Wednesday, 18 November 2026

India's Heritage : Amla Navami

(I) Our Nation :

हमारा भारत देश, जहाँ हर एक को पूज्य मानते हैं, ईश्वरीय रूप में देखते हैं। आज एक ऐसे ही पर्व के विषय में share कर रहे हैं।

आंवला नवमी (जिसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है) कार्तिक मास के शुक्ल-पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाने वाला एक प्रमुख हिन्दू पर्व है।

आइए जानते हैं, क्यों मनाते हैं आंवला नवमी? क्या है इसका महत्व? और क्या है इसकी पूजा विधि…

आंवला नवमी


(II) Its Significance :

  • Lord Vishnu & Maa Laxmi- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक शुक्ल नवमी से लेकर पूर्णिमा तक भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी आंवले के पेड़ पर निवास करते हैं। इस दिन वृक्ष की पूजा करने से अक्षय (कभी समाप्त न होने वाला) पुण्य प्राप्त होता है।
  • Dwaapar Yug- पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी दिन द्वापर युग का आरंभ हुआ था।
  • Maharshi Chyavan- शास्त्रों के अनुसार, इसी तिथि पर महर्षि च्यवन ने आंवले का सेवन किया था, जिससे उन्हें पुनः नव-यौवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हुई थी।
  • Thankful to Nature- आंवला आयुर्वेद में एक अत्यंत गुणकारी और 'सुपरफूड' माना जाता है। यह पर्व प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने और परिवार की अच्छी सेहत, सुख-समृद्धि तथा संतान की लंबी उम्र की कामना करने का दिन है।
  • Food Beneath Tree- इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर खाना बनाने और खाने से रोगों का नाश होता है और शरीर को विशेष ऊर्जा मिलती है।


(III) Worshipping Method :

  • Bath & Cleanliness- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें।
  • Worshipping Tree- आंवले के पेड़ के पास जाकर उसकी जड़ में जल अर्पित करें।
  • Shringar & Saamagri- पेड़ पर कच्चा सूत या कलावा 108 बार लपेटकर परिक्रमा करें। हल्दी, सिंदूर, अक्षत (चावल), और पुष्प अर्पित करें।
  • Diyas- वृक्ष के समीप घी का दीया जलाएँ।
  • Storytelling- इस दिन आंवला नवमी की व्रत कथा का पाठ या श्रवण करना चाहिए।
  • Donation- अपने सामर्थ्य के अनुसार अन्न, वस्त्र या किसी ज़रूरतमंद व ब्राह्मण को दान दें।

अगले आंवला नवमी पर्व पर आप को आंवला नवमी की कथा share करेंगे।

So stay tuned...

2 comments:

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.