Friday 19 April 2024

Article : Voting

मतदान

आज से भारत में एक महोत्सव प्रारंभ हुआ है, जिसमें लोकसभा चुनाव द्वारा, भारत अपने उन प्रतिनिधियों को चुनेगा, जो उसे सुचारू रूप से चलाएंगे।

जो जीवन की रोज़मर्रा की जरूरत के साथ-साथ देश‌ की सुरक्षा, आस्था, अस्मिता और वैभव का पूर्ण ध्यान रखेगा।

इन प्रतिनिधियों के रहने से देश का चौतरफा विकास होगा, देश खुशहाल रहेगा, दुश्मन हमारा अनिष्ट करना तो क्या, अपनी कुदृष्टि भी नहीं रख पाएगा। साथ ही हमारे भारत का तिरंगा हर क्षेत्र में विश्व विजयी होगा, हर देश में भारत को मान-सम्मान मिलेगा। भारत विश्व में सर्वोच्च स्थान पर विराजमान होगा। 

पर ऐसा होगा तभी जब हम सही प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। उसके लिए जरूरी है कि हम vote अवश्य डालें। 

वोट डालने के लिए एक बात को जानना बहुत जरूरी है कि आपके प्रदेश में, आपके शहर में, किस दिन चुनाव है? जिससे आप, अपना अमूल्य वोट दे सकें। 

लोकसभा चुनाव कुल सात चरणों में पूर्ण होगा, जिसका शुभारंभ आज, यानी 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून तक है, तथा 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

किस दिन कौन सा चरण होगा, नीचे इंगित कर दिया है।




किस चरण में किस state में वोट डाले जाएंगे, वो भी आपको बता देते हैं। आप उसके अनुसार अपने शहर में कब वोट डालने जाएं, यह ज्ञात कर लीजिएगा।


I. पहला चरण : 

21 राज्यों की 102 सीटों के लिए चुनाव होगा, 19 अप्रैल को मतदान होगा।

अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नगालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप, पुद्दुचेरी की कुल 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।


II. दूसरा चरण :

13 राज्यों की 89 सीटों के लिए चुनाव होगा, 26 अप्रैल को मतदान होगा।

असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर की कुल 89 सीटों पर मतदान होगा


III. तीसरा चरण :

12 राज्यों की 94 सीटों के लिए चुनाव होगा, 07 मई को मतदान होगा।

असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दादरा और नागर हवेली और दमन और दीव की कुल 94 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।


 IV. चौथा चरण : 

10 राज्यों की 96 सीटों के लिए चुनाव होगा, 13 मई को मतदान होगा।

आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर की कुल 96 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।


V. पांचवा चरण :

8 राज्यों की 49 सीटों के लिए चुनाव होगा, 20 मई को मतदान होगा।

छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, लद्दाख की 49 सीटों पर मतदान होगा।

VI. छठा चरण : 

7 राज्यों की 57 सीटों के लिए चुनाव होगा,  25 मई को मतदान होगा।

बिहार, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दिल्ली की कुल 57 सीटों पर मतदान होगा।


VII. सातवां चरण :
 
8 राज्यों की 57 सीटों के लिए चुनाव होगा, 01 जून को मतदान होगा।

बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ की कुल 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

 

आप जिस भी प्रदेश में हैं, उसके अनुसार देख लें, अगर आप को किसी शहर विशेष की तारीख पता करनी हो, तो comment box में बताएं।

हम U.P. को belong करते हैं तो उससे जुड़े बहुत सारे शहरों की तारीख भी बता दें रहे हैं, आप मिला लें कि आप के शहर में कब चुनाव है :


1. पहले चरण - 19 अप्रैल (8 सीट) :

सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में voting होगी।


2. दूसरा चरण - 26 अप्रैल (8 सीट) :

अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में voting होगी।


3. तीसरा चरण - 7 मई (10 सीट) :

संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली में voting होगी।


4. चौथा चरण - 13 मई (13 सीट) :

शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच में voting होगी।


5. पांचवां चरण - 20 मई (14 सीट) :

मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में voting होगी।


6. छठा चरण - 25 मई (14 सीट) :

सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में मतदान होगा।


7. सातवां चरण - 1 जून (13 सीट) :

महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया,
बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज में voting होगी। 

भारत के चारों महानगर, जैसे दिल्ली में 25 May, मुम्बई में 20 May, कलकत्ता में 1 June और मद्रास में 19 April को voting होगी...

State and city की list बता दी है, जिससे आप जुड़ें है, उसे देखें लीजिए और
उसके अनुसार अपना बहुमूल्य वोट डाल
दीजिए। हर वोट कीमती है, इसलिए वोट डालिएगा जरुर...

2 comments:

  1. Very informative..Thanks for sharing.

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thank you so much Ma'am for your appreciation 🙏🏻😊

      Delete

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.