Friday, 22 December 2023

Article: Christmas celebration

Christmas  Celebration  

अभी कल ही market जाना हुआ तो देखा पूरा market तो Christmas celebration के लिए ready था।

Shop अगर clothes की थीं तो वहां ज़्यादातर dresses red colour के थे, चाहे वो kids collection हो या ladies dresses। और हां साथ में हर size की Santa Claus dress तो available थी हीं...

Shop अगर general store थी, तो उसमें plum cake, Christmas cake, cup cakes, cookies etc. सजी हुई थीं। ध्यान दीजिएगा हमने general store लिखा है, cake and confectionery and sweets की shops पर तो भरमार थी cakes, cookies etc. की...

जो shops, books and decorative items की थीं, वहां पर तो X-mas tree व उससे related gift items थे।

मतलब हर दुकान पर कुछ ना कुछ Christmas celebration से related सामान ज़रूर था।

कुछ देर बाद कुछ schools का dispersal time हो गया और देखते क्या हैं, बहुत से बच्चे Red colour की dress और Santa Claus dress पहने हुए थे।

यह सब देखकर हम सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर आज दिन क्या है?

फिर याद आया कि आज तो 21 तारीख है, means Christmas आने में पूरे चार दिन और... 

फिर सोचा हैं कहाँ? India में ही ना? 

इतने दिन पहले से ही पूरा market लालिमा लिए हुए था। जैसे हम India में ना होकर European countries में हो...

फिर सोचा कि अगर किसी celebration के लिए लोग इतने excited हैं तो क्या हमारा कुढ़ना ठीक है?

खुश रहने के बहाने ही तो होते हैं, festival and celebrations। फिर सब खुश ही तो हैं, कोई दंगे फसाद तो नहीं हो रहे हैं।

साथ ही, Red colour dress या Santa Claus dress पहनने से, cake cutting और cookies खाने से, Christmas tree सजाने या बच्चों को surprise gifts देने भर से लोग Christian बन जाएंगे। 

ऐसा तो बिल्कुल नहीं है...

जब तक कोई regularly church ना जाए, Bible ना पढ़े या Jesus Christ को follow ना करे, वो कैसे Christian बन जाएगा? 

तो किसी भी तरह के celebration से चिढ़ने-कुढ़ने का क्या औचित्य?

खुशियां तो जिस भी बहाने से आए, अच्छी ही हैं। हाँ बस अपने धर्म से जुड़े नियम, कानून और परंपराओं का नियमित रूप से पालन होना चाहिए। उसके celebration के उत्साह, उमंग और जोश में किसी तरह की कोई कमी नहीं आनी चाहिए। 

साथ ही हमें दूसरे धर्मों के लोगों को भी अपने धर्म में रंगना चाहिए, पर जबरदस्ती नहीं बल्कि उसकी छटा को इतना बिखरा कर कि हर कोई दिल से हमारे रंग में हमारे उत्सव में घुल-मिल जाएं... 

तो चलिए उत्साह के थोड़े लाल रंग में हम भी रंग जाते हैं, पहले Christmas and New year मनाते हैं। फिर पतंग उड़ानें से लेकर पटाखों को फोड़ने तक देश को त्यौहारों के रंग में रंगते चले जाते हैं....

अभी दिल्ली में 25 December से 1 January तक बहुत सारी जगहों में carnival arrange किए जाते हैं। जिसके कारण ठंड के यह दिन बहुत खूबसूरत होते हैं।

Tuesday, 19 December 2023

Short story: Neglect

 Neglect 




 शक्ति और बॉबी एक चाल में रहते थे, बचपन तंगी में बीत रहा था। हर जरुरत की चीजें भी बहुत मुश्किल से दिलाते थे, दोनों के माता-पिता...

जब दोनों जवान हुए तो, उन दोनों को अच्छे काम मिल गए, जिससे उन्होंने अपने घर की जिम्मेदारी पूरी करनी शुरू कर दी। 

पूरे चाल में दोनों की  समझदारी, सूझ-बूझ और मेहनत की तारीफ होने लगी।

ना जाने कब और कैसे दोनों एक-दूसरे से आकर्षित होने लगे। 

अब तो अपने-अपने काम से लौट कर दोनों एक घंटा एक दूसरे को भी देने लगे। और बहुत से छोटे छोटे तोहफे देने लगे।

प्यार परवान चढ़ने लगा, दोनों के घर वालो की तरफ़ से भी रिश्ते को मंजूरी थी। शादी भी हो गई दोनों की।

दोनों ही लोग एक-दूसरे के लिए first night के लिए एक gift लाए थे और बहुत खुशी से दोनों ने एक-दूसरे को बहुत से वादों के साथ में दे दिया। 

पर शायद यह gift, एक वज्रपात था, दोनों के रिश्ते पर...

ऐसा भी क्या दे दिया था एक-दूसरे को?...

वही जो हम सबके रिश्तों पर घात है। 

शक्ति और बॉबी से सब पूछ रहे थे, क्या दिया पहला तोहफा? 

शक्ति बहुत शान से और बॉबी शरमाते हुए कहती, touch वाला mobile...

पर आह रे किस्मत!  उन दोनों ने ही एक-दूसरे को बहुत ग़लत तोहफा दे दिया था...

