycare में पलने लगे। उनकी पढ़ाई-लिखाई के लिए जहां tuitions 10-12 classes में लगाई जाती थी, वहीं अब playschool, nursary-primary से ही शुरू कर दी जाती है, क्योंकि अब किसी भी चीज के लिए ना time है, ना मन..

उसका ही नतीजा है कि market भर गया है, बड़े-बड़े branding name से, FIITJEE, Aakash, Byju's, Vidyamandir etc. इनसे पढ़ना status symbol भी समझा जाता है और यह भी कहा जाता है कि हमारा बच्चा tuition नहीं पढ़ रहा है, coaching कर रहा है, वो पैदा होने के साथ ही engineering, medical और professional courses के लिए train हो रहा है... पर सच्चाई क्या है, सब जानते हैं, आप कहें कुछ भी, मानें कुछ भी...

उसके बाद, जीवन से जुड़े सबसे आवश्यक काम पर भी इसका असर पड़ने लगा, कि अब तो नंबर खाना बनाने पर भी आ गया है। 

Ladies अब खाना भी बनाना नहीं चाहती हैं, उसके लिए भी या तो maids रखी जाती हैं और जिस दिन वो ना आएं, खाना बाहर से order कर दिया जाता है। 

फिर business तो need bases पर चलता है, इतनी ज्यादा eateries, half cooked, readymade items, बढ़ गये हैं कि कभी किसी ने सोचा ही नही था।

और इसका प्रचलन इतना ज़्यादा बढ़ता जा रहा है कि जो खाना अपने आप बनाते हैं, उन्हें low standard, गरीब या backward सोच का समझा जाने लगा है।

इसका असर यह पड़ रहा है कि, जहां पहले लड़कियां खाना बनाना 12-15 साल की age से सीख जाती थीं। आज कभी भी सीखना ही नहीं चाहती हैं, साथ ही आज-कल, उनके माता-पिता ने भी उन्हें सिखाना लगभग बंद कर दिया है। आखिर कौन चाहता है कि अपने बच्चों को सुख और मान ना मिले? 

अब जिंदगी बस एक ही हो गई है, खूब सारे पैसे कमाओ, सब चीज़ें outsource कर दो, किसी से मतलब नहीं, बस अपना आराम, अपनी मौज-मस्ती...

पर इन सब में कहीं, अस्वस्थ रहना बढ़ता जा है। साथ ही अपनापन, प्यार, एहसास, संतुष्टि और सच्चा सुख, विलुप्त होता जा रहा है और होता ही जाएगा...

पर इसका जिम्मेदार कौन?

हम सब ही ना....

कल के article में आपको कुछ ऐसे appliance बताएंगे, जो आपको बहुत उपयोगी लग सकते हैं, so stay tuned...

Monday, 25 March 2024

Bhajan (Devotional Song) : होली खेल रहें हैं ब्रज में

होली का त्यौहार हो, रंगों की बौछार हो और उसमें राधा कृष्ण के प्रेम का इज़हार हो, तब ही तो होली का असली रंग नज़र आता है। और ऐसा कोई गीत हो तो वो दिल को भाता है।

बस इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज का यह गीत श्री कृष्ण और राधा रानी के श्री चरणों में समर्पित है।

आइए इसका आनंद लेते हैं।

होली खेल रहे हैं ब्रज में

 होली खेल रहें हैं ब्रज में,

कान्हा राधा के साथ।

कान्हा राधा के साथ,

लेकर हाथों में हाथ।।


होली है त्यौहार प्रीत का,

रंगों की रंगोली।

प्रेम के रंग में रंग गई राधा,

कृष्णा की वो होली।।


होली खेल रहें हैं ब्रज में,

कान्हा राधा के साथ।


कौन है अपना, कौन पराया,

होली में ना हो विचार।

प्रेम प्रीत में सबको रंग दे,

रंगों की बौछार।।


होली खेल रहें हैं ब्रज में,

कान्हा राधा के साथ।


दृश्य सुहाना देखकर,

सब उसमें ही खो जाएं।

अलग-अलग नहीं दिख रहे दोनों,

 एक नजर आएं।।


होली खेल रहें हैं ब्रज में,

कान्हा राधा के साथ।।


आप सभी को रंगों के त्यौहार, होली की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐🎉

भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी हम सभी के जीवन को प्रेम-प्रीत, उमंग और सुख के रंग में रंग दें 🙏🏻🙏🏻