Tuesday, 17 November 2026

Tip : Bye-Bye, Gum in Hair!

कल एक ऐसी घटना हुई, जिसने कुछ देर तक बहुत परेशान किया, लेकिन जब solution click किया, तो सोचा इसे blog में share करना चाहिए।

एक छोटे बच्चे के बालों में chewing gum चिपक गई थी, इससे वो बहुत परेशान हो रहा था।

कुछ लोगों ने उतने बाल काटने की सलाह भी दी। पर बच्चे की माँ, अपने बच्चे के खूबसूरत बाल नहीं कटवाना चाह रही थी। तो हम लोगों ने जो किया, अगर आप के यहाँ भी किसी को यह problem हो, तो यही tips follow करें…

Bye-Bye, Gum in Hair!


सबसे पहले तो chewing gum को खींच कर निकालने की कोशिश बिल्कुल मत कीजिएगा।

इससे बाल भी टूटेंगे और chewing gum का बालों से चिपकना, और अधिक फैलता और बढ़ता जाएगा।

इसके बजाय, बालों में जहाँ-जहाँ chewing gum लगी है, वहाँ-वहाँ ice cubes से rub कीजिए।

थोड़ी ही देर में chewing gum hard हो जाएगी, इससे इसके चिपकने की tendency खत्म हो जाएगी।

फिर जिन बालों में chewing gum लगी थी, उसमें थोड़ा-थोड़ा coconut oil or mustard oil लगा लीजिए। 

उसके बाद उंगली से हल्के-हल्के से खींचते हुए सारी chewing gum हटा लीजिए।

ध्यान रखिएगा कि अगर chewing gum लगी हुई है, तब comb बिल्कुल use न करें।

अब आप पूछेंगे कि अगर chewing gum किसी और surface पर चिपक गई हो, जैसे कपड़े, जूते etc. पर, तब क्या करें।

तो remedy same ही है, icecube rub करना है। Chewing gum hard होकर easily remove हो जाती है।

अगर आप को ऐसी ही किसी और problem का home remedy या solution चाहिए तो coment box में बता दें। हम solution बताने की पूरी कोशिश करेंगे।

तब तक के लिए stay tuned...