Monday, 4 May 2020

Recipe: Sundae Ice-cream

यह मेरे Quarantine segment की 33rd post है।


Vanilla से butter scotch, फिर choco chips Ice Cream आप आगे ही बढ़ते जा रहे हैं। cake भी बनाना सीख चुके हैं। 

तो सोचा, आज और आगे बढ़ते हैं, आज आपके लिए most tempting Ice-cream, Sundae Ice-cream की Recipe share कर दें।

तो आज ही बनाएं, लोग normal Ice-creams के लिए तरस रहे हैं, आप Sundae Ice-cream का लुत्फ उठाएं। 


After all आप Shades of Life family को belong करते हैं, तो सबसे   special जो हैं।

Sundae Ice-cream



Ingredients:

  • Any three flavors of Ice-cream

For layers-

  • Cake
  • Dry fruits
  • Chocolate syrup
  • Choco chips
  • Wafer or biscuit

Method:
आपको हमने तीन flavors की Ice-cream बताई है।
Vanilla Ice-Cream
Butter-scotch Ice-Cream
Choco-chips Ice-Cream

तो आज हम इन्हीं तीन flavors को use करेंगे।
Sundae Ice-cream, mostly glass में serve की जाती है।

  1. अगर आप chocolate syrup डाल रहे हैं, तो सबसे पहले glass की wall में syrup डालकर glass को  घूमा-घूमा कर whole glass decorate कर लीजिए।
  2. अब आप अपने according कोई एक Ice-Cream का 1 scoop डालिए।
  3. फिर cake के बहुत छोटे टुकड़े या चूरा डालें, या butter-scotch के लिए बनाया Caramel crunch डालें।
  4. फिर दूसरी Ice-cream, और उसके ऊपर choco chips डालिये।
  5. End में last Ice-cream डाल दें, उसके ऊपर dry fruits and chocolate syrup डालकर, Top परwafer या biscuit  लगा कर serve कीजिए।

Now your Sundae Ice-cream is ready to serve.

Note:
  • आप के पास जो भी flavour हो, आप use कर सकते हैं। ऐसा कोई जरुरी नहीं है कि आप के पास three flavors होना must हैं।
  • Sundae Ice-cream layered Ice-cream होती है, तो आप कितनी भी Ice-creams use कर सकते हैं, even only one भी।
  • Layer के लिए भी कोई भी Ice-cream enhancer ingredients, Fruits etc. भी use कर सकते हैं। कोई भी syrup use कर सकते हैं
  • हमने, Caramel crunchchoco chips, chocolate syrup इसलिए use  किया है, coz हमने vanilla, butter scotch and choco chips Ice-Creams use की है। आप जो भी flavour use करें, layer के Ingredient भी उसी के according लीजियेगा।
  • Cake, sundae Ice-Cream के taste को बहुत अच्छा support करता है, तो अगर आप के पास cake हो, तो उसकी layer जरूर से use  कीजिये। Cake  का flavour भी आप ice-cream के flavour के according रखियेगा।    
  • बस Sundae Ice-cream serve करते time इतना ध्यान रखिएगा, कि इसे transparent and vertical presentation के साथ serve करते हैं।
  • Sundae Ice-cream में अगर आप vanilla flavor use कर रहे हैं तो top layer, Vanilla ice-cream की ही रखें, because white colour में syrup डालने से presentation बहुत eye-catching आता है। दूसरा vanilla Ice-cream से कोई भी flavor enhance हो जाता है।

Saturday, 2 May 2020

Recipe : Choco chips Ice-Cream

यह मेरे Quarantine segment की 32nd post है।

आज की Ice-Cream, kids की favourite Ice-Cream है।

 Kids इसकी Recipe भी बहुत easy है।

Coz, यह Recipe,with out fire है, इसलिए इसे आप भी बना सकते हैं।

तो आज ही बनाएं और सब को बता दें, कि बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं।

Choco chips Ice-Cream


Ingredients :

Thick malai - 2 cup
Sugar - 1/2 cup
Chocolate syrup - 2 tbsp
Choco chips - a hand full of

Method

  1. मलाई में चीनी डालकर mix कर लें
  2. अब इसमें, chocolate syrup and choco chips डालकर, slightly mix कर लीजिए।
  3. अब इसे airtight container में डालकर freezer में रख दें।
  4. 4 to 6 hours  में जम जाएगी।
  5. Serve करने से 1/2 hour पहले fridge में रख दीजिए।

Note - 

  • याद रखियेगा, मलाई बिल्कुल भी खट्टी नहीं होनी चाहिए।
  • ध्यान रखिएगा, mixing सिर्फ मलाई और चीनी mix  होने तक ही होनी है, butter formation नहीं होना चाहिए।Butter formation होने से भी tasty  लगेगी, but तब वो Ice-Cream नहीं लगेगी
  • अगर आप के पास, choco chips नहीं हैं, तो chocolate bar को भी crash कर के डाल सकते हैं।

Friday, 1 May 2020

Poem : मजदूर दिवस में, हमको


मजदूर दिवस में, हमको



आज व्याप्त है, हर ओर कोरोना।
दुःखी है, जग का कोना कोना।।
हम मजदूरों पर, दुःख और भी भारी।
भूख ने तोड़ दी, कमर हमारी।।

हम मजदूर हैं, मजबूर नहीं।
हम हार ना, उससे मानेंगे।।
कोई हमको, तोड़ नहीं सकता।
हम खुद को, मजबूत बना लेंगे।।

हम सृष्टि के निर्माता हैं।
हम उसके सृजनकर्ता।।
गर हम नहीं होते।
घर किसी का नहीं बनता।।

हमने हरपल, साथ दिया सबका।
आज तुम्हारी है बारी।।
गांव पहुँच सकें अपने।
बस इतनी कर दो तैयारी।।

शहर में, करने को नहीं कुछ।
हम खाली, बैठ नहीं सकते।।
गर, गांव पहुंच गए अपने।
हम, अनाज बहुत उगा सकते।।

जब तक हैं, हम भारत में।
भारत को, ना झुकने देंगे।।
सृजन करेंगे, हम इतना।
आर्थिकता ना गिरने देंगे।।

मजदूर दिवस में, हमको।
इतना सशक्त बना दो।।
अपने परिवार के साथ हों हम।
बस इतनी व्यवस्था करा दो।।


आज कोरोना-काल में सबसे दुखी और मजबूर, मजदूर ही है। उसके बावजूद, वो ऐसा कोई कृत्य नहीं कर रहे हैं, जिससे देश को हानि हो।

उनकी सिर्फ इतनी चाहत है कि उन्हें उनके गांव भेज दिया जाए, जिससे वो अपने परिवार के साथ रह सकें।

उन्हें भी सिर्फ कोरोना से युद्ध करना पड़े, भूख और लाचारी से नहीं।

साथ ही वो गांव पहुंच कर खेती-बाड़ी कर सकें, जिससे देश में भोजन का आकाल ना हो।

मजदूर दिवस पर यदि हम किसी तरह इनकी मदद कर सकते हैं, तो अवश्य करें।

क्योंकि जब तक यह सुखी हैं, भारत का भविष्य उज्जवल है।
🙏🏻 🙏🏻