Tuesday, 28 May 2024

India's Heritage : कुछ खेल सनातन के

किसी भी धर्म, सभ्यता और संस्कृति को बढ़ावा देना हो, तो उसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि वो इस तरह से frame किया जाए कि वो easily understandable हो, interesting हो और उसे सीखने-समझने के लिए बाध्यता ना की जाए।

वैसे तो सब धर्मों में सिर्फ और सिर्फ हिन्दू धर्म ही ऐसा है, जिसको अपनाने के लिए कभी, किसी को बाध्य नहीं किया जाता है। बाकी सभी धर्म अपने विस्तार के लिए लोगों को कभी विवश करके तो कभी प्रलोभन देकर अपने धर्म को मानने के लिए बाध्य करते हैं।

पर आखिर कब तक हिन्दुत्व का विस्तार करने के लिए, उसकी सर्वश्रेष्ठता का प्रचार करने के लिए कुछ नहीं किया जाएगा।

कुछ खेल सनातन के


सब धर्मों में आने वाली पीढ़ी को उसकी महत्ता, उसकी सर्वश्रेष्ठता का ज्ञान दिया जाता है। पर हम हिन्दू, हम पर तो आधुनिकता का‌ ऐसा चश्मा चढ़ा है कि हम तो अपने बच्चों को हिन्दुत्व के विषय में कुछ नहीं बताते हैं।

हमारी पीढ़ी ने तो फिर भी रामायण पढ़ी है और उसका पाठ भी कर लेते हैं। साथ ही धन्यवाद है दूरदर्शन का, कि उसमें मनोरंजन के नाम पर रामायण और महाभारत जैसे serials दिखाए गये थे। और तब channel भी एक ही था तो लोगों के पास option भी नहीं था, इसलिए सबने देखा भी।

आज कल ना तो बच्चे interested हैं ऐसे program देखने में, और ना parents सोचते हैं कि बच्चों को इस विषय में जानना चाहिए।

मतलब पीढ़ी-दर-पीढ़ी हिन्दुत्व का, सनातन का ज्ञान बड़ा सा zero होता जा रहा है।

अब अगर बच्चों का सनातन धर्म में रुझान बढ़ाना है तो एक कदम आगे का सोचना पड़ेगा। यह सोचा जा रहा है कि कैसे हम अपने बच्चों को सनातन धर्म के विषय से अवगत कराएं।

इसके लिए एक बेहद ही आकर्षक योजना बनाई जा रही है, और वो‌ है gaming : 🎮

Video games ऐसे game हैं, जो आज लगभग हर बच्चे की पहुंच तक आ गया है।

ऐसे में इस तरह के game plan किए जा रहे हैं, जो कि सनातन धर्म से जुड़े हुए हैं। जिसके hero हैं :

  • प्रभु श्रीराम
  • भगवान कृष्ण
  • गौतम बुद्ध
  • गुप्त साम्राज्य के सम्राट विक्रमादित्य
  • गुप्त साम्राज्य के सम्राट समुद्रगुप्त
  • मौर्य साम्राज्य के सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य
  • मौर्य साम्राज्य के सम्राट अशोक
  • चोला साम्राज्य के सम्राट राजेन्द्र

उनके शौर्य, उनके महान व्यक्तित्व, उनकी प्रतिभा का ज्ञान, बच्चों को खेल-खेल में ही हो जाएगा।

आप से अनुरोध है कि बच्चों तक सनातन धर्म का ज्ञान पहुंचे तो उसके लिए इतना तो कर ही सकते हैं कि बच्चों को ऐसे games provide कीजिए, प्रोत्साहित कीजिए।

हमारे बच्चे, chinese, japanese, american games को खेलें और वहां के virtual character को अपना idol समझें, उससे अच्छा है कि सनातन से जुड़ें, वास्तविकता से जुड़ें, अपनी देश की सभ्यता और संस्कृति से जुड़ें।

Gaming के through बच्चे easily, interesting way में, और बिना किसी ज़ोर-ज़बरदस्ती के सनातन से जुड़ते चले जाएंगे।

आप चाहें इसे मानें, या ना मानें, आगे सर्वत्र सनातन धर्म ही व्याप्त होगा, तो हमारे घरों में आज से ही क्यों नहीं?


जय सनातन, जय हिन्दुत्व, जय भारत 🇮🇳 🙏🏻 😊 

Friday, 24 May 2024

Recipe : Dal Vada

आज summer vacation celebration की recipe में हम लाए हैं, बंगाल cuisine की एक बहुत ही tasty and healthy dish.

