Tuesday, 30 November 2021

Article : Corona Omicron

Corona Omicron




जब से corona virus आया है, 20 March से जिंदगी रुकी-रुकी सी चल रही है। एक variant ख़त्म होता है, जिंदगी समान्य भी नहीं हो पाती है कि दूसरा नया variant आ जाता है।

बार-बार lockdown।

इसने ना जाने कितने लोगों से उनके अपने को छीन लिया, कितनों की जिंदगी तबाह हो गई।

जब vaccination आई तो लोगों ने चैन की सांस ली कि चलो अब तो जिंदगी फिर से जी उठेगी।

पर अभी कुछ दिन ही चैन से व्यतीत हुए थे, ज़िन्दगी फिर से पटरी पर आ रही थी कि corona का new variant, omicron आ गया है।

कोरोना वायरस के इस नए variant Omicron ने पूरी दुनिया में एक बार फिर भूचाल ला दिया है। 

South Africa के doctors ने इलाज के दौरान जो कुछ समझा वो काफी डराने वाला है। Doctors का कहना है कि इस New variant को हल्के में बिल्कुल नहीं लेना चाहिए। ये delta variant से बिल्कुल अलग है और उससे ज्यादा खतरनाक भी है। विश्व के तमाम देशों ने new variant के कारण travel ban कर दिए हैं और भारत ने भी new guidelines जारी कर दी हैं। 

चलिए जान लेते हैं कि अब तक doctors  ने omicron के क्या symptoms बताए हैं- 

Omicron से पीड़ित patients को बहुत अधिक थकान, सिर और शरीर में दर्द और कभी-कभी गले में खराश और खांसी की problem हो रही है। 

जबकि delta संक्रमण में down pulse rate कारण बना था जिसके परिणामस्वरूप low oxygen levels, सांस फूलना, smell और taste का नहीं आना शामिल था।

Omicron से बचने के लिए...

Government ने जो guidelines जारी की है, उसे ठीक से follow किया जाए।

Travel ban को strictly follow किया जाए।

साथ ही हमें भी जो corona related guidelines दी गई हैं,  जैसे social distancing, hand sanitization and wearing Mask, etc. हम उनको strictly follow करें, जिससे हमारा कोई भी हम से दूर ना हो।

सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें... 

Monday, 29 November 2021

Article : Invest once, get ₹1,11,000 lifelongl

Invest once, get ₹1,11,000 lifelong


आज हम आपके लिए एक ऐसी news share कर रहे हैं, जो शायद बहुत से लोगों के लिए कारगर साबित होगी।

जब हम लोगों के पापा, चाचा, मामा आदि job करते थे, तब after retirement उन्हें pension मिला करती थी।

जिससे उनके लिए after retirement, life spent करना easy होता था।

पर आज कल ज़्यादातर लोग private job करते हैं, जिसमें pension का option नहीं होता है।

पर साथ ही, PSU companies as well as government companies में भी pension का option खत्म करते जा रहे हैं।

ऐसे में after retirement life spend करना बहुत difficult होता जा रहा है.. 

तब सवाल उठता है कि ऐसे में क्या करना चाहिए... 

तो आज का article इसी सवाल का जवाब है। 

सिर्फ एक बार निवेश करने पर जिंदगी भर  1,11,000 रुपये पेंशन मिलेगी, जानते हैं कैसे apply कर सकते हैं?

यह option पूरी तरह secure है, क्योंकि यह scheme एक government scheme है। फिर भी आप की किसी भी तरह की queries है तो आप नीचे दिए गए numbers पर call कर सकते हैं।

तो आप पूरा article अवश्य पढ़ें और निष्कर्ष निकालें कि यह scheme आप के लिए कितनी useful है। 


PM Vaya Vandana Yojana -

केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से आम जनता के लिए कई खास scheme चलाई जाती हैं। आज हम आपको सरकार की एक ऐसी scheme के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको 1,11,000 रुपये की pension मिल सकती है। इसके लिए आपको कोई नौकरी करने की भी जरूरत नहीं है। अगर आप भी अपने बुढ़ापे को सुखमय करना चाहते हैं तो फटाफट इस scheme के बारे में जान लें..


1. एक बार लगाना है पैसा :

इस scheme में आपको lump sum पैसों का investment करना होता है। हर साल 1 अप्रैल को इस scheme समीक्षा की जाती है, जिसके बाद इसके return में फेरबदल किया जाता है। इसमें pension, quarterly, monthly, half yearly and yearly के according दी जाती है।


2. कितना करना होगा investment :

इस scheme में आपको minimum 1,000 रुपये का investment करना होता है। इसके अलावा customers को न्यूनतम 1.62 लाख रुपये का investment करना होगा। वहीं, quarterly के हिसाब से आपको 1.61 लाख, half yearly में 1.59 लाख और yearly के according आपको 1.56 लाख रुपये का investment करना होगा। वहीं, अधिकतम 15 लाख का करना होगा investment।


3. कितनी मिलेगी pension :

इस scheme में investors को अधिकतम 9,250 रुपये pension मिलेगी। इसके अलावा quarterly के according इस scheme में आपको 27,750 रुपये, 6 months के हिसाब से आपको 55,500 रुपये और yearly के हिसाब से आपको 1,11,000 रुपये पेंशन मिलेगी।


4. कितना मिलेगा interest :

अगर आप अभी यानी साल 2021 में 15 लाख का investment करते हैं तो साल 2031 तक 7.4 percent return fixed रूप में मिलेगा।


5. Policy duration में installment का क्या है नियम:

अगर pension लेने वाला व्यक्ति 10 साल की policy duration के दौरान भी जीवित रहता है तो उसे pension की last installment के साथ में invest किया गया amount वापस मिल जाता है। वहीं, अगर policy धारक की मृत्यु हो जाती है तो उसका सारा पैसा nominee को दे दिया जाता है.


