Monday, 5 February 2024

Trip Review : Amritsar - सफर देशभक्ति और आस्था का

Amritsar, इस शहर का नाम आते ही ज़हन में आता है, Golden Temple... 

पर अमृतसर में सिर्फ golden temple ही नहीं है बल्कि और भी बहुत कुछ है। 

इसलिए अगर आप कहीं घूमने जाने का plan कर रहे हैं तो अमृतसर का plan कर सकते हैं और एक अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको बहुत सारे दिन की जरूरत भी नहीं है।

अभी हाल ही में अमृतसर जाना हुआ, जहां का हमारा experience बहुत ही अच्छा रहा, तो आज़ आपके लिए उसी को share कर रहे हैं‌।

Amritsar - सफर देशभक्ति और आस्था का 


अमृतसर शहर, एक ऐसा शहर है जो कि आस्था और देशभक्ति दोनों से ही परिपूर्ण है। यह एक ऐसा शहर है जहां सम्पन्नता भी है और प्रसन्नता भी है। एक और विशेषता मिली इस शहर में कि यहां के रहने वाले अधिकांशतः लोग किसान हैं, पर सभी दूसरे कामों द्वारा भी अपना जीवन यापन कर रहे हैं, इसलिए यहां के किसान उतने गरीब नहीं है, जितने बाकी जगह पर हैं और क्योंकि अधिकांशतः किसान हैं, इसलिए वे मेहनती भी है, जिसके कारण वो बाकी काम भी बड़ी मुस्तैदी से करते हैं। एक और महत्वपूर्ण बात, यहां पर स्त्री-पुरुष बराबर से सभी काम करते हैं तो इनकी सोच संकीर्ण नहीं है।‌ कुल मिलाकर यहां आप सुरक्षित भी रहेंगे और प्रसन्न भी... यह तो हुई वहां के लोगों की और उनकी संस्कृति की बात।

चलिए अब अमृतसर की जगहों की भी बात कर लेते हैं और जान लेते हैं कि अगर आप अमृतसर शहर घूमने जा रहे हैं तो आप को कितना समय लगेगा...

अमृतसर बहुत बड़ा और बिखरा हुआ शहर नहीं है, अतः  2½ से 3 दिन बहुत हैं, सभी जगहों को देखने के लिए। 

बस आपको उसके लिए अपना पूरा program ऐसे plan करना होगा कि वहां के कुछ special जगहों के timing meet-up हो जाए। 

जी हां वहां कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां पर कुछ timings है तो सबसे पहले हम आपको उन timings के बारे में बताते हैं, फिर सभी जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।


1. Golden temple :- 

सुबह 3 बजे से रात 10 बजे तक, ध्यान रखिएगा कि अगर 10 बज गए और आप line में लगे भी होंगे तो भी माथा नहीं टेक पाएंगे, अतः line में time देखकर ही लगें और बता दें, भीड़ बहुत ज़्यादा होती है तो माथा टेकने में कम से कम तीन से चार घंटे लग सकते हैं।


2. Jallianwala Bagh :-

यह सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुलता है तो इसका भी ध्यान रखें।

 

3. Wagah Border :- 

Beating retreat: शाम 4 बजे से 5 बजे तक सर्दियों में

5 बजे से 6 बजे तक गर्मियों में 


4. Qila Gobindgarh :-

इसमें evening time में कुछ shows होते हैं जो interesting होते हैं तो एक evening का time आपको उसके लिए भी रखना होगा।


Mostly लोग golden temple के पास ही hotel लेना prefer करते हैं। जिससे पूरे समय गुरूबाणी सुनाई दे। अगर आप सिर्फ golden temple में माथा टेकने पहुंचे हैं तो यही best option है।

पर अगर आप का plan हमारी तरह golden temple और Attari border दोनों जगह नमन करना है तो आप hotel का plan हमारी तरह भी कर सकते हैं। 