दाल वड़ा एक street food है, इसे मसाला वड़ा या चना दाल वड़ा भी कहते हैं, जिसे authentically चने की दाल से बनाते हैं। यह बहुत ही spicy and oily होता है। पर हमने इसमें कुछ twist and turn करते हुए इसे और ज़्यादा healthy and light बनाया है। 

हां, स्वाद की पूरी guarantee है, एक बार evening tea time में जरूर से बनाएं, मज़ा आ जाएगा।

वैसे हम आपको इसकी automatic recipe भी बता देंगे, जिससे आप for the change उसे भी बना सकें।

चलिए पहले जान लेते हैं इसका lite version.

दाल वड़ा


A. Ingredients :

  • Green gram lentils (moong dal) - 1 cup
  • Onion - 2 (big)
  • Capsicum - 1 (big)
  • Salt - as per taste 
  • Eno fruit salt - 1 sachet
  • Coriander leaves - handful
  • Curd - ½ cup 
  • Rice - ½ cup 
  • Chickpea lentils (chana dal) - ¼ cup
  • Curry leaves - 8 to 10
  • Clarified butter (ghee) - 5 tbsp.


B. Method : 

  1. दोनों दालें और चावल, 2 to 5 minutes के लिए dry roast कर लीजिए। 
  2. अब इन्हें mixer grinder jar में पीसकर powder बना लें।
  3. इस दाल-चावल के powder में दही व नमक मिलाकर ½ an hour के लिए रख दीजिए।
  4. Onion, capsicum, coriander leaves को finely chop कर लीजिए।
  5. Curry leaves को भी roughly तोड़ लीजिए।
  6. अब दाल-चावल mix में थोड़ा पानी डालकर soft dough prepare कर लें। अब इसमें onion, capsicum, coriander leaves और curry leaves, eno fruit salt डालकर अच्छे से mix कर लें।
  7. अब इनकी छोटी-छोटी टिक्की बना लीजिए।
  8. एक nonstick pan लीजिए, उस पर 1 tbsp. घी डाल दीजिए।
  9. उस पर 6 to 8 टिक्की place कर दीजिए।
  10. टिक्की को ढककर slow flame पर crispy होने तक shallow fry कर लें।
  11. टिक्कियों में घी लगाकर उसे flip कर दें और slow flame पर ही ढककर दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक shallow fry कर लें।

Crispy and tasty Dal Vada is ready to serve, you can serve it with sauce and chutney.

Authentic Dal Vada की recipe भी बता दें...

  1. चने की दाल को 2 घंटे भीगा दें। फिर दाल से पानी निकाल कर दरदरा पीस लें।
  2. अब उसमें जो ingredients हमने बताए हैं, उसमें से चावल और मूंग दाल छोड़ कर बाकी सभी content और हरी मिर्च, अदरक‌ और काली मिर्च, सूखा धनिया को दरोर कर दाल में डाल दीजिए और mix कर दीजिए।
  3. फिर बड़े का shape देकर, slow flame पर deep fry कर‌‌ लीजिए।

Perfect crispy Dal Vada के लिए tips and tricks भी देख लीजिए।


C. Tips and Tricks : 

  • ध्यान रखिएगा, dry roast इतना ही करना है कि रंग ना बदले।
  • Dry roast करने से powder जल्दी बनेगा।
  • हमने मूंग दाल और चावल का base बनाया है इसलिए हम इन्हें dry ही पीस लेंगे। 
  • दाल से softness और चावल से crisp texture आता है।
  • मूंग दाल और चावल easily गल जाते हैं और easily digest भी हो जाते हैं, इसलिए हम इसे बिना भिगाए भी बना सकते हैं।
  • दाल भिगाकर बनाने से उसमें water content बढ़ जाता है, तो बनाते समय पानी छींटता है, उससे हाथ जलने का डर रहता है।
  • पानी content ज़्यादा होने से पकने में time ज़्यादा लगता है, साथ ही crisp भी अच्छा नहीं आता है।
  • चने की दाल, सिर्फ authentic taste से similarity के लिए डाली है।
  • पीसने में चने की दाल पूरी तरह नहीं पिसेगी और उसे बहुत महीन पीसना भी नहीं है। दाल को थोड़ा दरदरा ही पीसना है, क्योंकि दाल का crunch ही इस dish का signature है
  • दाल वड़ा बनाने में प्याज की मात्रा अच्छे से होती है, जो इसे crispy, juicy and tasty बनाता है।
  • Authentic taste में capsicum नहीं होता है, पर हमने डाला है, क्योंकि हमने बच्चों को ध्यान में रख कर, इस वड़े का taste and flavour बनाया है, साथ ही capsicum बहुत अच्छा flavour देता है, और वड़ा इससे juicy भी हो जाता है।
  • आपको spicy vada बनाना हो तो इसमें हरी मिर्च, अदरक‌ और काली मिर्च, सूखा धनिया को दरोर कर डाल दीजिए। इससे हर bite करारी और चटपटी हो जाती है।
  • हमने इन्हें shallow fry किया है, जिससे घी की मात्रा थोड़ी कम रहे, जिससे diet conscious लोग भी इसे try कर सकें।आप चाहें तो deep fry भी कर सकते हैं।
  • आपको authentic and different flavour, दोनों की ही recipe बता दी है, इसे बनाएं और स्वाद की दुनिया में चले जाएं।

