Wednesday, 15 June 2022

Article : 1 July से होंगी यह 19 चीजें Ban

1 July से होंगी यह 19 चीजें Ban



मोदी सरकार, चौतरफा विकास और पर्यावरण सुरक्षा व्यवस्था के लिए तत्परता से कार्यरत है।

1 July से पर्यावरण रक्षा के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है, जिसके तहत 19 चीज़ों पर ban लगाया जा रहा है।

आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कौन सी 19 चीज़ें हैं, जिनको ban किया जा रहा है? वो कितने ज़्यादा toxic हैं? वो ban हो जाएंगे, तो फ़िर जीवन कैसे चलेगा? इनके जैसे बहुत से सवाल होंगे आपके मन में... 

तो सबसे पहले तो जो सामान ban हो रहे हैं, उनकी list बता देते हैं।

वो हैं...

  1. Earbuds with plastic sticks
  2. Plastic sticks for balloons
  3. Plastic flags
  4. Candy sticks
  5. Ice-cream sticks
  6. Polystyrene (Thermocol) for decoration
  7. Plates
  8. Cups
  9. Glasses
  10. Forks
  11. Spoons
  12. Knives
  13. Straws
  14. Trays
  15. Wrapping or packaging films around sweet boxes
  16. Wrapping or packaging films around invitation cards
  17. Wrapping or packaging films around cigarette packets
  18. Plastic or PVC banners less than 100 micron
  19. Stirrers

आज कल plastic इस तरह से हमारे जीवन में रच-बस गया है, कि उनके बिना जीवन संभव नहीं लगता है। हम सब जानते हैं कि plastic बहुत ज़्यादा harmful है, फिर भी उसके use से अपने आपको रोक नहीं पाते हैं।

इन toxic plastic items का कितना percent recycle नहीं किया जा सकता है, अब आप को वो भी बता देते हैं। 

Packaging boxes - 82%

Pet bottles - 74%

Pens - 70%

Cutleries - 68%

Bottles - 80%

Disposable cups & plates - 68%

Plastic straws - 62%

Balloon sticks - 67%

Milk packets - 40% 

इस information से आप को समझ आ गया होगा कि, इनका होना, हमारे और पर्यावरण के लिए कितना toxic है। 

अब आप को बताते हैं कि, इनके बिना जीवन कैसे संभव हो पाएगा...

अब आप को ये सब steel, कागज़, लकड़ी, और कपड़े से बने हुए मिलेंगे। 

बहुत सी Steel companies को इस तरह के product भी बनाने को कहा जा रहा है, जो पहले केवल plastic के ही बनते थे।

Army & police officers की wives, NGO वालों के साथ मिलकर कपड़ों के थैले बना रही हैं।

बहुत से NGOs को पुराने अखबार से paper bag बनाने के काम दिए जा रहे हैं।

Schools और charitable schools में बर्तन banks का निर्माण किया जा रहा है। 

Eco-friendly cutleries का production बढ़ाया जा रहा है, जिससे उनकी easily availablity हो सके। 

इस तरह से देश में बहुत सारे eco-friendly products बनेंगे, तो देश में employment बढ़ेगा। 

Environment protected रहेगा, उसके protection से हवा और पानी शुद्ध हो जाएगा, life ज़्यादा healthy होगी, लोग कम बीमार पड़ेंगे। 

तो हम सभी को इस beneficial कदम का स्वागत करना चाहिए और साथ ही अपने जीवन में इसे रचाना-बसाना भी होगा।

अपने भारत को शुद्ध और सफ़ल बनाने में अग्रसित रहें।

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Tuesday, 14 June 2022

Recipe : Kurkuri Bhindi

गर्मियों के मौसम में सब्ज़ियों की शान होती है भिंडी। और हर किसी की पहली पसंद भी।

यही कारण है कि, रोज़मर्रा के खाने से लेकर parties तक हर जगह आपको भिंडी की सब्ज़ी ज़रुर मिल जाएगी। 

पर हर रोज़ एक ही taste की भिंडी तो पसंद नहीं आएगी और जो लोग प्याज और लहसुन नहीं खाते हैं, उनके लिए variety लाना थोड़ा मुश्किल ज़रूर हो जाता है। 

तो चलिए आज आप के लिए, ऐसी भिंडी की सब्ज़ी की recipe share कर रहे हैं, जो बिना प्याज और लहसुन के instant बनने वाली easy recipe है। 

पर यह बिना प्याज और लहसुन के भी इतनी ज़्यादा tasty बनती है कि हर किसी को बहुत पसंद आती है।

और आप को जानकर खुशी होगी कि यह recipe, parties की शान होती है।

तो चलिए झटपट जान लेते हैं कि कुरकुरी भिंडी की recipe...


कुरकुरी भिण्डी



Ingredients :

Lady finger - 250 gm.