हमारा hotel, hall gate पर था। जो कि golden temple से 2 km. पर और station से 500 meter पर था। 

Hall gate पर hotel होने से आपका hotel on road रहता है, जिससे सब जगह के लिए Conveyance easily मिल जाता है। Golden temple के पास जलियांवाला बाग और partition musium है, बाकी सब दूसरी तरफ है तो अगर आप उसको ध्यान में रखते हैं तो हमारे hotel की location बहुत अच्छी जगह पर थी। वहां से भी कुछ जगहें बहुत पास थी। तो hotel का चुनाव करते समय यह ध्यान रखिएगा। एक बात हम, आपको बता दें कि हमारे hotel में भी हमें गुरुबाणी सुनाई दे रही थी।

हम लोग ने अपना program ऐसे रखा था कि हम 26 January को भारत के अटारी बार्डर को नमन कर सकें। अतः हम 25 January की रात में अमृतसर पहुंच गए थे। 

चलिए अब आपको सभी जगहों की विस्तृत जानकारी देते हैं। 

पहला दिन: हम सुबह 9 बजे निकलेंगे, सबसे पहले War Memorial देखें।


War Memorial (तलवार museum) :-




यह museum इन दोनों नाम से मशहूर है। शुरुआत इसी से की थी हमने... क्योंकि हम लोगों के मन में देश को और उसके वीरों को नमन करने की लालसा सबसे ज्यादा बलवती थी।  

हमने यहां guide किया था, वैसे guide के बिना भी अगर आप इसे देखेंगे तो भी आप को बहुत कुछ समझ आ जाएगा क्योंकि वहां बहुत कुछ लिखा हुआ है और कुछ video clips भी चलती हैं।

तलवार museum में एक special और उसके अलावा 9 और gallery थीं। 

जब उसमें enter किया था तो एक बहुत बड़ी तलवार दिखी थी, जिसकी लंबाई 45 meters है, जो कि stainless steel की बनी है, साथ ही यह विश्व की सबसे लंबी तलवार है,

जो इस museum को यादगार बनाती है, और इस लिए ही  इसका नाम तलवार museum है।  

इसमें पहली special gallery में Indian army के सभी regiment के flags और बहुत तरह के युद्ध में प्रयुक्त होने वाले शस्त्र हैं।

बाकी की 9 gallery में India के हड़प्पा से लेकर आज तक के सेना युद्ध का वर्णन है। वैसे आप इसे 1 hour में देख सकते हैं, पर यह ऐसी जगह है जहां देश को प्रेम करने वालों की झलकियां हैं और अगर आप भी देशप्रेमी हैं और उन पलों को जीना चाहते हैं, जो इन वीरों के सीने को छूकर गुजरे थे, तो आपको यहां 2 से 3 घंटे लगेंगे इस museum को देखने में। एक बात आप को यह भी बता दें कि 10 galleries में से कुछ में wax के statues भी हैं, अतः उनमें gallery में ठंड कुछ ज्यादा रहती है। गर्मियों में तो अच्छा लगता है, लेकिन ठंड के दिनों के ठीक से गर्म कपड़े पहनकर जाएं। 

वैसे इस museum को जरूर से देखें, वो भी समय लेकर, यह आपको, आपके देश से बहुत गहरे तक जोड़ता है।

इस Trip Review को हम कुछ भागों में डाल रहे हैं, जिससे आपको छोटी छोटी बातों को बता सकें, जिससे आप की trip बहुत यादगार रहे। 

तो अगले भागों को भी जरुर से पढ़िएगा... 

हम आपको सारे भाग इस पूरे week में डालेंगे।

Friday, 26 January 2024

Poem : मेरा भारत, मेरा शेर

आज हमारे नौनिहाल किस तरह से देखते हैं हमारे देश को, उनके मन में अपने देश की क्या परिकल्पना है। 

ओज से परिपूर्ण इस कविता में साफ़ झलकता है, जिसे प्रिय अद्वय ने लिखा है।

आइए उसके बाल मन से रची-बसी इस कविता का आनन्द लें...

