Friday, 28 May 2021

Article : कोरोनावायरस का सटीक इलाज़

 कोरोनावायरस का सटीक इलाज़


आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कोरोनावायरस का सटीक इलाज़ क्या है?

जब कोरोनावायरस आया तो, सेनिटाइजर जी, अपने साथी Mask के साथ, 2 गज की दूरी लेकर आये, और आते ही पूरी दुनिया में छा गए। अमीर से गरीब तक सब के पास सेनिटाइजर मौजूद हो गया। लोगों ने इसका  इस्तेमाल कर करके अपने हाथों का सत्यानाश कर लिया। पर यह सिर्फ तब तक कारगर थे, जब तक कोरोना ना हो, पर अगर कोरोना हो गया, तो इनकी कोई हस्ती ही नहीं थी। 

उसके बाद India से लेकर America तक सब जगह एक ही दवा का नाम गूंज रहा था, वो थी HCQS. 

दुनिया भर के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई, सब इसे खरीद कर अपने पास store करने लगे। उनमें कुछ इतने ज्यादा आशावान हो गये कि बिना कोरोना के ही दवा खाने लगे। नतीजतन मौत को गले लगा लिया। दवा की shortage हो गई, जिससे जिन को जरुरत थी, उन्हें भी नहीं मिल पाई। पर कुछ ही दिनों में यह तथ्य सामने आ गया कि HCQS कारगर नहीं है।

फिर बारी आयी, प्लाज़्मा बाबू की, लोग ठीक भी होने लगे, और कालाबाजारी भी करने लगे। पर बहुत जल्दी ही यह बात भी सामने आ गयी कि प्लाज़मा बाबू किसी काम के नहीं हैं।

अब सामने आई, अब तक की सबसे महंगी remdesivir, जितना लम्बा नाम, उतने मंहगे दाम। और कालाबाजारी तो इस कदर की, गरीब की पहुंच में तो थी ही नहीं, Middle class वालों की भी चूलें हिल गईं। 

Result तो ऐसा की इस का injection लेने के बाद भी हर कोई बच ही जाएगा, इसका कोई दावा नहीं।

परेशान व कोरोना पीड़ितों से दुनिया के पैसे लूटने के बाद इसको भी अयोग्य घोषित कर दिया गया।

तब आखिरकार कोरोना का सटीक इलाज़ है क्या?

सिर्फ और सिर्फ इम्यूनिटी और सकारात्मकता। 

इतनी सारी दवाएँ, इंजेक्शन और उपाय आये और आगे भी आते रहेंगे, जिनसे कुछ लोग ठीक हो जाते हैं, जबकि कुछ पर बेअसर।

क्यों, आखिर क्यों? 

क्योंकि जिनमें इम्यूनिटी और सकारात्मकता अधिक थी, वो बच गए और जो कमज़ोर पड़ गये, वो इस दुनिया से विदा लेकर चले गए।

साथ ही जिनका समय पूर्ण हो चुका था, वो भी हमें अलविदा कह गए।

अतः यह पूर्णतया सत्य है कि आप को कोरोनावायरस से अगर कोई बचा सकता है तो वह है, भारतीय संस्कृति।

नीम, गिलौय, तुलसी, नींबू, हल्दी, भाप, साफ़-सफाई, प्रणाम, ॐ का जाप, प्रणायाम, योग, साधना, सकारात्मकता और अटूट विश्वास की ईश्वर कृपा हम पर सदैव है, सब अच्छा होगा।

तो कोरोना से बचने के लिए, अगर आप Sanitizer, Mask और 2 गज की दूरी के साथ, भारतीय संस्कृति को भी अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लें, फिर कोरोना तो क्या, इससे भयंकर बीमारियांँ भी आप का कुछ नहीं बिगाड़ पायेगी।


जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Wednesday, 26 May 2021

Article : Social Media vs देशहित!

 Social media vs देशहित!




आह! आज सुबह सुबह ही दो तूफ़ान आने वाले हैं, इस news के साथ ही दिन शुरू हुआ।

एक यास; दूसरा social media, means Facebook, Twitter, Instagram, WhatsApp, YouTube... सब पर 26 May के बाद legal action हो सकता है?

