Tuesday, 16 July 2024

Recipe : Chena Kebab

अभी कुछ दिनों पहले आपसे एक recipe share की थी। दही के शोले या दही के कबाब, recipe के लिए click करें।

लोगों को उस recipe का बहुत इंतजार था और उसे बहुत पसंद भी किया गया।

उसी को बनाते हुए, एक viewer का कहना है कि hung curd की recipe बनाना बहुत difficult है तो क्या हम उसका कुछ alternative बता सकते हैं?

Means बनाना, easy हो और मज़ा वही..

तो लीजिए आज उतनी ही tasty पर easily prepare होने वाली recipe share कर देते हैं।

छेना कबाब या छेने के शोले...

आपको इसमें लगभग वही taste आएगा, पर क्योंकि इसे हम छेना (पनीर) से बनाएंगे तो इसे prepare करना ज़्यादा easy होगा।

छेना कबाब

A. Ingredients :

  • Paneer - 200 gm.
  • Ginger - 1 inch
  • Salt - as per taste
  • Black pepper powder - ½ tsp.
  • Fresh coriander leaves - handful
  • Bread - 10 to 12 slices
  • Green chilli - as per taste
  • Clarified butter (ghee) - for frying


B. Method :

पनीर को हाथों‌ से अच्छे से mash कर लीजिए।

अदरक, धनिया पत्ती और हरी मिर्च को बारीक काट लें।

पनीर में नमक, काली मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती और हरी मिर्च को डालकर अच्छे से mix कर लें।

अब कुछ bread slices लें, उन्हें बेलन से बेलकर थोड़ी पतली कर लें।

अब उसमें से एक slice लें, उसपर हल्का सा पानी छींट लें, जिससे वो थोड़ी soft हो जाए, और easily roll हो‌ जाए।

अब इसमें पनीर की filling भरकर roll कर लीजिए, और toffee की तरह से fold कर दीजिए।

ऐसे ही सारे छेना कबाब prepare कर लीजिए।

अब इन्हें at least 1 hour के लिए freezer में रख दीजिए।

Serving के time पर इन्हें निकाल लीजिए।

एक कड़ाही लीजिए, उसमें घी डालकर तेज़ गर्म कर लीजिए।

अब एक बार में दो से चार कबाब डालकर deep fry कर लीजिए।

Yummy, tasty and crunchy 'Chena Kabab' is ready to serve, you can serve it with tomato ketchup or any chutney...


C. Tips and tricks :

  • आप पनीर की जगह fresh छेना लेंगे तो result ज्यादा अच्छा आएगा। इससे softness बढ़ जाएगी और taste लगभग दही के शोले जैसा ही आएगा।
  • Prepared पनीर में थोड़ी hardness बढ़ जाती है और उसका taste भी little bit changed रहेगा।
  • अगर आप को दही के शोले का tangy taste बहुत पसंद है तो छेना mash करते समय उसमें थोड़ा सा गाढ़ा दही भी add कर दीजिए। 
  • बिना दही add किए भी कबाब बहुत tasty लगते हैं।
  • Bread fresh लेंगे तो easily prepare कर पाएंगे, क्योंकि तब वो बेलने पर अच्छे से पतली होगी। साथ ही roll भी easily होगी।
  • हमने इसे बनाने में authentic style use की है, इसलिए bread slices ली हैं, method भी वही रखा है और shape भी वैसा ही रखा है।
  • आप चाहें तो, जैसा हमने दही के शोले बनाते समय method बताया था, आप वही भी रख सकते हैं। वैसे भी हमने बनाएं।

  • Bread slices में आप white bread or brown bread, किसी को भी ले सकते हैं। हां, फिर वही कहेंगे, authentically white bread ही लेते हैं।
  • उसका बहुत बड़ा कारण है कि white bread soft होती है तो उसे roll करना easy होता है, क्योंकि roll करने से वो टूटती नहीं है। 

  • बाकी brown bread में भी पानी के छीटें मारकर आप manage कर सकते हैं।
  • हमने brown bread से ही बनाया है। 
  • अगर brown bread ले रहे हैं तो ध्यान रखिएगा कि वो जल्दी golden brown होगी। ज्यादा fry करने से वो जल जाएगी।

 

तो लीजिए, easy recipe भी ready है, तो कहां हैं आप, हो जाइए ready इसे बनाने में, और तारीफें पाने को...