Thursday, 23 May 2024

Recipe : Mango Faluda

आज की recipe, summer special recipe है तो इसको तो summer vacation celebration में शामिल करना सबसे ज़रूरी है।

आज की recipe का hero है, फलों का राजा - आम...

यह इतनी ज्यादा tasty and yummy है कि एक बार खाने के बाद कोई अपने आप को दूसरा glass लेने से रोक नहीं पाएगा।

Mango Faluda





A. Serves 4


B. Ingredients :

  • Mango - 2 (big)
  • Mango icecream - 4 to 6 scoops (for garnishing)
  • Faluda - 4 tbsp. 
  • Sabja seeds - 3 tbsp.
  • Vanilla custard powder - 1 tbsp.
  • Full cream milk - 1 litre
  • Sugar  - 1 cup
  • Dry fruits - for garnishing


C. Method :

  1. One tbsp. दूध में custard powder डालकर mix कर लीजिए।
  2. Pan में बाकी दूध और ½ cup चीनी डालकर उबलने रख दीजिए।
  3. उबल जाने पर चलाते हुए 10 min. slow flame पर दूध को गाढ़ा कर लीजिए। 
  4. Boiled दूध में custard powder mix को डालकर मिलाते जाएं। अब एक बार और boil कर लें।
  5. इसे ठंडा करके fridge में रख दें, इससे custard set भी हो जाए और थोड़ा chilled भी।
  6. Sabja seeds and faluda threads को उसी तरह से बना लीजिए, जैसा हमने kulfi faluda में बताया था। आप को recipe देखनी हो तो Kulfi Faluda पर click कर लें - https://shadesoflife18.blogspot.com/2024/05/recipe-kulfi-faluda.html?m=1
  7. 1 आम के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
  8. दूसरे आम को काटकर mixer grinder के cup में डाल दें, ½ cup sugar और थोड़ा-सा दूध डालकर smooth paste बना लें।
  9. Dry fruits को finely chop कर लीजिए।


D. Assembling :

  1. एक कांच का glass लीजिए।
  2. इसमें सबसे पहले आम के छोटे-छोटे टुकड़े डाल दीजिए।
  3. फिर उसमें थोडे़ soaked sabja seeds डालेंगे।
  4. उसके बाद mango paste डाल दें।
  5. उसके बाद फालूदा डालें।
  6. उसके ऊपर custard डाल दें।
  7. फिर से soaked sabja seeds डालें। 
  8. फिर से फालूदा की layer लगाएं। 
  9. आखिर में उसको mango icecream से top-up कर दीजिए, फिर finely chopped dry fruits से garnish कर दीजिए।

Cool and tasty mango faluda is ready for your craving.

कुछ tips and tricks भी देखते चलें।


E. Tips and Tricks :

  • Custard के लिए दूध full cream ही लीजिए।
  • 10 min. boil करने के बाद ही custard powder mix डालें, और उसे दूध में mix करते समय चलाते हुए ही boil करें।
  • Custard powder को normal दूध में डालकर उसका mix भी ज़रूर बनाएं।
  • आप custard powder का flavour, vanilla की जगह mango या कोई और भी रख सकते हैं, पर सबसे अच्छा combination vanilla flavour से ही बनता है।
  • आप icecream को discard भी कर सकते हैं, पर mango icecream से इस recipe में चार चांद लग जाते हैं। 
  • Dry fruits finely chopped ही रखें। 
  • किसी भी dish को बनाने में अगर ingredients की layer लग रही है तो उसकी serving हमेशा कांच के utensils में ही serve करें। कांच transparent होता है, इसलिए इसमें serving presentable लगती है।

इसे बनाएं और summer vacation को enjoy कीजिए ...

मिलते हैं अगली recipe के साथ कल...