Saturday, 23 May 2020

Lockdown Special 5


Lockdown Special - 5

इन lockdown के दिनों में तो shades of life और आप नये सफर में चल दिए हैं, जहाँ कुछ भी impossible नहीं है। बस सोचना भर है, और वो possible.

फिर चाहे वो बिना veggies के tasty सब्जियाँ हों, बचे हुए खाने से delicious makeover हो, street food के mouth watering dishes हों - समोसा, गोल गप्पे, टिक्की, बास्केट चाट, party की शान cakes हों या Ice-Cream  और beverages.


सब ही सीखा आपने। और उसमें expert भी हो गये हैं।

अब हम थोड़ा traditional हो गये हैं, जिसमें हमने कुछ traditional dishes, मिठाइयाँ और अचार भी बनाए।



अब जब सब जगह lockdown खुलने लगा है, जिन्दगी भी वापस लौटने लगी है, तो अब shades of life भी अपने स्वरुप में वापस आ जाएगा। 

अब हम रोज़ केवल Recipe share नहीं करेंगे, इन दिनों आप लोगों ने लगातार 47 dishes भी सीख ली हैं। 

पहले भी बहुत dishes बतायी हैं, और हम आगे भी schedule के according आप के लिए Recipies share करते रहेंगे। आप उन सबको बनाएं और अपना नाम रोशन करें।

अब आप shades of life के सारे shades :  Articles, Story of life, Kids stories, Short Stories, Poem, Recipes, Tips and many more का फिर से आनन्द ले सकेंगे।

Lockdown खुल गया है, पर अभी खतरा टला नहीं है, पर अब हम सब इतने जागरुक हो गये हैं, कि हमें सही-गलत भी पता है, और कोरोनावायरस से बचने के उपाय भी पता हैं। 

आप सबसे अनुरोध है कि आप सब सुरक्षित रहें और देश को भी सुरक्षित रखें।

भविष्य में कौन-कौन से देश होंगे, यह उस देश के citizens पर depand करेगा। और कौन सबसे शक्तिशाली व खुशहाल रहेगा, यह भी हम देशवासियों पर।

स्वच्छता और स्वास्थ्य का रखें ख्याल
कोरोना,‌ हारेगा हर हाल

Stay tuned😊🙏🏻❤️






Friday, 22 May 2020

Poem : अमर प्रेम


अमर प्रेम



वट सावित्री, एक व्रत नहीं;
गाथा है ‌अमर प्रेम की।
सावित्री और सत्यवान की,
यह प्रेम नहीं, हीर रांझा सा
सोनी और महिवाल का।
यह प्रेम है, तपस्या का,
समर्पण का, विश्वास का।
यहाँ, सपनों का महल है;
कोमल सी राजकुमारी भी,
करवटें लेती, जिन्दगी, 
और उसमें आती दुश्वारी भी।
कैसे ढल जाती है,
बेटी ससुराल में,
जी लेती है, हर हाल में।
पति का साथ छूट जाएगा,
इससे घबराती नहीं,
कोने में बैठ सिसकती नहीं,
सकुचाती नहीं।
चल देती है, साथ वो भी,
जहाँ कोई जा ना सका।
डिगा देती है, यमराज को,
जिनको कोई हिला न सका।
साथ पाकर जीवन पति का,
उसने सबको बता दिया।
प्रेम, केवल पाना-खोना नहीं;
प्रेम,जीत जाने का नाम है,
अमर प्रेम, जीवनसाथी को;
 जीवन वापस दिलाने का नाम है।।

Thursday, 21 May 2020

Recipe : Jackfruit pickle


यह मेरे Quarantine segment की 47th recipe है।

आज की यह Recipe, मेरी माँ, Dr. Gita Lal Ji के अनमोल खजाने से ली है।

माँ आप का ह्रदय से अनेकानेक आभार 🙏

जब बात traditional Recipes की चल रही है, तो India में खाना, जिसके बिना incomplete है, उसकी Recipe तो डालनी ही थी, फिर आप में से बहुत लोगों की demand भी आ रही है।

जी हाँ, हम अचार की ही बात कर रहे हैं, Indian cuisine में अचार का विशेष महत्व है, इसके बिना, थाली पूर्ण नहीं मानी जाती है।

