Tuesday, 3 November 2026

India's Heritage : हिन्दू त्यौहार का दिन निर्धारित क्यों नहीं?

एक छोटे बच्चे की उत्कंठा थी कि, Christian लोगों के festival कितने अच्छे होते हैं न।

हर त्यौहार का एक fixed दिन, फिर चाहे Good Friday हो, Easter हो, Christmas हो, या New Year।

सब fixed, हर साल same day, पर हमारा नहीं, बल्कि अभी तो बहुत अधिक confusion तब हो जाता है, जब कोई त्यौहार एक दिन में न होकर दो दिन होते हैं।

समझ नहीं आता है, इतना chaos है क्यों? हमारे त्यौहार fixed date में ही क्यों नहीं आते हैं?

तो जो उस बच्चे को समझाया गया, आज उसे ही India's Heritage segment में share कर रहे हैं…

हिन्दू त्यौहार का दिन निर्धारित क्यों नहीं?


पहली बात उनके festival की fixed date होती है, क्योंकि calendar भी उनका और त्यौहार भी उनके, तो date तो fixed होनी ही है।

हमारे festival की भी date fixed रहती है।

हमारी festival की रहती है? हमारी तो नहीं रहती है।

रहती है, अगर उस calendar को follow करें, जिसके अनुसार हमारे त्यौहार निर्धारित किए गए हैं।

हिन्दू धर्म Gregorian calendar (current) से बहुत पहले बना था और हमारे त्यौहार भी।

और वो calendar कहलाता है पंचांग calendar, जिन्हें कुछ घरों में follow भी किया जाता है।

अब समझते हैं कि तिथियों का फ़र्क क्यों होता है?

समय, दिन, महीना, वर्ष और त्यौहार, सबकी तिथि निर्धारित करने के लिए गणना सूर्य या चंद्रमा की परिक्रमा पर आधारित होती है।

दरअसल हिन्दी पंचांग (विक्रम संवत या हिन्दू calendar) में वर्ष की गणना मुख्य रूप से चंद्र मास और सौर मास दोनों के आधार पर की जाती है, इसलिए दिनों की संख्या अलग-अलग हो सकती है।

सामान्य तौर पर एक चंद्र वर्ष में 354 दिन होते हैं (प्रत्येक माह 29 या 30 दिन का होता है और 12 महीने होते हैं)। मतलब, जो calendar सौर वर्ष पर आधारित होता है, चंद्र वर्ष पर निर्धारित calendar उससे 11 दिन पहले ही अपना एक वर्ष पूर्ण कर लेता है। और हिन्दू calendar (पंचांग calendar) चंद्र वर्ष पर ही निर्धारित होता है।

चंद्र वर्ष और सौर वर्ष (365 दिन) के बीच लगभग 11 दिन के अंतर को संतुलित करने के लिए हर करीब 3 साल में एक अतिरिक्त महीना जोड़ा जाता है, जिसे अधिक मास या पुरुषोत्तम मास कहते हैं। इस वर्ष में 383 से 385 दिन होते हैं।

सूर्य की गति के आधार पर जब गणना की जाती है (जैसे सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश पर), तो सौर वर्ष लगभग 365 दिन का होता है (अंग्रेजी calendar भी सौर वर्ष पर ही निर्धारित होता है।)

अब इस जानकारी के अनुसार calculation कीजिए, हिन्दू त्यौहार भी fix date में ही आते हैं। हर साल 11 दिन पहले और हर 3 साल में एक महीना जोड़कर।

दूसरों की संस्कृति की तारीफ करने से पहले, एक बार सनातन संस्कृति समझकर तो देखिए, उससे उन्नत, उससे सटीक और उससे समृद्ध कुछ नहीं।

जय सनातन, जय हिन्दू!

No comments:

Post a Comment

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.