पहले तूफ़ान से बचने की सारी तैयारियाँ कर ली गई हैं और ईश्वर कृपा रही तो सब सुरक्षित भी रहेंगे।

लेकिन social media पर गाज गिरने से तो घर-घर में तूफ़ान आ जाएगा और उसे रोका जाना उतना आसान भी नहीं है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि youth से teenagers तक और majority adults के लिए इसके बिना जीवन सोच पाना असम्भव है। 

Corona period में वैसे भी कहीं आना जाना नहीं हो रहा है, ऐसे में social media बहुत बड़ा issue हो सकता है। 

वहीं कुछ parents बहुत अधिक प्रसन्न भी हैं कि social media available नहीं होगा तो बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। 

सच में कितना dependent हो गये हैं हम social media पर। इसके कारण हमने अपने इर्द-गिर्द एक अलग ही दुनिया बना ली है, एक virtual world!

जहाँ कुछ भी सच नहीं है, पर संतोष बहुत ज्यादा है। इसने हमें अपनों से बहुत दूर कर दिया है। हमें अपनों के आने-जाने का इंतजार नहीं रहता है। ना हमारे पास किसी के लिए time है। इंतजार रहता है तो बस update का.....

पर कुछ ऐसे भी हैं, जो कि बहुत अकेले थे और उनके लिए जिन्दगी थम सी गई थी पर social media के कारण ही उन्होंने फिर से जीना शुरू कर दिया।

तो यह तो बहुत बड़ा issue है कि social media अच्छा है या बुरा। 

पर अगर बात, हमारे देश पर आती है। देश की एकता अखंडता पर आती है। उसकी संप्रभुता पर आती है तो किसी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है। 

और अगर social media को हमारे देश में रहना है तो, सभी को वो सारी बातें माननी होगी, उसके सारे rules and regulations मानने होंगे जो देश हित में लागू  होते हैं।

और जो यह नहीं मानेगा, हम उसके साथ नहीं हैं, अगर उसके लिए कुछ कष्ट होगा तो वो भी सिर माथे।

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

Tuesday, 25 May 2021

Recipe: Coconut & Peanut ki Chutney

कल आप के लिए कच्चा आम और पुदीना की चटनी share की थी, जो सबको बहुत पसंद आई थी।

इसके पहले आपके साथ मीठी चटनी की Recipe भी share कर चुके हैं।

तो चलिए आज थोड़ा south घूम आते हैं, और डोसा-इडली का आनन्द लेते हैं।

डोसा-इडली का मजा तभी है जब साथ में हो मस्त नारियल मूंगफली की चटनी।

तब फिर सोचना तो बनता ही नहीं है, आज नारियल मूंगफली की चटनी की Recipe ही share कर देते हैं।

नारियल मूंगफली की चटनी




Ingredients:

Coconut - 20g

Roasted peanuts - 25g

Curd - 1tbsp

Salt as per taste

Garlic - 2 to 3 pods

Ginger - 1 inch

Fresh coriander - 10g

For seasoning:-

Red chilli (whole) - 2

Mustard oil - ½tbsp

Black Mustard seeds - ¼tsp

Curry leaves - 3 to 4


Method:

1. Mixer jar में coconut, roasted peanut, garlic, ginger, fresh coriander, curd & salt को महीन पीस लीजिए।

2. एक ladle में oil को heat कर लीजिए।

3. Oil गरम हो जाए, तब उसमें mustard seeds, curry leaves & red chillies डालकर crackle कर लीजिए।

4. अब इससे, chutney को season कर लीजिए।

नारियल मूंगफली की tasty chutney तैयार है।

यह dosa, vada & idli में तो चार चांद लगाएगी ही, साथ ही sandwiches and rolls के साथ मिल, उनका taste भी बढ़ाएगी।

Note:- 

  • Chutney को season ज़रुर कीजिएगा। उससे ही authentic and perfect taste आएगा & more importantly, उससे ही यह simple-सी चटनी special बन जाती है।
  • आप चाहें तो garlic avoid भी कर सकते हैं।

अगर आपके पास curry leaves readily available नहीं रहती हैं तो हमारी preserving curry leaves वाली tip को देखना न भूलें। यह tip 100% काम करती है।