(I) Scarcity of LPG :
जब से Iran और Israel के युद्ध में USA (United States of America) शामिल हुआ है, Crude Oil को कैसे अपने देश में लाया जाए, इसकी कवायद पूरे विश्व में शुरू हो गई है।
पर एक बात समझ नहीं आ रही है, जब scarcity LPG (Liquefied Petroleum Gas) की है तो इतनी मांग crude oil के लिए क्यों की जा रही है?
“सारा जोर crude oil मंगाने में ही दिया जा रहा है? या यह भी सोचा जा रहा है कि कैसे gas cylinder की कमी को दूर किया जाए, और petrol और diesel की कमी का क्या? वैसे यह crude oil है क्या बला?”
इन्हीं सवालों का जवाब है, आज का यह article...
Crude Oil एक, रूप अनेक
(II) Introduction to Crude Oil :
सबसे पहले आपको बता दें कि crude oil ही सबसे बड़ी बला है, यह आ जाए देश में तो सब आ गया और यह नहीं तो कुछ नहीं।
कैसे?
तो ऐसे समझिए कि crude oil जननी है और बाकी सब उसके बच्चे।
मतलब?
मतलब कि crude oil की process से ही सब बनाया जाता है, जिसकी पूरी एक chain है।
क्या है यह पूरी process, और क्या है उसकी पूरी chain? आइए, इसे समझते हैं।
(III) Fractional Distillation :
वैसे आजकल के 8th class तक पहुंचते हुए बच्चे भी आपको यह बता देंगे, क्योंकि आजकल के curriculum में इस पूरी process को बताया जाता है।
तो वो पूरी process है कि crude oil या कच्चा तेल, जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है, कि आरंभिक अवस्था है। इस पूरी process को petroleum refining या fractional distillation कहा जाता है।
Crude oil को बड़ी-बड़ी refineries में process करते हैं, तो इसके refine होने से बहुत सारे products निकलते हैं। आइए, इन्हें order-wise (bottom to top) जानते हैं।
(IV) Petroleum Products :
- Residue (>600°C)- सबसे पहले जो product निकलता है, वो है residue, जिससे asphalt और bitumen (साधारण भाषा में डामर) बनते हैं। इनका उपयोग सड़कों के निर्माण में किया जाता है।
- Fuel Oil (370°C-600°C)- Residue के just ऊपर float करता है fuel oil, या engine oil. इसका इस्तेमाल ships और factories में as a fuel किया जाता है।
- Lubricating Oil (300°C-370°C)- इसके बाद का product है lubricating oil या machine oil, जो machines को सुचारू रूप से चलाने में सहायक होता है। इससे wax और polishes भी बनती हैं।
- Diesel (250°C-350°C)- उसके बाद आता है diesel, जिसका उपयोग होता है heavy motor vehicles, generators, motors, और बड़ी machines में। इसको युद्धपोत (war tankers) में भी use किया जाता है, क्योंकि यह petrol और बाकी fuels के मुकाबले कम inflammable होता है।
- Kerosene (175°C-325°C)- उसके बाद आता है kerosene. इससे बनाया जाता है paraffin wax और jet fuel. Paraffin से vaseline और jet fuel से aeroplanes का special fuel बनता है। आपको बता दें कि jets/aeroplanes petrol/diesel से नहीं चलते हैं, उनके लिए एक special oil होता है।
- Naphtha (60°C-100°C)- इसके बाद आता है naphtha, जिसका उपयोग plastic और naphthalene balls जैसे जरूरी उत्पादों के लिए किया जाता है।
- Petrol/Gasoline (40°C-205°C)- उसके बाद आता है petrol और gasoline. इनका उपयोग (as a fuel) कहाँ-कहाँ किया जाता है, यह बताने की तो ज़रूरत ही नहीं है।
- Refinery Gas (<40°C)- Last but not the least आती है refinery gas, जिससे CNG (Compressed Natural Gas), LPG (Liquefied Petroleum Gas) और LNG (Liquefied Natural Gas) जैसे fuels बनाए जाते हैं। सामान्य भाषा में LPG हमारे घरों, restaurants, factories में उपयुक्त होने वाली gas, हमारे gas cylinder की gas है। और CNG vehicles का एक greener fuel.
(V) Petroleum's Prestige :
अब आप समझे कि crude oil क्यों आवश्यक है, क्योंकि crude oil है, तभी सब है, वरना कुछ नहीं। एक देश की अर्थव्यवस्था, रक्षा व्यवस्था, निर्माण व्यवस्था, सब कुछ निर्भर करता है crude oil पर।
अतः देश को सुदृढ़ और सुचारू रूप से चलाने के लिए crude oil का storage आवश्यकता से अधिक होना चाहिए। USA, China, Russia जैसे बड़े और विकसित देशों ने प्रचुर मात्रा में crude oil को store करके रखा है।
अगर भारत को इनसे मुकाबला करना है, तो उसको भी प्रचुर मात्रा में crude oil का storage करना होगा।
भारत में 85% crude oil import किया जाता है। वैसे crude oil की खपत को कैसे कम किया जाए, इसके बहुत से उपाय किए जा रहे हैं और उनमें सफलता भी मिल रही है।
(VI) An appeal to all :
भारतीय जनता से appeal है कि वह भी कोशिश करे कि crude oil का wastage कम हो। व्यर्थ में सड़कें बर्बाद करना, diesel, petrol और LPG की बर्बादी करना कम करें, बंद करें।
हम आम जनता, crude oil को देश में लाने का प्रबंध नहीं कर सकते हैं, पर जितना देश में है और हम इस्तेमाल कर रहे हैं, उसका सदुपयोग कर, उसको बचाने का काम तो कर ही सकते हैं।
याद रखिएगा-
“जब हम रखेंगे ध्यान,
तभी बनेगा देश महान!”


No comments:
Post a Comment
Thanks for reading!
Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)
Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.