मेरा भारत, मेरा शेर


चुनौतियों को करके पार,

रोशन करके अंधेर।

आज भी है उतना ही परिश्रमी,

मेरा भारत, मेरा शेर।।


अनगिनत युद्धों में विजेता बनके,

शत्रुओं को करके ढेर।

आज भी है वह विश्व विजयी,

मेरा भारत, मेरा शेर।।


खुशियाँ, उमंग और उत्साह,

जीवन में रंगों को रहा बिखेर।

आज भी है उतना ही सुदृढ़,

मेरा भारत, मेरा शेर।।


मित्रों को लेकर साथ 

प्रतिपक्षी को करके घेर।

आज भी है उतना ही सफल,

मेरा भारत, मेरा शेर।।


सशक्त है जैसे चट्टान,

मीठा है जैसे बेर।

आज भी है सोने की चिड़िया,

मेरा भारत, मेरा शेर।। 


🇮🇳 भारत माता की जय 🇮🇳

🇮🇳 वन्दे मातरम् 🇮🇳

 गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र अभिनंदन।

Wednesday, 24 January 2024

Recipe : Daal Makhani

सर्दियों का मौसम चल रहा है या यूं कहें कि स्वाद का मौसम चल रहा है। ऐसा इसलिए भी, क्योंकि सर्दियों में ज़्यादा parties होती हैं। 

शादी-विवाह और parties में एक से एक सब्जियां बनाई जाती हैं, पर हर menu में सब्ज़ियां change होती रहती हैं, नहीं होती है तो बस दाल मखनी...

दाल मखनी हर party की शान होती है। 

तो चलिए आज इसकी recipe ही share कर देते हैं, जिससे party की शान, आपके घर की शान बन जाए।

दाल मखनी 

Ingredients :

Whole black gram - 500 gm.

Jammu rajma - 250 gm.

Chickpea lentil - Handful

Cumin - 1 tsp.

Whole garam masala - 1 tsp.

Ginger garlic paste - 1 tbsp.

Tomato puree - ½ cup 

Clarified butter (ghee) - 2 tbsp. 

Turmeric powder -  ½ tsp.

Coriander powder - ½ tsp.

Kashmiri Lal Mirch powder - 2 tsp.

Salt - as per your taste 

Butter - 250 gm. 

Garlic cloves - 3 to 4  

Kasuri Methi - 1½ tsp 

Green chilli - 2

Cream - 1 tbsp.


Method: 

  1. साबुत उड़द दाल, राजमा और चने की दाल, तीनों को अलग-अलग भिगा दें। 
  2. अगले दिन उरद दाल को रगड़-रगड़ कर साफ कर लीजिए। 
  3. दाल रगड़कर साफ करने से वो काले से थोड़ा हरे से रंग जैसी दिखने लगेगी।
  4. Pressure cooker में घी डालकर गर्म करके उसमें राजमा, उरद दाल व चने की दाल डाल दें।
  5. फिर उसमें 50 gm. butter, नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, 1 tsp कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और लहसुन की 3 to 4 कलियां व 5 cup पानी डालकर, 3 -4 whistle high flame पर 4 to 5 slow flame पर whistle लगा लें।
  6. एक wok लीजिए, उसमें 50 gm butter और ghee डालकर गर्म कर लीजिए।
  7. अब इसमें ginger, garlic, chilli paste डालकर sauté कर लीजिए।
  8. अब इसमें 1 tsp. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, जीरा , गर्म मसाला व‌ कसूरी मेथी डालकर एक बार अच्छे से mix कर लीजिए। 
  9. अब इसमें tomato puree डालकर, slow flame पर तब तक भूनें जब तक टमाटर से अच्छे से घी अलग ना हो जाए।
  10. अब इसमें उबली हुई दाल, राजमा और चने की दाल डालकर अच्छे से mix करते हुए चलाते हुए पकाएं। इसमें डले हुए लहसुन को मसल कर अच्छे से दाल में mix कर लीजिए।
  11. यह process दाल के proper texture आने तक करते रहें। बीच बीच में butter add करते जाएं। 
  12. 50 gm butter, serving time पर add करने के लिए छोड़ कर बाकी सारा मक्खन दाल पकाते समय डाल देंगे।
  13. जब दाल serve करें, उससे पहले इसमें बचा 50 gm butter add करके अच्छे से mix कर लीजिए।
  14. Serve करते समय इसे fresh cream या butter से garnish कर दीजिए।

