आज आपके लिए कुछ ऐसे kitchen hacks share कर रहे हैं, जिनसे आपकी बहुत-सी छोटी-छोटी problems solve हो जाएँगी।
इन hacks को हमें Prayagraj से Rashmi Srivastava जी ने भेजा है, जो kitchen की छोटी-छोटी problems को चुटकियों में solve कर देती हैं।
रश्मि जी आपका अनेकानेक आभार…
(I) Milk spills while boiling :
- Problem- Kitchen में बहुत बार हमारी ज़रा सी लापरवाही से दूध उफन कर गिर जाता है, और आपने notice किया होगा कि इससे दूध की मलाई का portion निकल जाता है।
- Solution- रश्मि जी का कहना है कि, जब दूध उफन जाने से मलाई निकल जाए, तो उसी समय एक बार और उबाल लाकर gas off कर दीजिए, आपके दूध में पहले के समान ही मलाई आ जाएगी।
(II) Pressure Cooker Mess :
- Problem- अक्सर pressure cooker थोड़ा पुराना होने से, या दाल, सब्जी में अधिक पानी डालने से cooker हर बार सीटी बजाने के साथ बहुत सारा पानी भी फेंकता है, जिससे बहुत mess होता है।
- Solution- रश्मि जी का कहना है कि अगर आप सीटी लगाने से पहले ढक्कन में सीटी वाली जगह पर एक tissue paper लगाकर फिर whistle लगाएँ, तो सीटी के साथ निकलने वाला पानी tissue paper soak लेगा और mess नहीं होगा।
(III) Pichka Paratha-Kachori :
- Problem- आप को बता दें, अगर भरवां पराठा, कचौड़ी, आदि, सेंकते हुए फूल जाती हैं, तो उसमें अंदर तक even heating होने से taste enhance हो जाता है।
- Solution- रश्मि जी का कहना है कि अगर आप भरवां पराठा, कचौड़ी बनाते समय उसमें थोड़ा-सा सूखा आटा डाल देंगे तो उनके फूलने की chances बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं, जिससे बने हुए पराठे, कचौड़ी बहुत स्वादिष्ट बनती है।
आपकी kitchen related कोई problem हो तो share कीजिएगा, हम उसे भी solve करने की कोशिश करेंगे।
So stay tuned!

No comments:
Post a Comment
Thanks for reading!
Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)
Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.