आप सब की उसी demand का ध्यान रखते हुए, आज अचार की Recipe ही share कर देते हैं।

तो चलिए आज आपको कटहल के अचार की Recipe बताते हैं।

Jackfruit pickle




हम आपको, आम के अचार की दो तरह की Recipe पहले ही बता चुके हैं।







हरी मिर्च के अचार की यह Recipe भी बता चुके हैं।




पर बहुत से लोग, आम के खट्टे होने के कारण,आम का अचार नहीं खा पाते हैं। वहीं कुछ मिर्च की तेजी के कारण मिर्च का अचार नहीं खा पाते हैं।

ऐसे सभी लोगों के लिए कटहल के अचार की Recipe बता रहे हैं।

तो बना लीजिए झटपट इसे और अपनी थाली को पूर्णतया प्रदान कीजिए।
Jackfruit pickle



Ingredients :

  • Jackfruit - 500 gm.
  • Salt - 3 tsp or as per taste
  • Yellow mustard  -  2 tbsp
  • Red dry Chilli - 8 to 10 Or as per taste
  • Turmeric powder - 1 tsp.
  • Asofoetida - 1 tsp.
  • Oil - 250 gm.

Method :
  1. 1 litre Saucepan (भगौने) में half amount तक पानी भर लें, उसमें 1 tsp salt डालकर boil होने रख दीजिए।
  2. जब पानी उबलने लगे, तब उसमें कटहल के टुकड़े डाल दीजिए।
  3. इन्हें 3 to 5 minutes के लिए blanch कर के निकाल लीजिए। 
  4. कटहल को धूप में डाल कर सूखा लीजिए।
  5. पीली सरसों व लाल मिर्च को हल्का भून लें। ध्यान रखिएगा कि भूनने में रंग ना बदले।
  6. अब दोनों को अलग-अलग दरदरा (crossley) पीस लें।
  7. एक बड़ा बर्तन लीजिए, उसमें कटहल, मसाले व थोड़ा सा तेल डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  8. अब कटहल के अचार को साफ व सूखे कांँच के jar में रख दीजिए।
  9. Jar में बचा हुआ तेल डाल दीजिए।
  10. Jar को 2 to 3 days के लिए धूप में रख दीजिए।
  11.  Your jackfruit pickle is ready.

Note : 
  • अगर आप को खट्टा ज्यादा पसंद है तो आप ½ tsp. राई भी पीस कर डाल दीजिए।
  • कटहल, एकदम कच्चा होना चाहिए।
  • कच्चा कटहल सफेद रंग का होता है, ज़रा भी पीला नहीं होना चाहिए। पीला कटहल मीठा भी होता है और यह अचार जल्दी ख़राब भी कर देता है।
  • अचार के लिए कटहल ना तो, बहुत छोटा होना चाहिए, ना इतना बड़ा कि उसमें बीज बहुत बड़े हो गए हों।
  • Blanch करने में ध्यान रखिएगा, कटहल al-dente रहना चाहिए, एक एक piece अलग-अलग होना चाहिए। उबलकर आपस में mix नहीं होने चाहिए।
  • Blanch करने के बाद धूप में सूखाने के समय ध्यान रखिएगा, कटहल सूखा तो होना चाहिए, पर इतना नहीं कि वो सूखकर deshaped हो जाए।
  • Deshaped होने से अचार चिम्मड़ ( like rubber texture) हो जाता है।
  • अगर आप चाहते हैं, अचार का रंग अच्छा बना रहे, और अचार जल्दी ही  बहुत ज्यादा ना गल जाए, तो jar में तेल ऊपर तक भर कर रखें।
  • तेल को कच्चा ही डालें, इससे स्वाद और सुगंध बहुत समय तक अच्छी बनी रहती है।
  • अचार में नमक की quantity सही होने से, वो बिना किसी preservatives के भी सालों साल ठीक बना रहता है।
  • अचार निकालते समय, चम्मच साफ़ और सूखा होना चाहिए, साथ ही हाथ भी साफ़ और सूखा होना चाहिए।

Important : 

जो भी text आपको blue colour में दिखे, वो link होता है, उसे click करने से आप उस post पर पहुंच जाएंगे। 🙏🏻