(I) Overview :
कुछ चीजें ऐसी होती हैं कि सदियों पहले भी वही थी और आज भी वही है, जिसकी कामना हमेशा से सब करते आए हैं।
स्त्री हो या पुरुष, हर कोई इसे चाहता है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं घने मुलायम काले बालों की।
कौन नहीं चाहता कि उसके सिर पर हमेशा घने मुलायम काले बाल रहें, बल्कि बाल तो चेहरे पर निखार ले आते हैं।
तो आज कुछ tips बता रहे हैं, लेकिन आगे बढ़ने से पहले आप से कहेंगे कि इस link पर click अवश्य करें- https://shadesoflife18.blogspot.com/2025/04/tip.html?m=1
बालों की growth और thickness बढ़ाने के लिए market में बहुत सारे तरह के oils, shampoos, antibiotics और Ayurvedic medicines मौजूद हैं, जिनमें से कुछ कारगर भी सिद्ध होते हैं।
लेकिन atmosphere और hair structure different होने के कारण सबको एक-सा treatment suit नहीं करता है।
ऐसे में क्या किया जाए? तो उसके लिए हम यही कहेंगे कि आप पहले home remedies try कीजिए, as अगर यह आपको फायदा नहीं करें तो नुकसान तो बिल्कुल भी नहीं पहुंचाएंगे…
घने मुलायम काले बाल
(II) Onion Juice :
- Benefit- प्याज़ को बालों के लिए भी use किया जा सकता है? ऐसा पहले नहीं सोचा जाता था, पर जब शोधकर्ताओं ने बताया कि प्याज में sulfur होता है जो बालों के hair follicles को nutrition देता है और नए बाल उगाने में मदद करता है, तब से प्याज़ को बालों के लिए भी use किया जाने लगा है।
- Usage-
- एक प्याज को घिसकर उसका रस निकाल लें।
- इसे रुई की मदद से अपने scalp पर लगाएं।
- 30 minutes बाद आप जो भी shampoo use करते हैं, उससे बाल धो लें।
- इसे हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं।
(III) Coconut Oil and Amla :
- Benefit- वर्षों से नारियल का तेल और आंवले को बालों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, तो चलिए इसको ही मिलाकर तैयार करते हैं बालों की home remedy. नारियल तेल बालों की नमी बनाए रखता है और आंवला बालों को मजबूत व काला बनाता है।
- Usage-
- थोड़े से नारियल के तेल में सूखा आंवला powder या ताजे आंवले का रस मिलाकर हल्का गर्म करें।
- ठंडा होने पर इससे सिर की मालिश करें।
- एक घंटे बाद बाल धो लें।
(IV) Fenugreek Seed Mask :
- Benefit- Indian kitchen में use होने वाले मसालों में मेथी दाना को बहुत-सी home remedies में use किया जाता है। चूंकि मेथी दाना में protein और nicotine acid (Vitamin B3) होता है, इसलिए यह बालों को झड़ने से रोकता है और बालों को घना व मोटा बनाता है।
- Usage-
- 2 चम्मच मेथी दाने को रातभर पानी में भिगोकर रख लें।
- सुबह इसे पीसकर paste बना लें।
- इस paste को scalp पर 30 minutes तक लगाकर रखें और फिर पानी से धो लें।
(V) Aloe Vera Gel :
- Benefit- पिछले कुछ सालों से aloe vera को as a medicine और as a beauty product बहुत ज्यादा use में लिया जा रहा है। क्या यह बालों के लिए भी कारगर साबित होगा? जी हाँ, बालों के लिए aloe vera gel बहुत कारगर साबित होता है। यह scalp को शांत करता है और dandruff दूर करके बालों के विकास में सुधार करता है।
- Usage-
- ताजा aloe vera gel को सीधे अपने बालों की जड़ों पर लगाएं।
- 45 मिनट बाद shampoo से धो लें।
(VI) Additional Remedies :
इन remedies के अलावा इनसे भी ज्यादा जो जरूरी बातें हैं, उन्हें भी देख लेते हैं।
- Diet- खानपान का ध्यान रखें, बालों की मोटाई के लिए अंदरूनी पोषण भी बहुत जरूरी है।
- Protein- Hair growth के लिए adequate amount में protein होना सबसे ज़्यादा जरूरी है। अंडे, दालें, और पनीर खाएं क्योंकि बाल keratin (protein) से बनते है।
- Iron & Vitamins- पालक, चुकंदर और आंवला का सेवन करें। इससे बाल घने, काले और मुलायम रहते हैं।
(VII) Disclaimer :
The tips and remedies mentioned above are only for general information, and have been stated on the basis of experiences. They might be beneficial, but no guarantee about effective results could be taken. It can also never substitute any kind of medication. Consult a doctor for more information and before any kind of medication. Remember, only doctors can completely help someone become healthy and healthier.

No comments:
Post a Comment
Thanks for reading!
Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)
Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.