Wednesday, 6 May 2020

Recipe: Minty Masti

यह मेरे Quarantine segment की 35th recipe है।


आजकल आप लोग, एक चीज को बहुत miss कर रहे होंगें, वो है Cold drinks.

तो आइए आपको, उसका healthy option बताते हैं, एक ऐसा refreshing beverage जिसके सारे Ingredients आप को easily घर पर मिल जाएंगे। 

यह बहुत ही easily and quickly बन जाता है। यह आपको बहुत soothing effect देता है।

तो आज ही try कीजिए, इस ठंडे-ठंडे cool cool beverage को

Minty Masti



Ingredients:

  • Pudin Hara - 1 drop
  • Sugar - 2 tbsp or as per taste
  • Chilled water - 2 glass
  • Eno -  ¼ tsp

Method:
  1. Normal temperature के पानी में चीनी mix कर लीजिए।
  2. अब उसमें, chilled water व पुदीन हरा की drop मिला कर mix कीजिए।
  3. Serve करते time, पहले Eno डालें फिर mint solution डालें, इससे fizz formation होगा, जो आपके beverage को attractive बनाता है।
Note:
  • पुदीन हरा, बहुत तेज होता है, तो इसकी accurate quantity ही इसे beverage जैसा taste देगी, so be consious, while using Pudin Hara.
  • आप Eno की quantity अपने taste के according कम या ज्यादा कर सकते हैं; avoid भी कर सकते हैं।
  • Chilled water में sugar जल्दी mix नहीं होती है, इसलिए normal temperature के पानी में  sugar mix करनी होती है।
  • अगर आपको बहुत acidity लग रही है, तो cold drinks के बजाय, it's a good option.

Short Stories : शहादत

शहादत

 बस में बैठी वो, पीछे मुडकर खिड़की से बाहर देख रही थी, पति क्या छूटा, सब छूटता जा रहा था। 

उसके मन में मंथन चलने लगा, कि वो शहीद पति की शहादत पर दुःखी हो, जो शादी का पवित्र बंधन चंद महीने भी नहीं निभा पाया, या उस भारत माता के लिए प्रसन्न हो, जिनके लिए उनका साहसी पुत्र, अपना फ़र्ज़ निभा गया था।

इसी सोच में डूबी वो, कब उस जगह पहुंच गई, जहाँ उसे अपने पति के अंतिम दर्शन करने थे। उसे पता ही नहीं चला।

उसकी बस के रुकते ही उसने देखा, चंद जवान उसकी प्रतीक्षा कर रहे थे।

वो उनके साथ भारी कदमों से वहाँ पहुंच गई, जहाँ उसके पति को राजकीय सम्मान से सम्मानित किया जा रहा था।

जब वो अपने पति के सम्मुख पहुंची तो उसने देखा, कि उस वीर के चेहरे पर वीरता और साहस का अनोखा तेज़ था, कहीं भी डर या अफसोस के भाव नहीं थे।

यह देखकर उस का दुःख काफूर हो गया। उसे यह याद ही नहीं रहा कि अब वो अकेली रह गई है।

आज पति का शौर्य से परिपूर्ण मुख देखकर उसने यह संकल्प लिया कि वो भी देश के लिए समर्पित हो जाएगी।

उसके पति की शहादत ने उसके मन-मस्तिष्क में यह ही छाप छोड़ी कि "देश सर्वप्रथम, बाद में हम"।


हंदवाड़ा के शहीदों को समर्पित

💐उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि 💐🙏🏻😔

Tuesday, 5 May 2020

Recipe : Tomato punch

यह मेरे Quarantine segment की 34th post है।
गर्मी  के मौसम में refreshing beverage मिल जाए तो क्या बात है, फिर वो healthy भी हो, तो सोने पर सुहागा हो जाए।
तो आज आप के लिए ऐसे beverage की Recipe लाएं हैं, जो healthy and tasty तो है ही, साथ ही बहुत easily and quickly बन भी जाता है।
 तो चलिए हमारे साथ refreshing world में, जिससे इस रुकी हुई ज़िन्दगी में भी refresh हो जाएं।

Tomato punch




Ingredients:

  • Roughly chopped tomatoes - 1/2 cup 
  • Roasted cumin powder - 1/2 tsp
  •  Powdered sugar - 1tbsp
  •  Lemon juice - 1tsp
  • Black salt or  rock salt to taste
Method:

  1. टमाटर को grind कर लीजिए।
  2. अब इसे छन्नी से अच्छे से छान लीजिए, जिससे उसके बीज और छोटे छिलके, छन जाए।
  3. छने हुए Tomato pulp में नमक, चीनी mix कर लीजिए।
  4. अब इसमें 2cup chilled water add कर के एक बार, hand blender से blend कर लीजिए, जिससे सब अच्छे से mix हो जाए।
  5. Serve करते time, भूना जीरा पाउडर डाल दीजिए।
Note:

  • अगर आप को roasted flavour पसंद हो, तो आप टमाटर भूनकर भी बना सकते हैं, इससे यह smoky flavour and taste देता है।
  • आप चाहें तो इसमें sugar avoid कर सकते हैं।