Gram flour - 1 tbsp.

Rice flour - 1 tbsp.

Salt - ½ tsp. or as per taste

Kashmiri lal mirch powder - ½ tsp. or as per taste

Turmeric powder - ½ tsp.

Chaat masala - 1 tsp. 

Mustard oil - for frying


Method :

  1. सबसे पहले भिण्डी को बीच में से काटकर, उसके बीज हटा दीजिए। 
  2. अब इस भिण्डी में, सब डालकर marinate करने के लिए ½ an hour के लिए रख दीजिए।
  3. Half an hour के बाद, भिंडी में सारे मसाले, बेसन और चावल के आटे को अच्छे से mix कर दीजिए।
  4. अब इन marinated भिंडी को गुलाबी और crispy होने तक deep fry कर लीजिए।
  5. Now, crispy fried, tasty, kurkuri bhindi is ready to serve. 

इन tips and tricks को भूलिएगा नहीं...


Tips and Tricks :

  • भिण्डी को de-seed(भिंडी के बीज हटाना) जरुर से करें, वरना भिण्डी crispy नहीं बनेंगी।
  • भिण्डी को marinated करने में पानी, दही, etc... कुछ भी नहीं डालना है, वरना भिण्डी crispy होने के बजाए soggy हो जाएगी।
  • Marination के time डाला गया नमक ही sufficient पानी release कर देता है, जिससे मसाला, बेसन और चावल का आटा, भिण्डी में लिपट जाता है।
  • भिण्डी एक बार कुरकुरी बन जाएगी तो वो crispy ही बनी रहेगी। इसलिए ऐसा नहीं है कि आप, serving से पहले ही इन्हें fry करें।
  • आप parties की बाकी preparation के साथ ही इसे भी पहले से बना कर रख सकते हैं।
  • भिण्डी में चींटियां बहुत जल्दी लग जाती हैं तो ध्यान रखिएगा कि marination के समय ऐसी जगह रखें, जहां चींटियां ना आएं।
  • आप चाहें तो उस समय भिण्डी को refrigerator में भी रख सकते हैं। 
  • Deep fry करते समय medium flame ही रखें।
  • Fry करते समय बराबर चलाते रहें, वरना भिण्डी जल जाएगी। 
  • गुलाबी होने पर ही निकाल लीजिए, अगर भिण्डी जल गई तो उसका स्वाद, बहुत खराब लगेगा।
  • पर भिण्डी इतनी जल्दी भी मत निकाल लीजिएगा कि, भिण्डी crispy ही नहीं हो पाए।
  • भिण्डी ठंडी हो कर इतनी कुरकुरी हो जाएगी कि तोड़ने पर crispy होने की आवाज़ आएगी।
  • भिण्डी बहुत crispy होती है अतः इसकी serving के time, कोई एक gravy item भी होना चाहिए। चाहे, gravy वाली कोई सब्ज़ी या दाल कुछ भी रख सकते हैं।

इन सारी tips and tricks को follow करते हुए, कुरकुरी भिण्डी बनाएं और इसे नान, पूड़ी, परांठे और rice के साथ serve कीजिए और party का मज़ा, घर में ही लीजिए।

Friday, 10 June 2022

Recipe : Dahi vade

दही बड़े, जिन्हें दही भल्ले भी कहते हैं, हर महफ़िल की शान होते हैं। फ़िर चाहे वो kitty party हो या birthday party, marriage हो या anniversary party हो, या कोई सा festival हो। 

हर महफ़िल इनके बिना अधूरी है। दही बड़े जितने पसंद होली, दीवाली में किए जाते हैं, उतने ही रोज़ा और ईद में भी।

लेकिन गर्मी के मौसम में, ठंडे-ठंडे दही बड़े खाने का लुत्फ़ ही अलग है।

अब problem तब होती है, जब बड़े super soft ना हो या creamy दही ना हो या perfect blend की चटनी ना बने...

पर जब आप Shades of Life के साथ हैं तो, problem तो कुछ होनी ही नहीं है।

चलिए, आप के लिए perfect दही बड़े की recipe share कर देते हैं। एक-एक step को अच्छे से follow कीजिएगा, तो आप के बनाए दही बड़े, बड़े-बड़े चाट भंडार को मात देंगे। हल्दीराम और बीकानेरवाला को कड़ी टक्कर देंगे।

दही बड़े


Ingredients :

Split Black Gram (धुली उरद दाल) - 250 gm.