चंद ही महीनों में दोनों के रिश्तों में बहुत दूरी आ गई थी, दोनों को ही एक-दूसरे का साथ बंधन लगने लगा था।

पहले वो घंटों एक-दूसरे को दिया करते थे, आज कुछ पल भी साथ नहीं गुज़ारते थे, उन्हें अब बस केवल एक चीज की चाह थी, अपने मोबाइल की...वो एक-दूसरे को neglect करने लगे थे।

झूठी दुनिया के जंजाल में वो इस कदर फंसे कि अपने अटूट प्यार को भूल गए। 

यह दूरियां, इस क़दर बढ़ीं कि दोनों ने एक-दूसरे से रिश्ता तोड़ दिया।

पर चंद ही महीनों में उन्हें एहसास हो गया कि उन्होंने कितना गलत तोहफा दे दिया था, एक-दूसरे को...

उनका अनमोल प्यार जितनी तेजी से परवान चढ़ा था, उससे भी जल्दी टूट गया। 

काश! उन्होंने एक-दूसरे को मोबाइल ना दिया होता, झूठी दुनिया के जंजाल में ना फंसा होता, एक दूसभरे को neglect ना किया होता तो आज भी उनके पास वो धरोहर होती, जिसके लिए सात जन्म भी कम हैं।

दोनों ने ही touch mobile, अपने-अपने मां-पापा को दे दिया।

खुद के घर पर उन्होंने landline phone लगवाया, जिससे सब से जुड़े रहे। उसके बाद दोनों ने कभी एक-दूसरे को neglect नहीं करने की कसम खाई और बहुत प्यार से जीने लगे। 



कहीं आप का रिश्ता भी मोबाइल की भेंट तो नहीं चढ़ रहा है? ध्यान रखिएगा कि अनमोल आपका प्यार है, मोबाइल नहीं... 

वो एक सुविधा यंत्र है, उसकी सीमा वहीं तक रहे, आप पर हावी होकर आपको आपके अपनों से दूर ना ले जाए....

Monday, 18 December 2023

Tip : Swelling of Hands and Feet in Winters

Winter Care Tips :

सर्दी में हाथ और पैरों की उंगलियां सूजने लगी हैं, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगा तुरंत आराम।

Swelling of Feet (Home Remedies) :

खान पान के मामले में वैसे तो ठंड (Winter) का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है, लेकिन ये मौसम कई सारी बीमारियां भी अपने साथ लेकर आता है। उनमें से एक बेहद common समस्या है उंगलियों में सूजन (Swelling of Feet) जो की अक्सर सर्दियों में ज्यादा देखने को मिलती है। 

Swelling in Winter :

उंगलियां में सूजन आने से काफी दर्द होता है और कई बार skin भी उतरने लगती है। उंगलियों में सूजन (Swelling of Feet) आने की वजह से कई बार काम करने में दिक्कत होने लगती है जिसके चलते लोग कई तरह की दवाइयों के जरिये इस समस्या से छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं रसोई घर में रखी कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में जो आप को आसानी से इस समस्या से छुटकारा दिला सकती है।

Swelling of Hands and Feet in Winters 



1. Turmeric :

आधा चम्मच हल्दी में जैतून का तेल( olive oil)मिलाकर swelling वाली जगह पर लगाएं। इसको लगाने से सूजन (Swelling of Fingers) के साथ-साथ खुजली, जलन और दर्द से भी राहत मिलेगी।


2. Mustard oil :

चार चम्मच सरसों के तेल में एक चम्मच सेंधा नमक मिलाकर अच्छे से गर्म कर लें। सोने से पहले हाथ या पैर की सूजी हुई उंगलियों पर ये तेल लगाएं। कोशिश करें कि मोज़ा पहन कर सोएं, इससे जल्दी आराम मिलेगा। सरसों का तेल लगाने के कुछ समय में ही उंगलियों की swelling दूर हो जाएगी। आप चाहें तो सरसो के तेल की जगह जैतून के तेल को गर्म करके उससे भी सूजन (Swelling of Fingers) वाली जगह पर मालिश भी कर सकते हैं।


3. Onion :

प्याज़ में antibiotic and antiseptic गुण होते हैं जिसकी वजह से प्याज़ का रस आपकी उंगलियों में होनी वाली सूजन (Swelling of Fingers) को दूर कर सकता है। प्याज़ के रस को swelling वाली जगह पर लगाकर कुछ देर रहने दें। प्याज़ का रस लगाने के कुछ देर बाद ही आपको राहत महसूस होगी।


4. Lemon :

नींबू का रस swelling कम करने में बहुत फायदेमंद है। उंगलियों में सूजन (Swelling of Fingers) आ जाने पर नींबू का रस लगाएं। ऐसा करने से बहुत जल्दी आपको सूजन से राहत मिलेगी।


5. Pea : 

अगर आप सूजन से परेशान हैं तो मटर उसका इलाज बन सकता है। इसके लिए मटर को पानी में अच्छी तरह से उबाल लें और उसी पानी से हाथ-पैर को अच्छे से धो लें। ऐसा करने से आप महसूस करेंगे कि आपकी सूजन कम हो रही है। 

Disclaimer : यह सभी घरेलू उपाय हैं, जिनसे अगर आप को शीघ्र आराम ना मिले तो जान लीजिए कि आप की problem, serious हो चुकी है। 

आपको शीघ्र ही doctor के पास जाने की आवश्यकता है।

स्वस्थ रहें प्रसन्न रहें 💗💞💐