Monday, 21 November 2022

Story of Life: ज़िन्दगी का पड़ाव

 ज़िन्दगी का पड़ाव  


कल ही नयी नयी शादी हुई थी। पूरा घर मेहमानों से खचाखच भरा था। 

ससुराल में पहला कदम रखने के साथ ही लंबा घूंघट करा दिया गया था। क्योंकि अभी मेरी ससुराल के साथ ही सासू मां की ससुराल के सब लोग भी मौजूद थे और कुछ उनके ससुराल के भी।

दिन भर रीति रिवाज में गुज़र गया। रात तक कमर का बैंड बाजा बज चुका था। पर ना तो अपना कमरा कौन सा है, वो पता था, ना बिस्तर... और पतिदेव तो किस कोने में हैं, उसकी तो हवा भी नहीं थी।

मेरी शक्ल पर बारह बजे देखकर सासू मां को दया आ गई, वो अपनी ननद से बोलीं जीजी, सारी रस्म अदायगी हो गई हो तो बहुरिया को बा का कमरा दिखाएं दूं।

पर ननद तो ठहरी ननद, उनको कभी अपनी भाभी पर तरस ना आया, तो मुझ पर कैसे आता। 

कहे भाभी, इन्नी जल्दी किस बात की है, अपना समय भूल गई, 4 दिन तक भैया से ना मिल पाई थी। 

4 दिन! मेरी तो सुनकर सांस लगभग रूकने ही वाली थी, पर तब तक मम्मी जी बोलीं..

सब याद है जीजी, कछु ना भूली। पर तब बख्त अलग था। आज कल के बच्चों में उतना सब्र कहाँ।

मम्मी जी ने बात ख़त्म की ही थी कि ना जाने पतिदेव कहां से प्रगट हो गये।

मां दो दिन में ही Bombay निकलना है, जो भी रस्म करनी हो, आधे घंटे में पूरी कर लीजिए। फिर निशा को मेरे कमरे में छोड़ दीजिए, बहुत से paper work करने हैं इसको अपने job transfer से related...

मेरी और मम्मी जी दोनों की बांछे खिल गई कि चलो आधे घंटे में सारी रस्में पूरी हो जाएंगी।

क्योंकि बुआ जी, केवल नीलेश के कहने से शांत होती थीं।

मुझे मेरे कमरे में पहुंचा दिया गया...

मम्मी जी, मुझे मेरे में छोड़कर अपने कमरे की ओर बढ़ चली थीं....

बहुत ही व्यवस्थित कमरा था, जो उस कमरे में रहने वाले की निपुणता को दर्शा रहा था। 

कमरा गुलाब की भीनी खुशबू से महक रहा था, पर कमरे में एक भी फूल नहीं थे। लेकिन बेहद सुन्दर decorative pieces  से कमरा सजा हुआ था, बहुत धीमी आवाज में रोमांटिक गीत बज रहा था, साथ ही मद्धम रोशनी पूरे कमरे को बहुत दिलकश बना रही थी। 

सुहागरात का कमरा, जिसमें एक भी फूल ना हों, फिर भी वो इतना खूबसूरत और दिलकश लग सकता है, ऐसा मेरी सोच से परे था...

अंजान सी मैं कमरा निहार थी कि एक दमदार आवाज ने आवाज दी,..

निशा, कैसा लगा तुम्हें? 

आगे पढें...

जिंदगी का पड़ाव (भाग - 2) में 

Friday, 18 November 2022

Tip : How to warm yourself in the cold nights

बहुत तेजी से ठंडक बढ़ रही है, साथ में ला रही है ठिठुरन..

जब हम जवान होते हैं तो कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मौसम कौन सा है। हम हर मौसम को enjoy करते हैं।

पर जैसे जैसे बुढ़ापा अग्रसरित होता जाता है, लोगों को ठंडक बहुत परेशान करने लगती है।

फिर तो blanket and quilt को ओढ़कर भी ठंडक दूर  नहीं होती है और ना ही blanket गर्म होता है...

तो चलिए आज उसकी ही कुछ tips share कर देते हैं, जिससे आप ठंड को enjoy कर सकें। 

कांपती रातों में कैसे करें खुद को गर्म




  1. Quilt को समय-समय पर धुनवाते रहना चाहिए और अगर आप blanket use करते हैं तो उसे साल दो साल में धुलवाए। इससे इनमें गर्माहट बनी रहती है। साफ और fluffy woolen अधिक गर्माहट देते हैं।
  2. जब भी blanket या quilt use करें, cover जरुर चढ़ाएं, इससे वो अच्छा गर्म रहता है साथ ही साफ भी रहता है। 
  3. अगर आप को ज्यादा ठंड लग रही है तो आप, hot water bottle में गर्म पानी भरकर अपने blanket या quilt में रख सकते हैं, इससे भी अच्छी गर्माहट मिल जाती है। 
  4. आप को blanket या quilt ओढ़ने के बाद भी ठंड लग रही है और quilt or blanket ठंडे ही बने रह रहे हैं। तो इसका बहुत बड़ा कारण होता है कि आप के पैरों में गर्माहट नहीं हो रही है।
  5. जान लीजिए कि अगर आप के पैर गर्म हो गये हैं तो आप के पूरे शरीर को गर्म होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। तो समझ लीजिए कि अगर आप को अपनी पूरी body, जल्दी गर्म करनी है तो सबसे ज्यादा ध्यान पैरों पर दीजिए।
  6. अब उसके लिए आप को करना यह है कि सोने से पहले, पैरों को 15 से 30 minutes के लिए fold कर के (पालथी मारकर) बैठ जाएं। 
  7. सबसे अधिक गर्मी हमारा शरीर ही देता है। इसलिए इस तरह बैठने से आप के पैर बहुत जल्दी गर्म हो जाएंगे। 
  8. पैर गर्म होने के बाद आप, मोजे पहनकर सो जाएं, अब आप को ठंड नहीं लगेगी। 
  9. अपना hemoglobin check करा लीजिए। कम hemoglobin होने से भी ठंडक ज्यादा लगती है।
  10. अगर hemoglobin कम है तो iron supplements लेना start कर दीजिए।
  11. आप, गुड़, खजूर, मेवा, मूंगफली, eggs, hot drinks, आदि को अपनी diet में जरूर से शामिल कीजिए। 
  12. ठंड में मोटे अनाज जैसे, मक्का और बाजरा को भी अपनी diet में शामिल करें यह भी ठंड दूर में सहायक सिद्ध होते हैं।
  13. इसी तरह की और tips, अगर आप भी जानते हैं तो please share जरुर करें...