Salt - ½ tsp. or as per taste

Mustard oil - for frying 

Creamy curd 

Sweet chutney

Sour chutney

Black salt 

Roasted cumin 

Red chilli powder 

Pomegranate 


Method :

उरद की दाल को overnight के लिए भीगा दीजिए।

Next day, इसे mixer grinder jar में डालकर कम से कम पानी, use करते हुए महीन पीस लीजिए।

अब पीसी हुई दाल को एक बड़े बर्तन में डाल दीजिए।

इस दाल में नमक डालकर अच्छे से whip कर लीजिए।

दाल fluffy होने तक फेंट लीजिए।

एक deep wok (गहरी कड़ाही) लीजिए।

उसमें mustard oil डालकर high flame पर अच्छे से गर्म कर लीजिए।

गर्म तेल में दाल के बड़े-बड़े पकौड़े डालकर flame medium कर दीजिए।

जब पकौड़े, आंच से फूल कर size में बड़े हो जाएं और एक तरफ से हल्के से सिक जाएं, तब इन बड़ों को पलट कर gas slow कर दीजिए।

जब दूसरी तरफ से भी हल्के सिक जाएं तो flame high कर लीजिए और दोनों तरफ से बड़े हल्के गुलाबी होने तक तल लें।

इन बड़ों को गर्म-गर्म पानी में डाल दीजिए।

Half an hour बाद इन बड़ों को अच्छे से दबाकर निचोड़ लीजिए, जिससे पूरा पानी निकल जाए।

अब इन बड़ों पर ठंडी-ठंडी creamy curd, खट्टी मीठी चटनी, अनार के दाने, काला नमक, भुना जीरा और लाल मिर्च पाउडर डाल कर decorate करें। 

 Creamy curd, mithi chutney, खट्टी चटनी (Raw mango and mint chutney) के लिए यहाँ पर click करें👆🏻

Now, creamy, tasty, yummy dahi vade is ready to serve.

बनाते समय इन tips and tricks को ज़रुर से follow कीजिएगा।


Tips and Tricks :

दाल रात भर ज़रुर से भिगाएं। इससे दाल का एक-एक दाना soft हो जाता है और दही बड़ा super soft बनता है।

दाल को फेंटने से दाल बहुत light हो जाती है, जिससे perfect बड़े बनते हैं।

फेंटते वक्त ध्यान रखिएगा कि एक ही direction में फेंटना है। दोनों direction में फेंटने से दाल में aeration नहीं होगा, तो दाल fluffy भी नहीं होगी। 

अगर दाल, properly fluffy नहीं होगी तो बड़े भी super soft नहीं बनेंगे। 

दाल fluffy होने पर उसका colour, light हो जाता है। दाल के proper fluffy होने से सोडा, बेकिंग पाउडर और eno powder को डाले बिना भी बड़े super soft बनते हैं। 

अगर आप, सोडा, बेकिंग पाउडर या eno को बड़े में डालते हैं तो, fry करने पर वो ज़्यादा oil soak करेगा। 

Flame का high, medium, slow and high का combination ज़रुर से रखिएगा। 

अगर flame का combination गड़बड़ हुआ, तो भी बड़े perfect नहीं बनेंगे।

पानी में बड़े, गर्म-गर्म ही डाल दीजिए, इससे पानी बड़े के अंदर तक चला जाता है, और वो बड़े की softness को बढ़ा देता है। 

जब बड़े से पानी को निचोड़ रहे हों तो ध्यान रखिएगा कि पानी पूरा निकल जाए, वरना दही बड़े का taste, perfect नहीं आएगा। 

हमने दही, चटनियां, अनारदाने, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर का amount नहीं बताया है, वो आप अपने taste के according डाल लीजिए।

 हर किसी को अलग अलग taste पसंद आता है, किसी को दही ज्यादा चाहिए, किसी को चटनियां, किसी को अनारदाना, etc. अतः आप अपने taste according, , उसमे इस सब की quantity को घटा या बढ़ा सकते हैं, या कुछ भी अपने taste according, eliminate भी कर सकते हैं। 

आप को जितने बड़े serve करने हैं, उतने ही भिगाएं। बाकी सूखे ही refrigerator में रख दीजिए। और जब इन्हें भिगाना हो तो इन्हें खौलते हुए पानी में डाल कर, soft कीजिए।

भीगे हुए बड़े जल्दी खराब हो जाते हैं।

दही बड़े, serve करते time ही दही, चटनी etc डालें, बहुत देर पहले डालने से, दही बड़े, चटनी, दही, मसाले सब soak कर के dry हो जाएगा। तब ना वो creamy लगेगा और ना ही fresh.

कुछ लोग, उरद दाल और मूंग दाल को mix कर के बड़े बनाते हैं। पर तब बड़ा, उतना soft and tasty नहीं बनेगा।

तो बस आप पूरी recipe और tips and tricks को अच्छे से follow कीजिए और yummy, tasty and soft दही बड़े का आनन्द लीजिए। 😋😋


अगर आप को बिना तले दही बड़े बनाने हैं तो, उसकी tip जल्दी डालेंगे, so stay tuned...