Monday, 15 July 2024

Short Story : Life SET Hai

Life SET Hai

आज बहुत दिनों बाद अपने बचपन के दोस्त समर से मिलना हुआ। मेरी तरह वो भी सब्जी मंडी में सब्जी लेने आया हुआ था।

और समर कैसा है यार?

अपनी तो Life Set Hai... और रजत तेरी?

हां काट ही रहा हूं, पर तेरी कौन सी लाटरी खुल गई, जो तेरी life set hai?

और अगर life set hai तो सब्जी मंडी में क्या कर रहा है?

अरे यार, life set hai, तभी तो सब्जी मंडी में हूं…

क्या मतलब? मैं कुछ समझा नहीं...

देख यार, अपन इतना कमा लेते हैं कि रोज दाल-रोटी और हफ्ते में दो-चार बार मिठाई- पकवान खा लेता हूं, मतलब संतुष्ट हूं।

सब्जी मंडी आया हूं, मतलब पूरी तरह से स्वस्थ हूं, किसी पर आश्रित नहीं हूं।

बड़ी मंडी में आया हूं, मतलब बीबी बढ़िया बना कर खिलाती है और हमारी सेहत का ध्यान रखती है, मतलब प्यार करने वाली पत्नी मिली है। 

छोटी सी कार भी है अपनी, छोटा सा परिवार है, दो प्यारे बच्चों के साथ, मतलब life में settled भी हूं। 

खुद के खरीदे कपड़े और सामान इस्तेमाल करता हूं, किसी से मांगकर या उतरन नहीं पहनता, मतलब अपनी पसंद और शौक को पूरा कर पाता हूं। 

बहुत ऊंची-ऊंची ख्वाहिश को पूरा करने के लिए अनाप-शनाप loan नहीं लिया है, मतलब कर्जदार नहीं हूं।

और मेरे हिसाब से life set होने के लिए इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए...

समर चला गया, सारी सब्जियां अपनी कार में रखकर ...

और मैं खड़ा सोच रहा था कि, जैसा समर बता रहा था, उससे हर चीज़ मेरे पास और अच्छी है, फिर भी मैंने कभी नहीं कहा, life set hai...

सच में अच्छा स्वास्थ्य, प्यारा परिवार और इतनी धन-संपत्ति, कि जरूरत पूरी करने के लिए, किसी के सामने हाथ ना फैलाने पड़े, ऐसी संतुष्टि रहे, बस इतना ही तो चाहिए ना, life set करने के लिए...

फिर हमें किस की तलाश है?

ज़िंदगी, फिर ना मिलेगी, Life Set Hai... जी भर कर जी लीजिए, क्या पता, क्या कल हो ना हो...

Friday, 12 July 2024

Article : RBI - एक बड़ा भाई (Part - 2)

आपको RBI - एक बड़ा भाई (Part-1) में हमने कहा था कि आपको RBI Bank से related जो दूसरी news देनी है वो बहुत-बहुत ज़रूरी है, उसे भी अवश्य पढ़ें और उसे पढ़ने के बाद आपको लगेगा, क्या ऐसा भी संभव है, साथ ही आपको समझ आएगा, हर problem का solution है, बस आपको जाना सही जगह है, मिलना सही इंसान से है...

तो चलिए उस दूसरी news को भी बताते हैं।

RBI - एक बड़ा भाई (Part - 2)

पतिदेव को 20,000 रुपए का कुछ आवश्यक काम था, तो उन्होंने ATM से रुपए निकाले।

20,000 में से 19,500 रुपए निकले और पांच सौ रुपए नहीं निकले। उन्होंने कई बार गिना, पर रुपए 19,500 ही निकले।

तब उन्होंने एक बार वहां लगे cctv camera में दिखा कर गिन दिए, कि रुपए 19,500 ही हैं। और वहां के security guard के पास उपलब्ध complaint register में अपनी complaint लिख दी।

