Monday 5 August 2019

Article : Modi सरकार में है दम


Modi सरकार में है दम


भारत ने जिन्हें चुना, उन्होंने सिद्ध कर दिया है कि वो ही सबसे बेहतर हैं। आप खुद देखिये ना, अभी सरकार के पुनर्गठन में समय ही कितना हुआ है, पर भारत के सर्वांगीण विकास के बड़े-बड़े सुखद समाचार मिलने प्रारम्भ हो गए हैं।

फिर चाहे वो चंद्रयान-2 की बात हो, तीन तलाक की बात  हो या कश्मीर से 370, 35A के हटने की बात।

ये सभी सिद्ध कर रहे हैं, कि अब हम ऐसे हाथों में हैं, जिनके लिए विकास ही सर्वोपरि है। और साथ ही वो इतने सुदृढ़ भी हैं, कि भारत के विकास के लिए उन्हें कोई बाह्य शक्ति की आवश्यकता नहीं हैं।

चंद्रयान-2 की सफलता से भारत विश्व के शक्तिशाली देशों के समकक्ष आ जाएगा, जिससे भारत की गणना विश्व के चार बड़े देशों के साथ की जाने लगेगी।

सदियों से मुस्लिम औरतों को तीन तलाक की बेड़ियों ने जकड़ रखा था, उन्हें उससे मुक्ति मिल गयी, जो ये सिद्ध करता है, कि BJP के लिए महिला सशक्तिकरण भी मूल्यवान है। इनके लिए हिन्दू-मुस्लिम से पहले देश है।

72 सालों से कश्मीर में Articles 370 और 35A लागू थे। जिनके कारण कश्मीर का सर्वांगीण विकास नहीं हो रहा था। कश्मीर में जाने में लोग भयभीत रहते थे। वहाँ कोई बड़े अस्पताल नहीं थे, बड़ी companies अपना setup नहीं करती थी।

बल्कि त्रासदी तो ये थी कि कश्मीर भारत का हिस्सा होते हुए भी भारत में शामिल नहीं था, या यूँ कहें हमारा स्वर्ग पूर्ण रूप से हम में शामिल नहीं था।

आज ये articles हटने से, सभी भारतवासियों को लग रहा है, कि आज भारत पूर्ण रूप से आज़ाद हुआ है। जिसका अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं, कि जश्न का माहौल सिर्फ कश्मीर में नहीं वरन् पूरे हिंदुस्तान में है। क्योंकि 
आज ना कश्मीर का झंडा अलग है ना Agenda

आज कश्मीर का नया जन्म हुआ है, अब उसका विकास होने से कोई नहीं रोक सकता। पर इस बात को वहाँ रहने वाले लोगों को समझना होगा, कि 370 और 35A को हटाने का मुख्य उद्देश्य कश्मीर का विकास है। कश्मीर की सुन्दरता और कारीगरी को सर्वत्र पहुँचने का प्रयास है।

और हमारी खुशी इस बात से और बढ़ जाती है, कि इतना बड़ा काम बिना किसी खून-खराबे, शोर-शराबे के सम्पन्न हो गया।

आप इस बात को माने,या ना माने, इतनी बड़ी बात को इतनी शांति और सफलता के साथ सम्पन्न करने का दम सिर्फ मोदी सरकार में था।

और आज उन्होंने सिद्ध भी कर दिया।

जय हिन्द जय भारत 🙏

2 comments:

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.