Tuesday, 21 May 2024

Recipe : Moong Bites

चलिए summer vacation celebration को आगे बढ़ाते हुए आज आपके लिए एक और healthy, tasty, easily prepare होने वाले एक snack की recipe share कर रहे हैं।

बच्चों को सब्जी और दाल खिलाना थोड़ा कठिन होता है। Veggies के variation तो बहुत हैं, पर दाल के tasty version थोड़े कम हैं तो आज की recipe में हमारा hero, मूंग की दाल है।

और क्योंकि यह मूंग दाल की dish है तो बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों की भी favourite बन जाएगी। 

कारण तो आपको पता ही होगा, कि मूंग दाल digestion के लिए बहुत अच्छी होती है।

और साथ ही इसमें घी की मात्रा भी बहुत कम use होती है तो diet conscious लोगों के लिए भी बहुत अच्छी है।

Moong Bites


A. Ingredients :

  • Green gram (moong dal) - 250 gm.
  • Lime juice - 1 tsp. 
  • Baking powder - ½ tsp.
  • Salt - ⅓ tsp. / as per taste
  • Sugar - 1 tsp. 
  • Onion - 1 (medium)
  • Clarified butter (ghee) - 1 tbsp.
  • Mustard seeds - ½ tsp.
  • Curry leaves - 5 to 6 leaves 
  • Coriander leaves - for garnishing
  • Tomato sauce - for garnishing
  • Green chutney - for garnishing


B. Method :

  1. मूंग दाल को रात भर के लिए भिगा दें।
  2. पानी छानकर मूंग दाल को mixer grinder में डालकर fine paste बना लें।
  3. अब इसे इतना फेंटे की मूंगदाल का रंग थोड़ा light हो जाए।
  4. फेंटी हुई दाल में नमक, चीनी, नींबू और baking powder डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  5. अब इसे एक बर्तन में डालकर steam कर लीजिए, जैसे ढोकला बनाते हैं।
  6. अब इन्हें bites size में cut करके रख दीजिए।
  7. एक कढ़ाई में घी गरम कर लीजिए। 
  8. घी गर्म होने पर इसमें mustard seeds and curry leaves डालकर चटका लीजिए।
  9. अब इसमें chopped onion डालकर golden brown होने तक stir and fry कर लीजिए।
  10. अब इसमें moong bites डालकर अच्छे से भून‌ लीजिए।


Now, your 'nutri-licious' Moong Bites are ready to serve and relish. While serving, you can garnish it with a fresh coriander leaf, tomato ketchup, and green chutney.

चलिए, अब कुछ tips and tricks पर नज़र डालते हैं।


C. Tips and Tricks :

  • मूंगदाल रात भर अवश्य भिगाएं।
  • दाल पीसते समय कम से कम पानी डालकर महीन पीसें।
  • आप मूंगदाल को steam किसी में भी कर सकते हैं; cooker में, कढ़ाई में, इडली stand में और microwave में।
  • दाल जितनी अच्छे से फेंटेंगे, moong bites उतनी yummy and tasty बनेंगे।
  • आप चाहें तो onion को discard भी कर सकते हैं।
  • इसे आप गर्म और ठंडा दोनों तरह से serve कर सकते हैं। अतः, आप इसे tiffin में भी रख सकते हैं।


कल फिर मिलेंगे, एक नई recipe के साथ, तब तक के लिए, 'Bon Appétit!'

Monday, 20 May 2024

Recipe: Kulfi Faluda

गर्मी के मौसम में बच्चों से लेकर बड़ों तक जिसका इंतज़ार रहता है, आ गई है वही, गर्मी की छुट्टियां..

और इसके साथ ही बच्चों की demand कि कुछ अच्छा खाना है, जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाए। 

तो इस पूरे week हम recipes share करेंगें, कुछ mouthwatering, कुछ traditional, कुछ easily prepare होने वाली, कुछ different, etc..

पर आज शुरू करेंगे, heat को beat करने वाली, सबकी all time favourite कुल्फी फालूदा से... 

वही कुल्फी फालूदा, जिसकी demand गर्मियों में बहुत बढ़ जाती है। 

कुल्फी फालूदा



A. Ingredients :

  • Mawa Kulfi - 4
  • Faluda - 100 gms.
  • Sabja Seeds - 2 tsp.
  • Rooh Afza - 4 tsp.
  • Dry Fruits - finely chopped 
  • Essence - few drops
  • Sugar - 1 tsp. / as per choice


B. Method :

  1. Mawa Kulfi की recipe हम share कर चुके हैं, उसकी recipe के लिए आप इस link पर click कर सकते हैं -https://shadesoflife18.blogspot.com/2020/04/recipe-mewa-malai-kulfi.html?m=1
  2. एक pan में एक cup पानी boil करने रख दीजिए।
  3. जब पानी उबल जाए, तो उसमें Faluda threads को डाल दीजिए और 3 to 5 min के लिए medium flame पर चलाते हुए boil कर लीजिए। 
  4. अब pan को 30 minutes के लिए ढककर रख दीजिए।
  5. अब फालूदा को ठन्डे पानी में डाल दीजिए, उसमें 1 tsp. sugar और अपनी पसंद का rose or kewda essence डाल दीजिए, जिससे फालूदा slightly flavourful हो जाए।
  6. एक bowl में एक Cup पानी डाल दीजिए।
  7. उसमें 2 tsp sabja seeds डालकर 30 minutes के लिए रख दें। 
  8. Kulfi के तीन से चार टुकड़े कर लीजिए।
  9. अब एक कांच का glass लीजिए। 
  10. उसमें हम सब ingredients की layer बनाते हुए कुल्फी फालूदा ready करेंगे।
  11. उसमें सबसे पहले 1 tsp. रूह अफ़ज़ा डालिए, फिर flavoured Faluda, उसके बाद soaked sabja seeds, फिर कुल्फी के टुकड़े, उसके बाद फालूदा, फिर सब्जा के बीज, फिर कुल्फी के टुकड़े डाल देंगे।
  12. अंत में इसे finely chopped dry fruits और रूह अफ़ज़ा की drops से garnish कर लीजिए।

