आजकल LPG की shortage चल रही है, जिसके चलते हर कोई ऐसी dishes ढूंढ रहा है, जिसमें स्वाद भरपूर हो, पर gas कम use हो, साथ ही अगर healthy भी हो तो बात ही क्या, सोने पर सुहागा हो जाएगा।
बस इसी को ध्यान में रखते हुए आपके लिए कुछ ऐसी dishes लेकर आए हैं, जिसका डंका बहुत ज्यादा बज रहा है।जी हांँ, Airfryer Recipes.
इसमें सबसे पहले जो share कर रहे हैं, वो सबको, मतलब बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबको बहुत पसंद आता है, या यूं कहें कि उसके बिना शाम की चाय, official and unofficial meeting incomplete लगती है।
हम आपको समोसे, व्रत-वाले समोसे और Baked Samosa की recipe share कर चुके हैं, recipe देखने के लिए उन links पर click करें।
आज आपको बताएंगे कि समोसा airfryer में कैसे बना सकते हैं।
यह recipe आपको बहुत पसंद आएगी, ख़ासकर उन्हें जो health conscious है, पर बढ़िया खाना पसंद करते हैं। तो चलिए, झट-पट समझ लीजिए कि airfryer में instantly, less oily, easily prepare होने वाले समोसे…
Samosa (the airfyer style)
Ingredients :
- All purpose flour - 250 gm.
- Clarified butter (Ghee) - 50 gm. (for Moyan) + 1 tbsp. (for greasing)
- Butter - 1 tbsp. (for glazing)
- Salt - as per taste
- Potato - 150 gm.
- Peas - 25 gm./optional
- Green chillies - as per taste
- Amchur powder - 1 tsp.
- Coriander leaves (if possible)
- Black pepper - as per taste
Method :
For Filling -
- Boil व mash किए हुए आलू, उबली मटर, salt, black pepper, green chillies, अमचूर powder व coriander leaves में 1½ tsp घी डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
- एक bowl में 1 tsp. flour में पानी मिलाकर slurry बना लीजिए।
For Outer Shell -
- Flour में घी व नमक डालकर हथेली से अच्छे से rub कर flour को अच्छे से मोयन कीजिए।
- उसमें हल्का-गुनगुना पानी धीरे-धीरे डालते हुए dough prepare कीजिए।
For Samosa -
- Dough से गोलियां बना लीजिए। गोलियों को rolling pin की help से flat कर लें, जैसे पूड़ी बनाते हैं।
- इसे थोड़ा मोटा ही रहने दीजियेगा। इसे बीच में से काटकर लें।
- इसके किनारे पर slurry को लगाकर चिपकाएं और cone shape बना लीजिए।
- अब इसमें filling भरकर इसका मुंह ऊपर से भी बंद कर दीजिए।
- अब सभी समोसे पर चारों तरफ़ से घी की हल्की coating कर दीजिए।
- Airfryer की rack हटाकर उसे 190°C पर preheat कर लें।
- Airfryer की rack को घी से grease कर लीजिए और उसे airfryer में place कर दीजिए।
- सभी समोसों को airfryer की rack पर place कर दीजिए।
- अब airfryer को 180°C - 15 minutes, फिर समोसों को पलटकर 200°C - 2 to 3 minutes के लिए or till browning तक fry कर लें।
- जब समोसे सुनहरे हो जाएं, तो उन पर हल्के-हल्के हाथों से butter लगा दें।
Savour the Airfryer Samosas with your favourite sauce, dip or chutney.
कुछ Tips and Tricks भी देख लीजिए, for perfect samosa.
Tips and Tricks :
- Filling आप आलू की ना बनाकर अपनी पसंद की (जैसे मटर, दाल, पनीर की) भी बना सकते हैं, अगर आप चाहें तो मेवा भी use कर सकते हैं। समोसे का पूरा taste filling के taste पर निर्भर करता है।
- हमने airfryer Samosa बनाने में filling भूनकर नहीं तैयार की है। इसके दो कारण हैं, पहला हमें घी का कम use करना है। दूसरा airfryer करने से filling के dry होने की tendency होती है, और filling भूनने से भी dry होने की tendency होती है। इसलिए filling भूनकर भरने से over dry हो सकती है। साथ ही जो घी आलू की filling में डाला है, वो भुना हुआ मसाला जैसा ही स्वाद देगा। Means मेहनत कम, फिर भी स्वाद में दम।
- At a time 6-7 Samosas ही airfryer में रखें।
- मोयन में घी का अंदाज ऐसा होता है, कि जब आप मैदे में घी डालकर अच्छे से rub कर लें और उसे हाथ में दबाएं, तो लड्डू-सा बनने लगेगा।
- Dough बनाते समय जितना कम पानी आप डालेंगे, समोसा उतना ही crispy (खस्ता) बनेगा। अतः ध्यान रखिएगा, ज्यादा पानी से आप के समोसे hard बनेंगे और soggy भी जल्दी हो जाएंगे।
- Dough बनाने के साथ ही समोसा बनाना शुरू कर लीजिए, वरना dough बनाकर छोड़ने से flour में salt से पानी release हो जाता है, जिससे मोयन बेकार हो जाता है।
- Airfryer समोसा बनाने में fat free होने के अलावा भी कुछ और फायदे हैं। आप खूब ज्यादा filling भर सकते हैं, समोसे के फूटने का, और उससे उसमें excess घी भरने का डर नहीं रहता है।
- भरे घी में कुछ भी बनाते समय सावधानी बरतनी पड़ती है, वरना जलने का डर रहता है। इसमें कोई जलने का डर नहीं है, अतः बच्चे भी बना सकते हैं। कड़ाही में बनाने में बार-बार उलट-पुलट कर तलना होता है, जबकि इस process में केवल एक बार पलटना होगा।
- Temperature की setting; voltage and current पर depend करेगी। अतः हमारे बताए गए time से आपके airfryer का time little different हो सकता है।
- पहली बार बनाते समय वहीं रहते हुए बनाएं, उसके बाद time and temperature की setting सही हो जाएगी।
अगर आप सारे notes follow करेंगे तो हलवाई के बनाए हुए समोसे के जैसे आप के समोसे की भी लोग तारीफ करेंगे।तो सोचना क्या है? बना लीजिए गर्मागर्म समोसे और शाम का लुत्फ उठाएं।

No comments:
Post a Comment
Thanks for reading!
Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)
Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.