Monday, 27 April 2020

Lockdown Special 3

Lockdown Special 3

आज कल lockdown के दिन चल रहे हैं, जो कि बहुत ही कठिन दिन हैं। कभी लगता है कि यह कभी खत्म भी होंगे?

पर ऐसा कोई समय नहीं, जो ठहर जाए, चाहे अच्छे दिन हों या बुरे दिन, गुज़र सभी जातें हैं, तो यह भी गुजर जाएगा।

अब यह हम पर निर्भर करता है, कि हम इन्हें कैसे गुजारते हैं, दुःखी हो कर, कमियाँ निकाल कर, परेशान होकर, दोषारोपण करते हुए, या इसके विपरीत, अपने परिवार के साथ अनमोल पलों की तरह, यह सोचते हुए कि कितना कुछ अच्छा हो रहा है, यह कोशिश करते हुए कि इन सीमित साधनों में भी कैसे भरपूर किया जा सकता है, कैसे इन पलों को ज़िन्दगी के सबसे हसीन पल बनाया जा सकता है। क्योंकि याद रखिए,परिवार  के साथ इतने साथ भरे दिन फिर नहीं लौटेंगे।

यही एक छोटी सी कोशिश की है, हमने कि सीमित साधनों के बावजूद, कैसे हम अपने परिवार के सब लोगों को स्वाद से जोड़े रख सकें।

वो सब घर में बनाएं, जिनके लिए उनका बाहर का खाना खाने का मन करता है।

और इस छोटे से प्रयास को आप सबके साथ ने सफल बना दिया है।

आप सबका मेरी recipes  को देखना, उन्हें बनाना और फिर आप का सराहना, मुझे प्रेरणा के उस मुकाम पर ले जाता है, जिसमें आप का अथाह प्रेम है।

जो मुझमें अत्याधिक उर्जा का संचार कर देता है, निरंतर लिखते रहने के लिए।

आप सभी का उन सबके लिए ह्रदय से अनेकानेक आभार 🙏

कुछ कहानियां भी साथ में डालीं, उन्हें भी आपके द्वारा बहुत पसंद किया गया, उसके लिए भी अनेकानेक धन्यवाद 🙏

आप के लिए, अब तक 
Quarantine Recipies
Lockdown special
Lockdown special 2.0
डाला था

उसके बाद, इन दिनों ऐसी Recipe डाली थी, जिन्हें कोई जल्दी घर पर नहीं बनाता है, पर हमने डाली, और उससे भी बड़ी बात कि आप सब ने उन्हें बहुत मन से बनाई भी और खूब सारी सराहना भी पायी।



  1. समोसा
  2. Eggless Pancake
  3. Gol Gappe
  4. Instant Jalebi
  5. Eggless Cake in minutes
  6. Instant bread with out Yeast and Egg
  7. Aloo ki Tikki
  8. Creamy Curd (Yogurt) and Mithi Chutney
  9. Basket Chaat
  10. Instant Kesari Rasgulle


गर्मियां आ रही हैं, तो अब कुछ आइसक्रीम और drinks share करेंगे। तो आप ऐसे ही जुड़े रहिएगा।

Sunday, 26 April 2020

Recipe : Instant Kesari Rasgulle

ये मेरी Quarantine Segment की 28th recipe है।

आपको इतनी सारी chaat की recipes बताई हैं, तो चलिये अब कुछ मीठा भी हो जाए। मैं आपको एक ऐसा मीठा बताने जा रही हूँ जो घर में बनाना impossible लगता है। उसको अब आप मिनटों में बना सकते हैं।

आज आपको Bengal की delicacy, Instant Kesari Rasgulle बता रहे हैं, इसका नाम भर सुन कर कितनों के मुँह में पानी आ जाता है। वो अब आप कभी भी बना सकते हैं। तो इसे आज ही try कीजिये, और एक और impossible recipe अपनी मुट्ठी में कर लीजिये।                 


Instant Kesari Rasgulle





Ingredients

Milk -1 ½ litter
Lemon -1 
Or
Vinegar -1 tbsp
Sugar -1 ½ cup
Green Cardamom -1 teaspoon
Saffron String - 4 to 6
All purpose flour -1 tsp

