नवरात्रि चल रही है और बहुत से लोग पूरे नौ दिन व्रत रखते हैं, जिसमें वो फलाहारी व्यंजन ही खाते हैं। पूरे नौ दिन तक फलाहारी व्यंजन खाना हो तो variety भी चाहिए।
आप इसके लिए हमारे fast special segment के link पर click कर सकते हैं- https://shadesoflife18.blogspot.com/search/label/Recipes%20-%20Fasts?m=0
इसी segment में आज एक और recipe share कर रहे हैं। और यह recipe जितनी easily prepare होगी, उतनी ही all time favourite भी है।
वो है आलू की टिक्की, super crispy, but without rice flour, corn flour etc…
आलू लच्छा टिक्की
Ingredients :
- Boiled potatoes - 2 (medium)
- Grated potatoes - 6 (medium)
- Pink salt - as per taste
- Pure ghee - shallow frying
Method :
- उबले आलू को mash करके fine paste बना लीजिए।
- अब इसमें सेंधा नमक और आलू के लच्छे डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
- अब इसे टिक्की जैसा shape दे दीजिए।
- Pan पर शुद्ध देसी घी डालकर आलू की टिक्की को दोनों तरफ से golden brown होने तक shallow fry कर लीजिए।
Your scrumptious Aloo Lachcha Tikki is ready to serve!
Tips and Tricks :
- इसमें उबले और कच्चे आलू के combination से टिक्की बनाते हैं।
- इसमें उबले आलू से binding होती है, जो binding के साथ टिक्की को अंदर से soft और moist बनाता है। और कच्चे आलू से crispy texture आता है।
- यही कारण है कि इस टिक्की में rice flour और corn flour की requirement न तो binding के लिए चाहिए, न crispy texture के लिए चाहिए।
- जबकि ऐसी बनी टिक्की का taste और crisp गजब का आता है, इसलिए आप इसे व्रत में बना सकते हैं।
व्रत न होने से भी ऐसे ही बनाएँ, और as a chaat relish करें…
