पित्ती उछलना एक ऐसी समस्या है, जो ठंडा-गरम होने से हो जाती है। कभी-कभी दवाइयों के reactions से भी होती है।
अगर समस्या ठंडा-गर्म होने से हुई है तो उसका उपाय बता रहे हैं। यह परेशानी ठंडक या गर्मी किसी भी मौसम में हो सकती है।
इसमें पूरे शरीर पर छोटे-बड़े चक्कते या दाने जैसे हो जाते हैं, जो कि शरीर के skin colour के या लाल रंग के होते हैं, जिसमें खुजली भी हो सकती है।
इस समस्या के होने पर विभिन्न बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Points to Remember :
- इसके होने से बहुत अधिक परेशान नहीं होना चाहिए, यह मुख्यतः दो-चार दिन में ठीक हो जाती है। कभी-कभी दो से चार घंटे में भी ठीक हो जाती है।
- खुजाना बिल्कुल नहीं चाहिए, उससे इसके aggravate होने की संभावना बढ़ जाती है और समस्या एक हफ्ते तक में ठीक होती है।
- खुजाने से दानों के दाग़ permanent भी हो सकते हैं।
- अगर समस्या गर्मी में हुई है तो सब कुछ ठंडा-ठंडा दीजिए (जैसे खाना-पीना इत्यादि), कमरे का तापमान ठंडा रखिए, cotton के हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें।
- अगर समस्या ठंडक में हुई है तो गर्म-गर्म ही सब लें (जैसे खाना-पीना इत्यादि)। कमरे का तापमान, बिस्तर और कपड़े इत्यादि गर्म और cosy रखें।
इस समस्या पर हम पहले भी post डाल चुके हैं जिसका link इस प्रकार है- https://shadesoflife18.blogspot.com/2023/06/tip-home-remedies-for-hives.html?m=1
कुछ और tasty and effective Remedies पता चली है, जो आज share कर रहे हैं…
पित्ती (hives) के लिए homemade remedies
Home Remedies :
इसके अतिरिक्त पित्ती उछलने पर कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं, जिनको अपनाने से पित्ती की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आखिरी वाली remedy को अपनाने से permanently relief भी मिल सकता है-
- 1 glass पानी में 1 पेड़ा घोलकर पिला दीजिए और चादर ओढ़कर ½ घंटे सुला दीजिए।
- 1 tsp. baking powder को ½ glass पानी में घोलकर उसके फाहे से शरीर में जहां-जहां पित्ती उछली है, उसमें लगा लें, आराम मिलेगा और पित्ती ठीक हो जाएगी।
- ½ tsp. जौ का आटा ¼ tsp. शुद्ध देसी घी और 1 glass पानी में डालकर पिला देने से permanent पित्ती उछलना बंद हो जाती है।
यह सब घरेलू उपाय हैं जिनसे फायदा मिल जाता है, अगर नहीं भी मिला तो नुकसान भी नहीं करेंगे।
अगर फिर भी ठीक न हों तो doctor से सलाह लें। दवाई के reaction से हुई है, तब तो doctor के treatment से ही ठीक होगी।
Disclaimer- The tips and remedies mentioned above are only for general information, and have been stated on the basis of experiences. They might be beneficial, but no guarantee about complete normalcy could be taken. It can also never substitute any kind of medication. Consult a doctor for more information and before any kind of medication. Remember, only doctors can completely help someone become healthy.

No comments:
Post a Comment
Thanks for reading!
Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)
Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.