Tasty cream Dal Makhani is ready to serve. You can serve it with Naan, Rumali Roti, Rice etc.

Perfect dal makhani recipe के लिए इन tips and tricks का जरुर से ध्यान रखिएगा।


Tips and Tricks :

  • उरद की दाल बहुत hard होती है, इसलिए कभी-कभी यह soak करने में ज्यादा time लेती है और एक दिन से ज्यादा दिन लग जाते है (specially winter में), पर याद रखिएगा, तब तक दाल भिगानी है, जब तक उसे रगड़ने से छिलके भी साफ होने लगे।
  • दाल रगड़ कर साफ़ कर लें, तभी पकने के लिए pressure cooker में डालें। 
  • दाल रगड़कर धोने से, दाल जल्दी गलेगी और दाल की कड़वाहट भी निकल जाएगी। 
  • Pressure cooker में दाल उबालते समय थोड़ा घी-मक्खन व सूखे मसाले डालकर ही उबालें। इससे दाल का texture, colour and aroma बहुत अच्छे आते हैं।
  • अगर आप garlic नहीं खाते हैं तो उसे हटा कर सिर्फ ginger, green chilli का paste भी डाल सकते हैं।
  • और green chilli की quantity भी अपने taste के according घटा-बढ़ा सकते हैं, discard भी कर सकते हैं।
  • कसूरी मेथी को रगड़ कर ही डालें, इससे कसूरी मेथी की fragrance enhance हो जाती है। 
  • टमाटर से घी अलग होने तक ही भूनें। वरना टमाटर का कच्चापन, taste, texture दोनों को खराब करेगा ही, साथ ही दाल को अच्छे से गलने भी नहीं देगा।
  • 80% दाल whistle देकर व बाकी 20%  slow flame पर घोंटकर-घोंटकर ही पकानी है।
  • दाल को घोंटने से दाल और राजमा से लस निकलता है जो कि दाल को smooth texture देता है।
  • इसमें राजमा की quantity आप अपने taste के according घटा या बढ़ा भी सकते हैं। बस डालिएगा जरुर, राजमा डालने से ही authentic flavour आएगा।
  • चने की दाल इसमें binding के लिए डालते हैं और इससे सौंधापन भी बढ़ जाता है, जो दाल को और tasty बना देता है। 
  • इस दाल मखनी में दो ही चीजों का taste enhance रहता है, एक तो दाल, दूसरा मक्खन... 
  • इसलिए घी और मक्खन दोनों खूब डालकर ही दाल बनाएं। 
  • इस दाल में ज्यादा घी-मक्खन इसलिए भी डाला जाता है, क्योंकि यह dry ज्यादा होती है।
  • याद रखिएगा बहुत ज्यादा मसाले नहीं डालें वरना दाल मखनी की जगह दाल मसाला बन जाएगी। 
  • अगर आप को green coriander leaves का taste पसंद है तो आप उससे भी दाल garnish कर सकते हैं। 
  • इसमें घी मक्खन ज्यादा होता है, लेकिन कभी-कभी ज्यादा भी चाहिए होता है, स्वाद के लिए भी, और शरीर के लिए भी... तो enjoy कीजिए सर्दियों को....

बस इस recipe, tips and tricks को follow कीजिए और सब की favourite dal makhani बनाएं।