Saturday, 5 May 2018

Summer Beverage : Cold Coffee with Ice-Cream


Cold Coffee with Ice-Cream


It’s a hot favorite summer beverage, that I am sharing with you. This will serve twin purpose to you.
One, for those kids who don’t want to have milk, they will love to have milk in this form.
Another, its a cool solution to beat the heat in scorching hot summer.
I’m confident that, after having it, everybody will say “YE DIL MAANGE MORE”.



Ingredients


For cold coffee

Full cream milk            500 ml.
Sugar                           3 to 4 tsp (or according to taste)
Nescafe Coffee            according to taste
Vanilla ice-cream         300 ml.

For dressing

Chocolate syrup
Chocolate powder
Wafers (chocolate, or vanilla )
Choco sticks
Choco chips

Method:

  1. Take chilled milk in a blender, add sugar to taste, add ½ teaspoon of coffee (make it with ¼ spoon for kids), then add 100 ml. of ice-cream.
  2. Blend all this for 1 to 2 minutes till the formation of froth.

         Pour in serving glasses. Add a big scoop of ice-cream in each glass and then dress it, according to your choice. Serve it with fancy straw & long handle spoon.

Tip: For a perfect flavour of coffee, always use freshly opened coffee.

N.B.:
  • For health conscious persons, sugar-free & sugar free ice cream can be used.
  • To avoid fat, you can also use, skimmed/toned/double-toned milk & make it without ice cream.

Friday, 4 May 2018

poem : हम भी कैसे होते हैं

हम भी कैसे होते हैं


हम भी कैसे होते हैं
परेशानी तो परेशानी होती है, 
कम या ज्यादा कहाँ होती है
परेशानी दूसरों को हो, 
तो समझाते हैं
खुद पे आए तो, घबराते हैं
हम भी कैसे होते हैं

दर्द तो दर्द होता है, 
कम या ज्यादा कहाँ होता है
दर्द दूसरों को हो तो, 
सहनशीलता दर्शाते हैं
खुद को हो तो, 
सह नहीं पाते हैं
हम भी कैसे होते हैं

कमी तो कमी होती है, 
कम या ज्यादा कहाँ होती है
कमी दूसरों की हो तो, 
झट बताते हैं
खुद की हो तो, तुरंत छिपाते हैं
हम भी कैसे होते हैं

सफलता तो सफलता होती है, 
कम या ज्यादा कहाँ होती है
अपनी होती है तो, 
बढ़ा-चढ़ा के बताते हैं
दूसरों की हो तो, 
बेवजह घटाते हैं
हम भी कैसे होते हैं

सुख तो सुख होता है, 
कम या ज्यादा कहाँ होता है
अपने को मिले, 
इसके लिए मचलते हैं
दूसरों को मिले तो, जलते हैं
हम भी कैसे होते हैं

हर बात का मापदंड
अपने और दूसरों के लिए बदलते हैं
एक ही बात पे कभी दिल बड़ा, 
कभी छोटा कर लेते हैं  
हम भी कैसे होते हैं

    

Thursday, 3 May 2018

article : "मेरी बेटी मेरा अभिमान"

A real incident is received as comment to my story विडम्बना, which is worth sharing with all. Its not only worth sharing, its worth taking learning & following the act of the parents in this real life incident. This will change the face of our Society & thereby of our Nation. For enabling easy reading for all, I am reproducing the said comment




"मेरी बेटी मेरा अभिमान" 



Nice story ma'am..Your story reminded me the real life incident of mine..I am sharing the same with you..

छोटी बेटी के लिए स्कूल से मैसेज आया... 

your ward has been selected as the best all rounder student of the class..

अगले दिन हमें बच्चों के स्कूल बुलाया गया ।

स्कूल के ऑडिटोरियम में बैठे हुए मेरा मन 4 वर्ष पूर्व की अतीत की स्मृतियों में खो गया...

आपकी पहली भी बेटी है न ...

यह नंबर लीजिए ...

अपने 3 माह के गर्भ की नियमित जांच करवा कर डॉक्टर के क्लीनिक से निकलते समय किसी महिला की आवाज ने हमें टोका... 

पीछे मुड़कर देखा डॉक्टर साहिबा की नर्स ने धीरे से हाथ में एक पर्ची दबा दी....

अब की बार जांच करा लेना... 

फिर से लड़की हो तो.....

वह कहते कहते रुक गई हमने एक दूसरे की ओर देखा और पर्ची उसके हाथ में वापस थमाते हुए कहा ....

जो भी हो हम उसे हटाएंगे नहीं...

घर की ओर लौटते समय हम विस्मित थे!!

लिंग निर्धारण पर इतने सख्त कानून की व्यवस्था होने के बाद भी ये ग़ैर क़ानूनी धंधे ....

तभी तालियों की गड़गड़ाहट मुझे वर्तमान समय में खींच लायी..

बेटी के साथ हमें भी स्टेज पर आमन्त्रित किया जा रहा था....

स्टेज की सीढियाँ चढ़ते समय ये पंक्तियां मुझे सटीक प्रतीत हो रहीं थीं...

"मेरी बेटी मेरा अभिमान"

लेखिका :निमिषा श्रीवास्तव