(I) Sugarcane's Significance :
देवउठनी एकादशी या ग्यारस के महापर्व में गन्ने का बहुत महत्व है। पर क्यों है, इसका महत्व क्या है, India's Heritage के segment में आज इसे ही share कर रहे हैं।
जिन घरों में देवउठनी एकादशी की पूजा-अर्चना व्रत होते होंगे, उन्होंने शायद यह ध्यान दिया हो कि इस पूजा में केले के तने और पत्तों के बजाए, पूजा के लिए व तुलसी विवाह के लिए गन्ने से मंडप बांधा जाता है।
(II) Agricultural Nation :
इसका सबसे बड़ा कारण तो यह है, भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ त्यौहार से जुड़ी हुई मान्यताएँ इस बात पर भी निर्भर करती हैं कि उस विशेष समय में क्या विशेष फ़सल हुई है…
देवोत्थान एकादशी में गन्ना
(III) Major Reasons :
जैसे देवउठनी एकादशी में गन्ने की फ़सल तैयार हो जाती है, जो कि बहुत शुभ भी है, तो इसके साथ ही अन्य कारण भी देख लेते हैं।
देव उठनी एकादशी पर गन्ना चढ़ाने और गन्ने का मंडप बनाने की परंपरा धार्मिक, सांस्कृतिक और कृषि - तीनों महत्वों से जुड़ी है।
(IV) Religious Reason :
इस दिन भगवान विष्णु (शालिग्राम रूप) और माता तुलसी का विवाह कराया जाता है।
इसके लिए गन्ने से तुलसी विवाह का मंडप तैयार किया जाता है।
(V) Cultural Reason :
गन्ने को जीवन में मिठास, प्रेम, सद्भाव और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
यह माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को अर्पित किया जाता है ताकि परिवार में सुख-शांति बनी रहे।
(VI) Agrarian Reason :
कार्तिक मास के आसपास गन्ने की नई फसल तैयार होती है।
कई क्षेत्रों में किसान नई फसल को भगवान को अर्पित करके प्रकृति व खेती के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
इसी दिन से गन्ने की कटाई या गुड़ का सेवन शुरू करने की मान्यता है।
(VII) Seasonal Reason :
केला बारहों मासी फल है, अतः हर शुभ कार्य में इसका ही मंडप बांधते हैं, लेकिन देवउठनी एकादशी में गन्ने की नई फ़सल तैयार होती है।
इसलिए देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह में विशेष रूप से गन्ने की पूजा और मंडप बांधा जाता है।
देवउठनी एकादशी की विशेष शुभकामनाएँ।
हे हरि! आपसे दोनों हाथ जोड़कर विनम्र प्रार्थना है कि रुके हुए कार्य सम्पन्न करें और हर ओर शुभ, सम्पन्नता और समृद्धि बरसाएँ। आपकी कृपादृष्टि सदैव बनी रहे।
जय श्रीहरि!

No comments:
Post a Comment
Thanks for reading!
Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)
Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.