6. अपनी queries के लिए कौन-सा number dial करें :

इस scheme के बारे में अपनी queries के लिए आप 022-67819281 या 022-67819290 पर call कर सकते हैं। इसके अलावा toll free number - 1800-227-717 और email id & onlinedmc@licindia.com के जरिए भी scheme के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

Friday, 26 November 2021

Recipe : Instant Creamy Paneer

आज पनीर week का last day है तो सोचा आज अपने लाडलों‌ की favourite recipe को share किया जाए।

आप को दो सब्जी, instant अचारी पनीर और instant हरियाली पनीर चटपटे flavour की बता दी...

Instant Mexican Paneer salty flavour का, South Indian Paneer, tangy flavour का बताया है।

तो एक सब्जी creamy and slightly sweet flavour की भी होनी चाहिए...

यह recipe सारे ही छोटे बच्चों को बहुत पसंद आती है। इसका taste restaurant की सब्जी से मिलता जुलता है। 

साथ ही यह सब्जी creamy and slightly sweet flavour की है। 

हमारी यह recipe भी without onion and garlic है।

Instant Creamy Paneer




Ingredients :

Paneer - 250 gm.

Cashew nuts - 50 gm.

Roasted peanuts - 10 gm.

Cream - 100 gm.

Garam masala - ½ tsp.

Salt - as per taste

Sugar - 1 tsp. 

Ghee (clarified butter) - ½ tbsp. 


Method :

  1. Cashew nuts and roasted peanuts में पानी डालकर 15 to 20 minutes के लिए soak करने रख दीजिए।
  2. Paneer के thick blocks cut कर लीजिए।
  3. Mixer jar में काजू और भुनी मूंगफली को डालकर महीन paste prepare कर लीजिए। 
  4. Wok में घी डालकर गर्म कर लीजिए।
  5. इस घी में काजू paste डालकर भून लीजिए।
  6. Paste तब तक भूनना है, जब तक paste घी छोड़ने लगे।
  7. अब इसमें, Salt, garam masala and sugar डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।  
  8. Paste में सिर्फ उतना पानी डालें कि उसमें पनीर के टुकड़े डालने से मसाला उसमें लिपट जाए।
  9. अब paste में पनीर के thick blocks डालकर हल्के हाथों से mix कर लीजिए।
  10. अब इसमें cream डालकर हल्के हाथों से अच्छे से mix कर लीजिए।

Instant Creamy Paneer is ready to serve..

आप इसे नान, पराठा, रुमाली रोटी और चावल के साथ serve कर सकते हैैं...

चलिए अब कुछ tips and tricks भी बता दिया जाए।


Tips and Tricks :

  • Paneer fresh लीजिएगा, जिससे वो soft हो पर brittle ना हो।
  • Paneer, fry करके नहीं डालना है, वरना पनीर hard and chewy हो जाएगा।
  • अगर आप चाहें तो इसमें onion भी डाल सकते हैं, तब आप को मसाला भूनने के लिए 1 tbsp. Ghee लेना होगा।
  • काजू और मूंगफली दोनों से ही oil निकलता है इसलिए इसके paste को भूनने के लिए ½ tbsp. sufficient होता है। लेकिन अगर आप को लगे कि भूनने के लिए और घी चाहिए तो आप 1 tbsp. घी भी ले सकते हैैं। 
  • आप कच्ची मूंगफली भी use कर सकते हैं, पर भुनी मूंगफली से taste ज्यादा अच्छा आता है। 
  • आप भुनी मूंगफली के लिए Haldiram का roasted peanuts का 5 rupees वाला packet भी ले सकते हैं। उससे सब्जी का बहुत अच्छा taste आता है, हम भी यही use करते हैं।
  • अगर आप के पास cream नहीं है तो आप fresh and thick मलाई भी ले सकते हैं। अगर आप मलाई use कर रहे हैं तो सब्जी में डालने से पहले मलाई को फेंट कर डालिए।
  • लेकिन ध्यान रखना चाहिए कि मलाई सिर्फ उतना ही फेंटे कि वो uniform हो जाए, उसका butter नहीं निकलना चाहिए।
  • आप चाहें तो इसमें tomato puree भी डाल सकते हैं।
  • आप चाहें तो इसे gravy वाली भी बना सकते हैं, उसके लिए दूध use कीजिए।
  • दूध की जगह पानी भी डाल सकते हैं पर इससे सब्जी जल्दी पनियल सी लगने लगती है।
  • अगर आप पानी डाल रहे हैं तो boiled water डालिए साथ ही याद रखियेगा gravy गाढ़ी ही होनी चाहिए।
  • Serve करने से कम से कम ½ घंटे पहले सब्जी बना लीजिए, जिससे पनीर मसाले को पूरी तरह absorb कर ले और पनीर का हर टुकड़ा, स्वाद से भरपूर रहे।

तो बनाएं, इसे अपने लाडलों के लिए और उनका खूब सारा प्यार पाएं।