Thursday, 17 November 2022

Recipe: Dal ke kebab

गुलाबी ठंड अपनी दस्तक दे चुकी है, मौसम रोमांटिक हो रहा है। ऐसे में अपनों का साथ हो और tasty tasty खाने को मिल जाए तो, मज़ा ही आ जाए। 

अगर वो tasty होने के साथ बहुत healthy भी हो, तब तो सोने पर सुहागा ही हो जाए। 

यह  Recipe, लखनऊ की प्रीति सहाय जी के खजाने से ली है। 

Preeti Sahai जी, आप का ह्रदय से अनेकानेक आभार 🙏🏻💞

आज हम बात कर रहे हैं, कबाब की... 

जी नहीं बिल्कुल नहीं...

हम nonveg कबाब के बारे में बिल्कुल भी नहीं बोल रहे हैं।

यह veg कबाब है, जो कि जितना healthy है, उतना ही tasty भी... 

जो health conscious हैं, उनके लिए तो यह कमाल की dish है, less oil and rich in protein.

अगर आप के पास घर पर कोई veggies नहीं है तो भी यह best option है।

चलिए अब झटपट सारे ingredients and method देख लेते हैं और इसे बनाकर ठंडक का लुत्फ उठाएं...


दाल के कबाब 



Ingredients


Kali Masoor dal-  1cup

Chana dal - 1 cup

Soya Granules - 1 cup

Garlic cloves - 20-25

Ginger - 2"

Black pepper karnels - 2 tsp

Gram flour - 2tbsp 

Cenemon  - 2 "

Black cardamom - 2

Green cardamom - 2

Bay leaf  - 2 

Nutmeg powder - ¼ tsp 

Cumin - ½ tsp 

Red chilli -2

Oil for shallow frying 


Method -  

  1. Cooker में, 1 tbsp. oil डालकर गर्म कर लीजिए।
  2. अब इसमें अदरक, लहसुन और सारे खड़े गर्म मसाले डालकर थोड़ा सा भून लें। 
  3. अब इसमें दालें और Soya granules डालकर थोड़ा सा भून लें।
  4. फिर इसमें नमक और पानी डालकर, cooker बंद कर दें। 
  5. 3 whistle, high flame पर और 4 to 5 whistle, slow flame पर लगा लें।   
  6. गली हुई दाल mix को mixer grinder में महीन पीस लें। 
  7. अब इसमें बेसन  मिलाकर, slow flame पर shallow fry कर लीजिए। 

Now, Dal kabab is ready to serve. 

You can serve it, with rumali roti, onion rings and green chutney. 

चलिए अब कुछ tips and tricks भी बता देते हैं, जिससे बहुत ही tasty कबाब बने...


Tips and Tricks 


  • अगर आप के पास soya granules ना हों तो आप soya chunks भी ले सकते हैं। 
  • Soya chunks से कबाब बनाने में, कबाब का texture and taste, nonveg के कबाब से ज्यादा similar लगता है। 
  • दाल, boil करते समय, इतना पानी डालना है कि दाल पूरी तरह से डूबी रहे, व उससे बस 2 tbsp और ज्यादा। 
  • जब दाल गल जाती है तो गीली तो रहती है पर excess water नहीं बचता है, पर अगर आप के mixture में पानी रह जाता है तो पानी discard करके दाल निकालिए।
  • Excess water होने से कबाब का taste and texture दोनों ही बेकार हो जाएगा।
  • अगर दाल पीसने में दिक्कत आ रही है तो आप jar में थोड़ा सा तेल डाल कर पीस लीजिए।
  • बेसन को कबाब के mix को dry  करने के लिए डाला जाता है। इसलिए आप बेसन की quantity को requirement के according कम या ज्यादा कर सकते हैं। 
  • Kabab Mix इतना dry होना चाहिए कि कबाब का shape दिया जा सके, वो चिपके या टूटे नहीं। 
  • कबाब का shape देने में, हाथों में घी या तेल जरुर से लगा लें, जिससे कबाब हाथ में चिपके नहीं।
  • बेसन की quantity ज्यादा होने से कबाब बनने के बाद भी बहुत dry-dry लगते हैं, साथ ही वो बहुत brittle हो जाता है। इसलिए ध्यान रखिएगा कि, बेसन की quantity, unnecessary ना बढ़े।
  • कबाब को slow flame पर ही shallow fry कीजिए। 
  • Flame high होने से कबाब का proper texture नहीं आएगा। 
  • आप अपने taste के according, shallow fry करते समय pure ghee या ghee and butter का combination भी ले सकते हैं। 
  • हम ऐसे ही बनाते हैं, इससे taste और enhance हो जाता है। लेकिन अगर आप को authentic taste ही चाहिए तो, mustard oil ही use कीजिए।