Sunday, 1 August 2021

Poem : वो दोस्त ही क्या!

आज का दिन हम सब के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, पर Teenagers के लिए तो यह जिन्दगी का सबसे सुनहरा दिन होता है।

तो आज की Poem, अपनी बेटी Advika Sahai की share कर रहे हैं।

Youngsters में friends को लेकर क्या नज़रिया होता है, इस Poem में उसे बहुत खुबसूरती से उसे उकेरा है।

आइए इस beautiful Poem को enjoy करते हैं....


वो दोस्त ही क्या!




जो सुर्खियों कि तरह बदल जाए;
वो दोस्त ही क्या!

जो तुम्हें कभी न सताए,
जो मुंह से आइसक्रीम न चुराए;
जो सुर्खियों कि तरह बदल जाए;
वो दोस्त ही क्या!

जो तुमसे पूछ के समान ले जाए,
जो मन की आरज़ू न जान पाए;
जो सुर्खियों कि तरह बदल जाए;
वो दोस्त ही क्या!

जो तुम्हारे गिरने पर न हंस जाए,
जो तुम्हें गिरने दें पाए;
जो सुर्खियों कि तरह बदल जाए;
वो दोस्त ही क्या!

जो दुनिया से न बचाए,
जो हँसा-हँसा के न रुलाए;
जो सुर्खियों कि तरह बदल जाए;
वो दोस्त ही क्या!

                            
🎉Happy Friendship Day🎉

Friday, 30 July 2021

Article : Winning India in Olympics

 Winning India in Olympics


कई सालों बाद, इस बार Olympic games ने अपनी ओर आकर्षित किया है। 

Olympic games हमेशा से ही सर्वोच्च स्थान पर रहे हैं, पर कारण केवल Olympic games नहीं है, बल्कि हमारे Indians जो जीत की ओर अग्रसित हो रहे हैं और medal जीतते जा रहे हैं। यह उसका सुरुर है।

भारत ने इस बार 119 खिलाड़ियों सहित टोक्यो ओलिंपिक के लिए 228 सदस्यीय दल भेजा है।

 इन 119 खिलाड़ियों में 67 पुरुष और 52 महिला खिलाड़ी हैं। यह ओलिंपिक में भारत का अब तक सबसे बड़ा दल है। भारत इस बार 87 events में हिस्सा लेने वाला है।

इस बार भारत लगभग हर रोज़ ही किसी ना किसी event में participate कर रहा है, तो हमें केवल दूसरे देशों के players के games देखकर खुश नहीं होना है बल्कि हमको भारत की जीत पर गर्व भी महसूस होगा।

जिसकी शुरुआत, Olympic games के दूसरे दिन से ही हो गई है। जब हमारे देश की मीराबाई चानू ने कमाल  कर दिया। उन्होंने 24 July को टोक्यो में भारत के तिरंगे झंडे को silver medal का सम्मान दिलाया।

उन्होंने weight lifting में silver medal जीता है।

Weight lifting के बाद अब भारत को अपने दूसरे sports से medal मिलने का इंतजार है, जैसे Badminton, Shooting, Wrestling, Boxing, Athletics, Archery, Hockey, etc से।

और हमें पूरा विश्वास है कि जल्द ही भारत को Olympic games में और भी medal मिलेंगे। क्योंकि हमें मीराबाई चानू के अलावा, पी. वी. सिधु, अतनु दास, दीपिका कुमारी, बजरंग पुनिया जैसे और भी बहुत से खिलाड़ियों पर पूरा विश्वास है। और हाॅकी टीम तो India की बहुत अच्छी है ही।

उन सभी खिलाड़ियों को जिन्हें अभी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना है, उन सब को all the best.

और वो सारे खिलाड़ी, जो जीतकर भारत को सम्मान प्रदान करा रहे हैं, उन्हें बहुत सारी बधाइयां और शुभकामनाएं💐

अगर आप भी अपने भारतीय होने पर गर्व है तो, यह  Olympic games भी जरुर से देखिए...

Wednesday, 28 July 2021

Tip : चावल में कीड़े लगने से बचाना

बरसात का आगमन जितना सुहावना होता है, उतना ही इसमें कीड़े-मकोड़े होने से परेशानी भी बढ़ जाती है।

पर आप को क्या फ़िक्र, जब आप हैं Shades of Life के साथ।

हम आज आपकी एक बहुत बड़ी problem का solution, home remedies के form में share कर रहे हैं- 

चावल में कीड़े लगने से बचाना


1. Avoid buying rice in monsoon -

कोशिश करें कि बरसात में चावल ना खरीदें। यदि आप को खरीदना ही है तो कम ही खरीदें। Means, अगर आप चावल को store कर के रखते हैं तो, उसे बरसात में खरीद कर नहीं रखें। बरसात में चावल में कीड़े लगने की tendency बढ़ जाती है।

2. Keeping bay leaves -  

तेजपात की smell कीड़े-मकोड़े पसंद नहीं करते हैं, इसलिए तेजपात डालने से चावल में कीड़े नहीं लगते हैं।

3. Keeping neem leaves - 

नीम को disinfectant or medicinal plant की category में रखा जाता है, क्योंकि नीम के पेड़ के हर भाग से कीड़े-मकोड़े और बीमारियों को दूर किया जा सकता है। चावल से कीड़े-मकोड़े भगाने के लिए नीम की  पत्तियाँ डालकर रखा जाता है।

4. Keeping garlic pods - 

लहसुन की 5 to 6 कलियां छील कर सहित डालकर रखने से चावल में कीड़े नहीं लगते हैं। जब लहसुन की कलियां सूख जाएं तो उसे बदल कर fresh लहसुन की कलियां डाल दीजिए।

5. Keeping in freezer - 

कीड़े बहुत ठंड होने पर मर जाते हैं। तो अगर आप के पास freezer में इतना space है कि चावल उसमें आ जाएगा, तो आप चावलों को कीड़े से बचाने के लिए freezer में उसे रख सकते हैं।

6. Keeping match sticks - 

माचिस की तीली में लगे मसाले की महक से भी कीड़े-मकोड़े भाग जाते हैं, तो आप चावल को कीड़े से बचाने के लिए माचिस की कुछ तीलियां भी डाल सकते हैं।

7. Keeping clove - 

लौंग भी कीड़े-मकोड़े भगाने में बहुत कारगर साबित होती है, तो आप चावल में 8 से 10 लौंग डालकर रख सकते हैं।