(I) 60 tonnes gold :
एक बड़ी खबर, सब तरफ प्रश्न उठा रही है। या यूँ कहें कि प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। खबर यह है कि भारत में RBI (Reserve Bank of India) में 60 tonnes सोना आया है।
मोदी जी ने हमें तो सोना लेने को मना किया था और देश के Reserve Bank of India में सोना लाया जा रहा है। पर इसके पीछे की वजह क्या है?
(II) Bank of England :
असलियत यह है कि भारत ने सोना खरीदा नहीं है, बल्कि भारत में RBI ने Bank of England में रखे gold reserve को वापस मंगा लिया है।
चलिए, पूरी news सिलसिलेवार ढंग से समझते हैं, Get Ready with Gold series के इस article में…
भारतीय सोना वापस
(III) Reserve Strategy :
RBI ने Foreign Exchange Reserve Management Strategy के तहत विदेश से सोना भारत वापस मंगाया है।
इसके बाद September 2026 के end तक देश में RBI का total gold reserve 740.13 tonnes पहुंच गया है।
Perform India की report के अनुसार RBI ने 2024 में भी Britain से 100 tonne सोना वापस लाने की process को आगे बढ़ाया था।
(IV) Major Data :
- Current Return (April-September 2026)- RBI की half-annually report के मुताबिक इस अवधि में 60.08 tonne सोना देश में वापस लाया गया।
- Total Gold Reserve (September 2026 तक)- RBI के पास कुल 880.52 tonne सोना दर्ज किया गया।
- Domestic and Foreign Reserve- September 2026 के अंत तक 740.13 tonne सोना भारत में सुरक्षित रखा गया था, जबकि 140.39 tonne सोना Bank of England और BIS (Bank for International Settlements) के पास था।
(V) PM's Appeal :
मोदी जी की May में ग़ैर-ज़रूरी सोना नहीं खरीदने की appeal क्यों थी, आइए जानते हैं।
Aakashvani News के अनुसार Prime Minister Narendra Modi ने West Asia संकट और crude oil की कीमतों के बीच foreign exchange बचाने के लिए लोगों से गै़र-ज़रूरी सोना खरीदने से बचने की appeal की थी।
Lucknow के एक programme में उन्होंने सोने के दाम घटने का जिक्र करते हुए इस पर खुशी जताई।
दरअसल, 10 May 2026 को Hyderabad में एक rally को संबोधित करते हुए Prime Minister Narendra Modi ने लोगों से कम से कम एक साल तक गै़र-ज़रूरी सोना नहीं खरीदने की appeal की थी।
उन्होंने कहा था कि सोने की खरीद में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है। ऐसे में international problem के बीच देश को अपना foreign exchange reserve बचाने की ज़रूरत है।
भारत दुनिया के सबसे बड़े gold-importing देशों में शामिल है। देश में सोने की माँग का बड़ा हिस्सा आयात से पूरा होता है।
जब लोग ज़्यादा सोना खरीदते हैं, तो import का bill बढ़ता है और इसके payment के लिए USD (United States Dollars) खर्च करने पड़ते हैं।
इससे देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव पड़ सकता है। लेकिन RBI का मामला इससे बिल्कुल अलग है। उसने विदेश से नया सोना नहीं खरीदा, बल्कि पहले से अपने पास मौजूद सोने को foreign vault से भारत shift किया है।
(VI) The Decision :
यह फैसला Reserve Bank of India ने अपनी विदेशी मुद्रा भंडार प्रबंधन रणनीति के तहत लिया है। RBI की छमाही report के मुताबिक April से September 2026 के बीच 60.08 tonne सोना भारत वापस लाया गया।
RBI के gold reserve की स्थिति देखें तो September 2026 के अंत में उसके पास कुल 880.52 tonne सोना था। इसमें से 740.13 tonne भारत में रखा गया था, जबकि 140.39 tonne सोना Bank of England और BIS के पास सुरक्षित था।
March 2026 के अंत में भारत में 680.05 tonne सोना रखा था। यानी छह महीने में domestic gold storage में 60.08 tonne की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, कुल सोने की मात्रा में कोई बदलाव नहीं आया।
(VI) Russia-Ukraine War :
इस फैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह Global geopolitical uncertainty और foreign vault में रखे reserve की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता है।
February 2022 में Russia-Ukraine war शुरू होने के बाद USA (United States of America) और उसके western supporters ने Russia के विदेशी मुद्रा भंडार के एक बड़े हिस्से को freeze कर दिया था।
इस घटनाक्रम ने दुनिया के National Banks को यह सोचने पर मजबूर किया कि किसी दूसरे देश में रखा उनका reserve संकट के समय कितना सुरक्षित और सुलभ रहेगा।
ऐसे में सोने को अपने देश में रखना रणनीतिक रूप से अहम हो जाता है। इससे Central Bank को अपने gold reserve पर ज्यादा direct control मिलता है।
RBI भी October 2022 से लगातार अपने सोने का ज्यादा हिस्सा भारत में रखने की दिशा में काम कर रहा है।
(VII) Governor's Say :
RBI governor Sanjay Malhotra ने 5 December 2025 को exchange strategy के बाद हुई press conference में इस सवाल का जवाब दिया था।
उनसे पूछा गया था कि क्या युद्ध और दूसरे देशों के विदेशी मुद्रा भंडार freeze किए जाने की घटनाओं को देखते हुए RBI विदेशों में रखा अपना सोना वापस ला रहा है?
इस पर governor ने कहा था कि RBI अपने gold reserve में विविधता ला रहा है। सारा सोना एक ही जगह रखना सही नहीं है। उनके मुताबिक, सोने को अलग-अलग जगह रखने की रणनीति के पीछे यही सोच काम कर रही है।
विश्वस्त सूत्रों की मानें तो पहले घरेलू सोने पर रोक और फिर RBI में सोने की मजबूती दोनों ही देश की economic व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कहा गया था।
देश को हर हाल में सुरक्षित और सुदृढ़ रखने का प्रयास है। घरेलू सोने पर रोक लगाना एक अच्छा विकल्प बन के सामने आया है, जिन लोगों ने बात मानी वो महंगा सोना खरीदने से बच गए।
(VIII) Be Cautious :
हालांकि अभी सोने के भाव कम होने से सोने की बिक्री में तेजी आई है। अगर आप भी सोना खरीद रहे हैं तो सावधान! बहुत ज्यादा नक़ली सोने का कारोबार चल रहा है।
सोना वहीं से खरीदें, जो विश्वसनीय jewellers हों, साथ ही BIS-certified gold ही लें।
सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इस series “Get Ready with Gold” में यह भी share करेंगे।
सचेत रहें, खुश रहें!

No comments:
Post a Comment
Thanks for reading!
Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)
Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.