उसके बाद उन्होंने bank की nearest branch से संपर्क किया और अपनी समस्या बताई, तो उन्होंने कहा कि अगर यह transaction उनकी branch से attached वाले ATM से होता तो, वो अवश्य समस्या का समाधान करते, पर अब इस case में वो कुछ नहीं कर सकते। 

यहां पर आपको एक जानकारी दे दें कि, ATM Branch से attached नहीं होने का यह मतलब नहीं है कि वो, bank से जुड़े नहीं होते हैं। सभी ATM किसी ना किसी bank से ही जुड़े होते हैं।

तब 'bank से attached' से नहीं का क्या मतलब है?

आप ध्यान दीजिएगा, दो तरह के ATMs होते हैं।

एक onsite ATM और एक offsite ATM.

Onsite ATM, banks की branch के साथ ही होते हैं।

Offsite ATM, कहीं भी हो सकते हैं, market में, society में, highway में, कहीं दूर-दराज़ जगह इत्यादि में, उनके बगल में bank नहीं होता है। ऐसा लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है कि, जब आपको रुपयों की आवश्यकता हो, आप निकाल सकें।

लेकिन जब समस्या इन्हीं ATM के कारण आ जाए तो उसकी सुनवाई कैसे हो, यह एक बड़ी समस्या है। 

तब, किसी bank की कोई branch हाथ नही रखती है।

तो कोशिश कीजिए कि, जितना हो सके, money transaction, onsite ATM से working hours में ही करें, जिससे सुनवाई साथ के साथ हो जाए।

अरे! पर अगर समस्या आ ही गई है तो क्या कोई solution नहीं है?

है, बिल्कुल है, बस उसी समस्या का हल लेकर आया है, Shades of Life.

और वो हल क्या है, हम आपको विस्तार में बताते हैं...

हमारे पतिदेव ने इस समस्या के आने के बाद, सबसे पहले bank, जिसमें उनका account था, complaint register की। और problem solve होने का इंतजार किया...

उसका result आया कि case closed... लेकिन कुछ दिन इंतजार के बावजूद, पैसे वापस नहीं मिले।

अब उन्होंने अपने असंतुष्ट होने की बात को Bank में register की, और फिर इंतजार किया कि शायद अब कुछ हो।

पर result, वही का वही, पैसे वापस नहीं आए...

उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि अब क्या करें? 

हमारे पति के एक और मित्र हैं bank में, जब उनसे बात हुई तो, उन्होंने कहा कि तुम RBI में complaint डालो।

समस्या से जूझते हुए 10 - 12 दिन निकल चुके थे।

तो उन्होंने RBI की site पर अपनी complaint डाली, वहां पर एक form भरना था, जो कि बहुत ही systematic था, उन्होंने उसे भरा, जिसमें उन्होंने अब तक के सारे evidence दिए। 

बात 500 रुपए की नहीं थी, आप सोच रहे होंगे कि 500 रुपए के लिए, इतना कुछ...

बात थी हक की, मेहनत की कमाई की और सबसे बढ़कर सच्चाई की...

और अब देखिए कि, उसका क्या result रहा..

अगले ही दिन उनके account में 500 रुपए आ गये। साथ ही 2 दिन बाद 1,200 भी आ गये।

1,200 रुपए क्यों आए, यह समझ नहीं आया... पर फिर उन्हें याद आया कि उसमें problem होने के कारण compensation भी लेने का option दिया था, जिसे पतिदेव ने भरा था।

Problem को 12 दिन बीत चुके थे, अतः हर रोज़ के हिसाब से 100 रुपए जोड़ने से 1,200 बनते हैं तो उन्हें भी account में भेज दिया गया था।

तो आपने देखा, कैसे एक बड़े भाई की तरह RBI, आपकी problem का solution देता है।

तो अगर आप को भी ऐसी या bank से जुड़ी हुई कोई problem है और solution आपका bank नहीं दे रहा है, तो एक बार, अपने RBI (बड़े भाई) से संपर्क अवश्य करें...


Problem free रहें, प्रसन्न रहें।

Sayonara...