Method

  1. नीबू का रस निकाल लीजिये, उसमें रस के amount के equal ही पानी मिला दीजिये। अगर आप vinegar use कर रहे हैं, तो उसमें 1 tbsp पानी मिला लीजिये। 
  2. दूध में केसर डालकर boil होने के लिए high flame पर रख दीजिये। 
  3. जब दूध boil हो जाये तब flame बंद कर दीजिये। 
  4. फिर दूध को gas से हटा लीजिये। 
  5. दूध को चलाते हुए, उसमें lemon वाला mixture या फिर vinegar वाला mixture धीमे-धीमे डालते जाइए, जब तक की दूध पूरी तरह से फट न जाये। 
  6. एक छन्नी में muslin cloth लगाये। इसमें फटे हुए दूध को छान लीजिये। 
  7. छेने को दो-तीन बार ठंडे पानी से धो लीजिये। फिर कपड़े को अच्छे से दबा कर छेने का पानी अच्छे से निचोड़ लीजिये। 
  8. छेने को muslin cloth से निकाल कर एक थाली में डाल दीजिये। 
  9. अब छेने को हथेली से तब तक rub करें,  जब तक की वो चिकना और soft न हो जाए। 
  10. रसगुल्ले के छेना का ready होने की पहचान यह है की आप के हाथ में चिकनाहट आ जाएगी। 
  11. Ready छेने में 1 teaspoon मैदा को मिला कर rub करते हुए अच्छे से mix कर लीजिये। 
  12. cooker में 1 ½ cup sugar और 4 cup पानी डाल कर high flame पर उबलने के लिए चढ़ा दीजिये। अब उसमें पीसी इलायची डाल दीजिये। 
  13. जब चाशनी उबलने लगे तब उसमें छेने की गोलियाँ डाल दीजिये और ढक्कन लगा दीजिये।
  14. High flame पर एक whistle आ जाने पर slow flame पर 7 से 8 मिनट तक पका लीजिये।
  15. Cooker को ठंडे पानी में डाल दीजिये जिससे pressure जल्दी release हो जाए। अब इसे गरम-गरम या ठंडा-ठंडा serve कीजिये।

Note -
  • Soft रसगुल्ला बनाने के लिए छेना soft होना जरुरी है, ध्यान रखियेगा Gas off करके दूध फाड़ने से छेना मुलायम बनता है
  • आप जितना अच्छे से rub करेंगे, छेना उतना ही soft हो जायेगा।छेने की गोलियाँ, एकदम चिकनी होनी चाहिए, अगर उसमें दरार होगी, तो उबलते समय फूट जाएगी
  • गोलियाँ चाशनी उबलने पर ही डालें, वरना वो फूलेगी नहीं और ठोस हो जाएगी 
  • आप जब तक गोलियाँ डाल रहे हैं, चाशनी उबलते रहना चाहिएआप चाशनी में भी केसर डाल सकते हैं 
  • आप खुले बर्तन में भी रसगुल्ले बना सकते हैं, पर cooker में अच्छा pressure develop होने से रसगुल्ले जल्दी और अच्छे बन जाते हैं

Saturday, 25 April 2020

Recipe : Basket Chaat

यह मेरे Quarantine segment की 27th recipe है। इसमें कोई भी green veggies नहीं पड़ेंगीं। 

आज आपको ऐसी चाट बताने जा रहे हैं, जो बहुत special चाट है, और सब जगह मिलती भी नहीं है, पर स्वाद ऐसा,की जिसने भी एक बार खा लिया, वो भूल नहीं सकता है।

अब आप इतने expert हो गए हैं कि special chat भी बना सकते हैं, तो चलिए आज आपको Lucknow की Special Basket Chat की Recipe बता देते हैं

यह इतनी stuffed होती है, कि एक basket से ही आपका पेट भर जाएगा।

तो इस special chat को try कीजिए और master chef बन जाइए।


Basket Chaat


Ingredients (serving for 2 baskets):
For Basket-
  • Potato - 250 gm.
  • Ghee - for frying 
  • Salt - 1tsp.
  • Cornflour - 2tsp.
For filling-
For decoration-
  • Pomegranate - 2tsp.
  • Boondi - 2tsp.
  • Coriander - 1tsp.
  • Bhujia - 4tsp.

Method:
  1. आलू को grate कर लीजिए।
  2. Chilled water में salt डाल दें।
  3. इसमें grated potato 30 minutes के लिए डाल दीजिए।
  4. अब आलू को 3 to 4 times धोकर अच्छे से निचोड़कर कर सूखा लीजिए।
  5. फिर इसमें cornflour and salt add कर लीजिए।
  6. एक deep wok लीजिए। उसमें wok की गहराई के ½ से अधिक ghee डालकर गर्म कर लीजिए।
  7. एक metal की बड़ी seive में, जितना पतला हो सके,  grated potato basket shape में, फैला दें
  8. अब पहली seive से छोटी metal seive लें और उससे grated potato को दबाकर गर्म घी में डाल दीजिए।
  9. थोड़ी देर slow flame पर तलें, फिर high flame पर crispy होने तक तल लें।
  10. जब basket थोड़ी ठंडी हो जाए, तो उसे हल्के हाथों से tap करके निकाल लीजिए।
  11. ऐसे ही आपको जितनी भी basket बनानी है, सब तल कर रख लीजिए।
  12. जब basket पूरी ठंडी हो जाए, तो उसमें आलू की टिक्की, दही बड़ा, छोले, तले आलू, पापड़ी सब 1-1 रखते जाएं।
  13. अब इसमें दही, चटनी, काला नमक, लाल मिर्च, भूना जीरा, चाट मसाला, अनार, धनिया पत्ती, भुजिया डालकर serve करें।
Note:
Decoration के सारे ingredients o
हैं।

आप को crispy आलू की टिक्की और creamy curd (yogurt) and mithi chutney की Recipe, blog में मिल जाएगी।
अगर आपको, extra soft दही बड़ा और crispy पापड़ी की Recipe भी चाहिए हो, तो बताइएगा।