Thursday, 6 November 2025

Shaadi-Vivah Song : मेरे भैया चले आना

शादी-विवाह से जुड़े रीति-रिवाजों के गीत साझा कर रहे हैं, उस श्रृंखला में हल्दी चढ़ने की रीति पर पहला गीत था- बन्नी तेरी हल्दी में

आज दूसरा गीत साझा कर रहे हैं।

शादी के शुभ कार्यों में भात मांगने की शुभ प्रथा होती है, इस गीत द्वारा उसी को प्रस्तुत किया है।

देखिए, कैसे बहन भाई से सभी भौतिक वस्तुओं के बदले कुछ और लाने को कहा रही है।

भाई-बहन के अटूट प्रेम को प्रदर्शित करता गीत... 

मेरे भैया चले आना



मेरे भैया चले आना 

तुम्हें बहना बुलाती है 

समय पर भात ले आना 

तुम्हें बहना बुलाती है 


न लाना कान‌‌ के झुमके 

न लाना माथे का टीका 

मेरी भाभी को ले आना 

तुम्हें बहना बुलाती है 


मेरे भैया चले आना 

तुम्हें बहना बुलाती है 

समय पर भात ले आना 

तुम्हें बहना बुलाती है 


न लाना हाथ के कंगना

न लाना कोई भी गहना 

तुम बच्चों को ले आना 

तुम्हें बहना बुलाती है  


मेरे भैया चले आना 

तुम्हें बहना बुलाती है 

समय पर भात ले आना 

तुम्हें बहना बुलाती है 


न लाना महंगी-सी साड़ी 

न लाना चुनरी और लहंगा 

 परिवार संग ले आना 

तुम्हें बहना बुलाती है  


मेरे भैया चले आना 

तुम्हें बहना बुलाती है 

समय पर भात ले आना 

तुम्हें बहना बुलाती है




Wednesday, 5 November 2025

Shaadi-Vivah Songs : बन्नी तेरी हल्दी में

आज से शादी-विवाह से जुड़े रीति-रिवाजों के गीत साझा कर रहे हैं, उस श्रृंखला में यह पहला गीत है।

बन्नी, बन्ना के हल्दी चढ़ने की रस्म, विवाह में एक विशेष रस्म होती है, जो जितना विवाह से जुड़ी होती है, उतनी ही ईश्वर व घर से जुड़े सभी लोगों से मिलने वाला आशीर्वाद भी होती है।

आज उसी पर यह गीत साझा कर रहे हैं।

बन्नी तेरी हल्दी में


आया है सारा परिवार, ओ बन्नी तेरी हल्दी में।

ओ बन्नी तेरी हल्दी में, ओ बन्नी तेरी हल्दी में।

आया है सारा परिवार, ओ बन्नी तेरी हल्दी में।


पहली हल्दी दादी ने पिसाई। 

दादी ने पिसाई, श्री गणेश को चढ़ाई।

सफल हो गए सब काम, ओ बन्नी तेरी हल्दी में।

आया है सारा परिवार, ओ बन्नी तेरी हल्दी में।


दूजी हल्दी नानी ने पिसाई।

नानी ने पिसाई, लक्ष्मी मैया को चढ़ाई।

अरे अन्न-धन भरे भंडार, ओ बन्नी तेरी हल्दी में।

आया है सारा परिवार, ओ बन्नी तेरी हल्दी में।


तीजी हल्दी मम्मी ने पिसाई, 

मम्मी ने पिसाई, गोरा मैया को चढ़ाई।

दे दिया अमर सुहाग, ओ बन्नी तेरी हल्दी में।

आया है सारा परिवार, ओ बन्नी तेरी हल्दी में।


चौथी हल्दी चाची ने पिसाई। 

चाची ने पिसाई, सीता मैया को चढ़ाई।

दे दिया धर्म का ज्ञान, ओ बन्नी तेरी हल्दी में।

आया है सारा परिवार, ओ बन्नी तेरी हल्दी में।


पांचवी हल्दी बुआ ने पिसाई,

बुआ ने पिसाई, राधा रानी को चढ़ाई।

दे दिया प्रेम का ज्ञान, तो बन्नी तेरी हल्दी में।

आया है सारा परिवार, ओ बन्नी तेरी हल्दी में।


आया है सारा परिवार, ओ बन्नी तेरी हल्दी में।

ओ बन्नी तेरी हल्दी में, ओ बन्नी तेरी हल्दी में।

आया है सारा परिवार, ओ बन्नी तेरी हल्दी में।




हमने यह गीत बन्नी (वधू या लड़की) पर आधारित बनाया है, अगर आप बन्ने (वर या लड़के) के पक्ष से हैं तो जहां बन्नी है, आप वहां बन्ने लगा लीजिएगा।

Tuesday, 4 November 2025

Article : विवाह के शुभ मुहूर्त

अब जब भगवान श्रीहरि अपनी चार महीने की निद्रा से जाग गये हैं, तो सभी शुभ कार्य आरंभ हो जाएंगे।

तो सबसे पहले यह देख लेते हैं, कि कौन-सी वो शुभ तिथियां या मुहूर्त हैं, जिनमें शुभ कार्य संभव हो सकते हैं।

2025 में दो महीने बचे हैं तो उनके शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं। 

विवाह के शुभ मुहूर्त



नवंबर और दिसंबर 2025 में शादी के कई शुभ मुहूर्त हैं, जो देवउठनी एकादशी के बाद शुरू हो रहे हैं।

नवंबर 2025: 18, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29, और 30।

दिसंबर 2025: 4, 10, और 11। 

इसके पश्चात् 2026 में शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं।


2026 के शुभ मुहूर्त :

जनवरी में शुक्र तारा अस्त है, अतः कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।

फरवरी 2026: 3, 5, 6, 8, 9, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26

मार्च 2026: 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 11, 12

अप्रैल 2026: 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29, 30

मई 2026: 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 23, 25, 26, 28, 29

जून 2026: 1, 2, 4, 5, 11, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29

जुलाई 2026: 1, 6, 7, 11, 16

नवंबर 2026: 20, 21, 24, 25, 26

दिसंबर 2026: 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12


हमारे कुछ viewers की demand थी कि आजकल वो पहले जैसा शादी-विवाह के शुभ गीत सुनने और सुनाने को नहीं मिलते हैं, तो अगर कुछ ऐसे गीत भी blog में हो, तो ऐसे अवसरों पर गाने का मौका मिल जाए, जिससे शुभ मुहूर्त और शुभ हो जाए।

तो चलिए, अब जब शुभ मुहूर्त ज्ञात हो गये हैं तो आप को एक और अच्छी बात बताते हैं कि अपने viewers की demand पर हम शादी-विवाह इत्यादि से जुड़े भात, हल्दी, बन्ना-बन्नी के कुछ गीतों को इन दिनों साझा करेंगे। सब एक से बढ़कर एक हैं।

जिसे पढ़कर, सुनकर और देखकर आपको आनंद आ जाएगा।

इन गीतों द्वारा, आप अपनी शादी-विवाह की शुभ parties में चार चांद लगा सकेंगी, रंग जमा देंगीं। 

So stay tuned…


Disclaimer : 

सभी तिथियां, reliable sources से ली है, फिर भी आप अपने शुभ कार्य की तिथि निर्धारित करने से पहले अपने पंडित जी या ज्योतिष महाराज से तिथि confirm अवश्य करें।