Yummy and tasty Kulfi Faluda is ready to serve.

कुछ tips and tricks भी देख लीजिए :


C. Tips & Tricks : 

  • आप हमारी कुल्फी की recipe को try करेंगे तो बहुत easily, tasty kulfi आप बना लेंगे। 
  • कुल्फी फालूदा के लिए सबसे अच्छा combination, Mawa Kulfi से ही आता है, वैसे अगर आप different flavour की कुल्फी लेना चाहें तो ले सकते हैं।
  • आप रूह अफ़ज़ा की जगह कोई भी flavoured syrup ले सकते हैं।
  • Faluda threads को आप घर पर भी बना सकते हैं, अगर आप को उसे बनाना सीखना हो, तो comment box में डाल दीजियेगा, हम method बता देंगे।
  • फालूदा में sugar and essence add करना totally optional है। आप plain faluda भी रहने दें सकते हैं।
  • Faluda threads के ठंडे हो जाने के बाद उन्हें ठंडे पानी में अवश्य डालें। ठंडे पानी में डलने के बाद ही वो अपना proper texture contain करते हैं।
  • Market में राशन वालों के पास आपको easily faluda threads and sabja seeds मिल जाएंगे।
  • आप की जानकारी के लिए बता दें, सब्जा के बीज और कुछ नहीं, तुलसी के बीज होते हैं। जो कि बहुत ही healthy and tasty options है कुल्फी के साथ।
  • Sabja seeds and faluda threads को आप different flavour के shake में भी डाल सकते हैं।
  • आप को एक बात और बता दें कि आइसक्रीम की तुलना में कुल्फी ज्यादा healthy option है। कुल्फी में milk content ज्यादा rich होता है।

तो चलिए आज से ही शुरूआत करते हैं, summer vacation का celebration...

Saturday, 18 May 2024

Article: Rising Temperature

 बढ़ता पारा 



इस बात से तो हम सभी अवगत हैं कि temperature, दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इतना ज्यादा कि, बिना AC के चैन ही नहीं है और एक पल भी पंखे के बिना रहना तो असंभव ही है।

सोचिए जब कमरे में पंखा, कूलर और AC के बिना आराम नहीं है, तब kitchen में gas की बढ़ी हुई additional गर्मी से कितना ज्यादा परेशानी होती होगी?

फिर भी ऐसे में कोई है, जो आपकी हर फरमाइश पूरी करने से बिल्कुल नहीं कतरा रहा है, बल्कि खुशी-खुशी पूरी कर रहा है।

वो हैं आपकी माँ, पत्नी, बहन, भाभी, चाची, मौसी, बुआ आदि...

सच में महान हैं वो, जो अपने परिवार के लिए इतनी गर्मी में भी उनकी फरमाइश को पूरी कर रहे हैं।

आप को खुश होना चाहिए कि आप के पास इतना प्यार करने वाला कोई है। साथ ही आपको उनकी बहुत care करनी चाहिए, उन्हें बहुत सारा प्यार और सम्मान देना चाहिए।

उनके लिए कुछ special करना चाहिए। 

जैसे आप इस बात का ध्यान रखें कि उनके लिए fridge में हमेशा ठंडा पानी रहे, ऐसा ना हो कि जब वो सारे काम ख़त्म कर के ठंडा पानी पीने की चाह रखें तो ठंडा पानी ख़त्म हो चुका हो। 

गर्मी की छुट्टियां हो गई हैं तो specially बच्चों से कहना कि वो दिन भर में खुद भी खूब पानी पिएं और अपनी Mumma को भी पीने के लिए पानी देते रहें। 

आजकल, नलों में पानी बह‌ुत गर्म आ रहा है, उनके नहाने के लिए पानी भर कर रखें, जिससे वो नहाने के बाद fresh feel कर सकें।

जब वो काम ख़त्म करके आराम करने आए तो कमरे में, कूलर या AC पहले से चला कर कमरा ठंडा कर के रखें, जिससे कमरे में आकर उन्हें बहुत सुकून मिल सके।

जब वो आराम कर रही हों तो छोटे-छोटे कामों के लिए उन्हें उठाकर तंग ना करें बल्कि वो काम खुद कर लें।

ऐसे dish की फरमाइश ना करें, जिसमें उन्हें घंटों gas के आगे खड़ा रहना पड़े। 

अगर कर सकें तो उनकी help भी करें, जिससे उनका काम जल्दी ख़त्म हो जाए।

अपनों से प्यार कीजिए, उनका सम्मान कीजिए और बहुत सारी care.. यही जिंदगी है, बहुत खूबसूरत पल...