Wednesday, 14 November 2018

Poem : बालदिवस मनाते हैं

बालदिवस मनाते हैं


चलो एक बार फिर से
हम बच्चे बन जाते हैं
साथ उनके मिलके हम
बालदिवस मनाते हैं

बच्चों की ही भांति
केक  चाकलेट आइसक्रीम
खाने में हाथ और कपड़े भी
गंदे  कर कर के खाते हैं
उनकी मीठी सी दुनिया में
जाकर के खो जाते हैं

चलो एक बार फिर से
हम बच्चे बन जाते हैं
साथ उनके मिलके हम
बालदिवस मनाते हैं

लड़ाई झगडे,सब उनके ही जैसे
अब से हम किया करेंगे
अभी लड़े, अभी गले मिले
गिले-शिकवे ना कभी वो
अपने मन से लगाते हैं
चलो उनसे  मिलकर
ये कला सीख हम जाते हैं

चलो एक बार फिर से
हम बच्चे बन जाते हैं
साथ उनके मिलके हम
बालदिवस मनाते हैं

बड़ी बड़ी खुशियों की लालसा में
वो ना एक भी पल गंवाते हैं
उनकी ही भांति हम भी
छोटी छोटी खुशियों से ही
दुनिया अपनी सजाते हैं

चलो एक बार फिर से
हम बच्चे बन जाते हैं
साथ उनके मिलके हम
बालदिवस मनाते हैं

कठिन समय से डरें नहीं ये
हिम्मत से बस डटे रहें ये
कोशिश से  ही ये अपनी
हर बाधा को हराते  हैं
इन्हीं की भांति, हम भी
ओज, जोश और हिम्मत से
हर समस्या को दूर भगाते हैं

चलो एक बार फिर से
हम बच्चे बन जाते हैं
साथ उनके मिलके हम
बालदिवस मनाते हैं

Tuesday, 13 November 2018

Recipe : Thekua


Chhath Puja - Bihar's Biggest Festival
Chhath is an ancient ( Vedic ) Hindu festival, that is dedicated to lord Surya who is supposed to be the source of all powers   and chhath maiya.  This festival is mainly celebrated in Indian states like -Bihar, Jharkhand, Eastern Uttar Pradesh and in Nepal. But now, the festival has not been confined to these areas. With the migration of people, now it is celebrated in many regions.      
On the auspicious occasion of chhath, I will share with you the recipe of a main puja prasad  called thekua.

Thekua



Ingredients :

Wheat  flour   - 1bowl
Ghee   -  ¼  bowl
Almonds   - ½  tbsp chopped 
Cashew nut –  ½ tbsp chopped 
Sugar or jaggery  – ¾ bowl
Ghee  -  for frying

Method 
  • take flour in a bowl add ghee. Mix it well by  rubbing with the palm

  • Add sugar in water and bring to boil, or melt the jaggery.
  • Add both nuts, sugar solution or melted jaggery in to the prepared  flour to form dough
  • Make small roundels from the dough.
  • Take a wok & put it on the high flame. Pour ghee and heat it up.
  • After it gets heated, drop roundels in ghee to fry.
  • At low flame, fry until crisp, golden brown
  • Serve hot.


Monday, 12 November 2018

Tip : Special Remedial Tips


Special Remedial Tips 

आज कल की बीमारियों की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए हम कुछ अनोखे tips आप के साथ share करना चाह रहे हैं। ये सभी मेरे द्वारा आजमाए हुए हैं, आपको विश्वास नहीं होगा, पर ये कारगर सिद्ध होते हैं।

अगर आप भी बहुत परेशान हों तो, एक बार इन्हे आजमा कर देख जरूर लीजिएगा। अगर मेरी इन tips से किसी का भी दर्द कम हो जाएगा, तो लगेगा हम आपके काम आ गए।

आज की मेरी ये tip दाँतों के दर्द के लिए है  
दाँत का दर्द – चुटकी(mouth freshner)

दाँत का दर्द – आज कल आए दिन 
सबके ही दांतों में दर्द की परेशानी रहने लगी है, कभी कभी ये परेशानी रात में शुरू हो जाती है, और दर्द इतना ज्यादा होता है कि बर्दाश्त  करना संभव नहीं होता है, पर रात में डॉक्टर तो मिलते नहीं हैं। ऐसे समय के लिए आप 
अपने पास चुटकी (mouth freshner) रखें। जी हाँ “चुटकी” खाने से आपको तुरंत ही आराम मिल जाएगा।

दरअसल चुटकी में पाये जाने वाले mint की मात्रा दवा का काम करती हैं, पर mint बहुत कड़वा होता है, तो आप उसे ऐसे ही नहीं खा सकते हैं। पर इसमे मिले होने के कारण ये बहुत अच्छा स्वाद देता है। इसका भी पाउडर वाला भाग ज्यादा असरकारक होता है। कभी कभी ये इस हद तक दर्द ठीक कर देता है, कि डॉक्टर के पास जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती है।
पर डॉक्टर के पास जाने तक या दर्द ठीक होने तक ही खाएँ, उसके बाद खाना बंद कर दीजिये। इसे अपनी आदत ना बनाएँ।

डिस्क्लेमर: यह tip केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।