Thursday, 27 June 2019

Recipe : Bottle gourd juice

Few days ago, I posted a tip on reducing weight naturally. Some readers mailed me asking whether bottle gourd juice is more effective and beneficial? If so, then they asked for its recipe that would taste more better. So, my today's recipe is about that bottle gourd juice.

 Bottle gourd Juice 


Ingredients:
(Note that the quantity of all the ingredients of this recipe will depend on your taste. Also, they are purely optional.)

  • Bottle gourd
  • Water 
  • Salt
  • Black pepper
  • Ajwain
  • Mint leaves
  • Lemon juice


Method:
  1. Cut off a piece from the end and taste it. It is better not to use a gourd that tastes bitter, as  they may cause harm.
  2. Then peel off the entire gourd and cut it into pieces. Add water to these pieces and blend it with the help of a blender.
  3. Add black pepper, ajwain and salt. Adding mint leaves can also enhance the taste.
  4. You can also add some drops of lemon juice to make the bottle gourd juice taste better and rich in antioxidants. 
  5. It is not advisable to mix other vegetables with this juice, as it might have a more negative affect on your health.
Related Post(s):

  1. Tip: Reducing weight naturally ( https://shadesoflife18.blogspot.com/2019/06/tip-reducing-weight-naturally.html?m=1 )
  2. Tip: Bottle Gourd ( https://shadesoflife18.blogspot.com/2019/06/tip-bottle-gourd.html?m=1 )

Wednesday, 26 June 2019

Kids Story : Advay the hero : Wastage

Advay the hero (wastage)


एक दिन advay के school में Ma’am ने announcement किया, कल sports day है, इसलिए principal ने decide किया है। kids के लिए game के बाद सबको school से ही lunch provide किया जाएगा, इसलिए कल कोई भी lunch ना लाये।  

Advay ने Ma’am से पूछा, हमारे लिए खाना कौन बनाएगा?

Ma’am बोली, हम लोग बनाएँगे, और आप लोग serve करोगे।

Wow! कल तो मज़ा आ जाएगा, सारे बच्चे खुशी से चिल्लाने लगे।

Advay आज school जाने के लिए बहुत excited था, mumma के हाथ का खाना तो रोज़ खाता था। आज ma’am के हाथ का खाना मिलेगा।

जब वो school पहुँचा, तो ma’am ने उसको एक team का leader बना दिया।

बच्चों ने Games में बहुत enjoy किया, पर आज सब अपनी ma’am के द्वारा बनाए खाने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।

खाना ready हो गया था, हर class के लिए 5 teams, जिसमें 2 बच्चे और हरेक का एक team leader भी था।

Ma’am ने पाँचों team के बच्चों को खाना दे दिया, सब अपनी अपनी row में खाना distribute कर रहे थे। और टीम leader का काम था, सारे kids को proper food service मिले।

थोड़ी देर बाद ma’am आयीं, सारे बच्चे अच्छे से खाना खा रहे थे, कुछ पल बाद सबने खाना खा लिया। वो, देखकर हैरान रह गयीं, किसी ने भी plate में खाना नहीं छोड़ा था।

Ma’am ने इसका कारण पूछा, तो सारे बच्चे बोलने लगे, ma’am आप ने तो advay को एक group का leader बनाया था, पर ये पूरी class का leader बन गया था। ये हम सब को limit में ही खाना देने दे रहा था, और finish होने पर ही और खाना दिलवा रहा था।

साथ ही सबको पूरा खाना finish करने पर ज़ोर भी दे रहा था, और जब खाना finish हो रहा था, तभी ice-cream दे रहा था।

Ma’am ने advay से पूछा, तुम ऐसा क्यों कर रहे थे?

तो वो बोला क्योंकि mumma ने कहा है, खाना छोड़ना गंदी बात होती है, उससे बहुत सारा खाना waste हो जाता है। जिससे बहुत लोग भूखे भी रह जाते हैं।

Advay ने पूछा, मैंने ठीक किया ना ma’am?

Ma’am बोली, बहुत अच्छा किया।

Ma’am सारे बच्चों से बोलीं, आज advay के कारण आप में से किसी ने खाना waste नहीं किया, जो कि बहुत अच्छी आदत है। आप सब आगे से ध्यान रखें, खाना उतना ही लें, जितना खा सकें। अगर आपको और चाहिए, तो फिर से ले लें। सबने advay के लिए clapping की।

आज advay की सूझबूझ से सबको खाना पूरा पड़ा गया था, साथ ही ये सीख भी मिली, कि खाना छोड़कर, खाने की wastage नहीं करना चाहिए।



Related Post(s):
Kids' Story: मजबूरी ( https://shadesoflife18.blogspot.com/2018/05/kids-story_9.html?m=1 )

Tuesday, 25 June 2019

Article : आधुनिकता (मज़ा या सज़ा)


आधुनिकता (मज़ा या सज़ा)


हम पल-पल, हर पल अंधाधुंध से आधुनिकता की ओर दौड़े जा रहे हैं,बिना इस बात की परवाह करे, कि जिस ओर हम बढ़े जा रहे हैं, वहाँ जाने से मज़ा मिलेगा? या कहीं सज़ा तो नहीं मिल जाएगी?

आप कहेंगे, कैसी बात कर रहीं हैं, आधुनिकता सदैव सुख ही प्रदान करती है।

तो चलिये, इस विषय में भी थोड़ी बात कर लेते हैं।



पहले ज़मीन पर बैठ कर मिट्टी के बर्तन में चूल्हे में खाना बनता था, खाना बहुत स्वादिष्ट बनता था। फिर खाना खाने के लिए भी मिट्टी के बर्तन और पत्तल रहा करती थी, सभी स्वस्थ भी रहते थे। हाँ पर गृहणी को चूल्हे पर मिट्टी के बर्तन में खाना बनने में घंटों लगते थे, और साथ ही धुएँ से भी उन्हें बहुत problem होती थी।

फिर आई gas, धुएँ से मुक्ति मिल गयी। मिट्टी के बर्तन की जगह भी metal के बर्तनों ने ले ली, काम जल्दी होने लगा। पहले लोहा आया, फिर पीतल उसके बाद एल्युमिनियम, स्टील, काँच और फिर आया plastic। 

नयी नयी चीज़ें बढ़ती गयीं, काम आसान और जल्दी होता गया, कहीं कहीं gas की जगह microwave ने भी ले ली। बैठने की जगह, खड़े होकर खाना बनने लगा। 

पर इसके साथ ही हमें अपने स्वाद और स्वास्थ्य के साथ समझौता करना पड़ा।

Plastic, aluminium, steel का जब बहुतायत से उपयोग होने 
लगा, तो scientist कहने लगे, इनके उपयोग से cancer जैसी भयंकर बीमारी हो सकती है। microwave की waves बहुत harmful है।

Earthen pot, पत्तल, glass को ही use में लाएँ, ये natural है।cooking and eating के लिए best हैं।

मतलब जहाँ से चलना शुरू हुए थे, फिर वहीं।

नहीं, बिल्कुल भी नहीं, पहले earthen pot इंडिया की धरोहर थी। 
अब वही बर्तन हम विदेशों से बहुत अधिक कीमत चुका कर खरीदेंगे और कहेंगे, हम तो सब organic use करते हैं।

तो मुझे तो यही समझ नहीं आता है, कि आधुनिकता सुख प्रदान करती है या दुख और कष्ट। उससे मज़ा मिलता है या सज़ा?

आधुनिकता की ओर बढ़ते हुए एक बार सोचिएगा जरूर!