Sunday, 16 August 2026

Recipe : Bhutte ka Kees

बरसात का भीगा-भीगा सुहाना-सा मौसम है, इस मौसम में पकौड़े, cutlet, भुट्टा आदि का आनन्द ही अलग आता है।

इसमें भुट्टा (corn) एक healthy option है। आपने बरसात में भूने हुए भुट्टे पर नींबू और काला नमक लगाकर बहुत बार खाया होगा, और उसे खाने में बहुत आनंद आया होगा।

Sweet Corn chaat के तो कहने ही क्या- mall, cinema halls इन सब की शान है sweet corn chaat.

इसमें कोई doubt नहीं है कि भुट्टा healthy option है, तो आज हम आपके लिए भुट्टे की एक बेहद tasty और healthy dish share कर रहे हैं। यह बहुत easily and instantly prepare हो जाती है।

इसे खाकर आप को इसे बार-बार बनाने का मन करेगा। यह है इंदौर का famous street food, भुट्टे का कीस

यह ताजे और नर्म मक्के (भुट्टे) से बनता है। इसलिए आप इसे बरसात में बनाएंगे तो बहुत अच्छा बनता है, क्योंकि बरसात में ताज़े और नर्म भुट्टे मिलते हैं, जो कि बहुत juicy और मीठे होते हैं…

भुट्टे का कीस


Ingredients :

  • Soft corn/sweet corn - 3 to 4 cobs/1 bowl 
  • Roasted gram flour - 2 tbsp.
  • Clarified butter (ghee) - 2 tbsp.
  • Rai (small mustard seeds) - ¼ tsp.
  • Cumin seeds - ½ tsp.
  • Asafoetida - Pinchful
  • Green chilli (finely chopped) - as per taste 
  • Ginger (grated) - 1 tsp.
  • Turmeric powder - ¼ tsp.
  • Milk - 1 cup 
  • Salt - as per taste 
  • Sugar - 1 tsp./as per taste 
  • Lemon juice - 1 tsp. 
  • Fresh coriander leaves (finely chopped) - for garnishing 


Method : 

  1. भुट्टों के छिलके उतारकर grater से कद्दूकस कर लें ताकि उसका pulp और juice निकल आए।
  2. Wok लीजिए, उसमें 1 tbsp. घी गर्म करें।
  3. अब इसमें राई, जीरा और हींग डालकर चटकाएं।
  4. फिर इसमें कटी हरी मिर्च और अदरक डालकर कुछ second भूनें।
  5. कद्दूकस किया हुआ भुट्टा और हल्दी डालकर 3-5 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें।
  6. फिर इसमें भूना हुआ बेसन मिलाकर थोड़ा-सा और भून लें।
  7. अब इसमें दूध और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 
  8. Slow flame पर ढककर 5 to 7 minutes तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा और मलाईदार न हो जाए।
  9. Gas off करने के बाद नींबू का रस 1 tbsp. घी और चीनी अच्छे से मिलाएं।
  10. अब इसे finely chopped fresh coriander leaves से garnish करके गरमागरम serve करें।

Your nutritious and delicious Bhutte ka Kees is ready to be relished with this melodious monsoons!


Tips and Tricks :

  • इसको perfect बनाने के लिए भुट्टा लेते समय ध्यान रखें कि भुट्टा ताजा और नर्म हो।
  • ताज़े और नर्म भुट्टे की पहचान यह है कि यह हल्के रंग के होंगे, साथ ही अगर आप दबाकर देखेंगे तो यह बहुत juicy भी होंगे।
  • Authentically इसमें भूना हुआ बेसन पड़ता है, उससे सौंधा स्वाद आता है। पर अगर आप को creamy कीस ज्यादा अच्छा लगता है, तो बेसन discard कर सकते हैं।
  • Authentically इसमें कद्दूकस कर के ताजा नारियल डाला जाता है, पर मेरे बेटे को नारियल का taste ज्यादा पसंद नहीं है तो हमने ताज़े नारियल को garnishing में नहीं डाला है। आपको नारियल का स्वाद पसंद है तो उसे garnishing में अवश्य डालें।
  • अगर आप के ताजा भुट्टा नहीं है या आप किसी भी मौसम में कीस का मजा लेना चाहते हैं तो आप 1 bowl frozen American sweet corn भी use कर सकते हैं, यह नर्म भी होते हैं और मीठे भी। इससे बनाने के लिए sweet corn ½ hour के लिए भिगा दें, जिससे यह thaw होकर soft हो जाए। फिर सारा पानी निकालकर इसे हल्का coarse पीस लें। आगे का method कद्दूकस किए हुए भुट्टे जैसा ही होगी।
  • याद रखियेगा कि जब भुट्टा कद्दूकस करते हैं, तब corn का fibrous part ऊपर रह जाता है, और केवल juicy और creamy part (pulp और juice) ही plate में आता है।
  • Sweet corn को grind करने में fibrous flavour रहता है, वैसे तब भी वो स्वादिष्ट ही लगता है। And fibrous है तो health के point of view से healthier है।
  • भुट्टे की कीस बनाने से पहले भुट्टा चख लें, जिससे आप को idea रहे कि कितना sugar डालनी है।
  • Authentically भुट्टे की कीस का स्वाद खट्टा-मीठा औरचटपटा होता है, पर अगर आप sugar discard करना चाहें तो कर सकते हैं।
  • Chilli और ginger भी discard कर सकते हैं, अगर spicy flavour न पसंद हो।
  • दूध अवश्य डालें, दूध के साथ taste enhance हो जाता है।
  • हमने घी लिया है, आप oil भी ले सकते हैं, वैसे घी से इसका स्वाद बहुत बढ़ जाता है।

अब रिमझिम बारिश का लुत्फ उठाएं इस इंदौरी चाट की recipe भुट्टे का कीस के साथ…

No comments:

Post a Comment

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.