Friday, 4 August 2023

Article: टमाटर के बढ़ते भाव

आजकल एक मुद्दा हर जगह उठाया जा रहा है, वो चाहे office हो, घर हो, स्कूल हो, बाज़ार हो, party हो, चाहे राजनीतिक चर्चा हो...  सब जगह बस इसी का बोलबाला है।

वो मुद्दा है टमाटर, जो कि मंडी से निकल कर limelight में आ गया है। आजकल घर में fresh और लाल लाल टमाटर देखना तो जैसे सुखद स्वप्न हो गया है।

टमाटर के बढ़ते भाव 



टमाटर के बढ़ते भाव ने, उसे गरीब की पहुंच से तो बाहर निकाला ही था, अब तो अमीरों की चूले भी हिला दी है। 

जिन लोगों के refrigerator में 2.5 kg टमाटर, मामूली सब्जी बनकर रहा करते थे, वहां अब 250 gm. भी बहुत शान से रहने लगे हैं।

बहुत लोगों के घर टमाटर के बिना ही खाना बन रहा है और जिनके यहां टमाटर डालकर सब्जी बनाई जा रही है, उस सब्जी को VIP treatment मिल रहा है...

पर कारण क्या है, टमाटर के इतने महंगे होने का? 

और फायदा किसका हो रहा है?

क्या सरकार दोषी है?

ऐसे बहुत से सवाल, लोगों के मन में घूम रहे हैं। और घूमने का बड़ा कारण यह है कि, जब प्याज़ महंगा था तो उस समय, बिना प्याज़ की, जैसे-तैसे सब्जियां बना कर लोग, उसके सस्ते होने का इंतज़ार भी कर रहे थे। पर अबकी बार, उन घरों में भी परेशानी आ रही है, जहां बिना प्याज़ लहसुन का खाना बनता था, क्योंकि उन सब्जियों में तो स्वाद ही टमाटर से आता है।

मतलब गाज़ जितनी, प्याज़ लहसुन खाने वाले पर गिरी है, उतनी ही बिना प्याज़ लहसुन खाने वालों पर भी, दूसरी तरह से देखें तो टमाटर की मंहगाई ने हर घर के खाने को बेस्वाद कर दिया है, हर घर की थाली मंहगी कर दी है।

टमाटर के भाव बढ़ने के कारण 

टमाटर की shelf life बहुत कम होती है। थोड़ा भी temperature कम ज्यादा होना, इसके सड़ने-गलने, सूखने का कारण बन जाता है। 

बस यही सबसे बड़ा कारण है... आपको बताते हैं कैसे है, बड़ा कारण? 

आंकड़ों की मानें तो 7 राज्यों में टमाटर की पैदावार की जाती है इनमें आंध्र प्रदेश, सबसे आगे है। बाकी के 6 राज्यों की बात करें तो कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उड़ीसा, गुजरात और पश्चिम बंगाल है।

South में दो-तीन महीने पहले बहुत अधिक गर्मी पड़ रही थी, जिसके चलते टमाटर सड़े-गले जा रहे थे, क्योंकि टमाटर का रख-रखाव महंगा पड़ता है। जिसके चलते किसानों को टमाटर को बेचने में बहुत परेशानी हो रही थी। पैसे ठीक मिल नहीं रहे थे और रख-रखाव का ख़र्चा, अलग कमर तोड़ रहा था। अतः किसानों ने दुखी होकर बहुत से टमाटर फेंक दिए।

उसके बाद कहीं लू और कहीं बेमौसम की बहुत ज्यादा बारिश हो रही थी, जिससे कम पैदावार और सड़ना-गलना ज्यादा हो गया। जैसे तैसे टमाटर दूसरे राज्यों में पहुंच रहे हैं तो उनकी लूट-पाट कर ली जा रही है। रही सही कसर, Wholesaler और retailers पूरी कर देते हैं। मतलब demands ज्यादा और supply कम... फिर भाव तो बढ़ने ही हैं...

किसका फायदा है 

वैसे यह बताने जैसी कोई बात नहीं है, क्योंकि सभी जानते हैं। फिर भी इस बात से अंदाजा लगा लीजिए कि 100 % में से किसानों को टमाटर के अंतिम खुदरा मूल्य का केवल 30% ही मिलता है और बाकी थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की कई परतों द्वारा साझा किया जाता है। 

मतलब मंहगाई से नुकसान किसानों और उपभोक्ताओं को ही होता है। बाकी सब तो महंगाई के अनुसार अपना कमीशन उतना ही बढ़ा लेते हैं। 

क्या सरकार दोषी है? 

अगर directly नहीं, तो indirectly कुछ हद तक तो सरकार दोषी है। क्योंकि सरकार का काम, सब जगह management करना होता है। 

दो महीने पहले, किसानों ने मजबूर होकर, जो किया, वो वह नहीं करते, अगर उनके पास टमाटरों के लिए cold storage की व्यवस्था होती या किसानों से सही समय व उचित मूल्य पर टमाटर खरीदकर उन्हें cold storage में भेज दिया जाता। 

साथ ही बिचोलियों और लूट-पाट करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। जिससे जिसने पैदावार की है, उसका % सबसे ज्यादा हो, जिससे वो संतुष्ट और सुखी होकर खुशी खुशी और अधिक पैदावार करें। और यह बात, सभी फसलों और पैदावार के लिए मान्य है।

Production ज्यादा होगा तो supply भी ज्यादा होगी और मंहगाई.... मंहगाई तो कम होनी ही है। 

मंहगाई नहीं होगी तो आम जनता भी सुखी व संतुष्ट रहेगी और देश विकासशील... 

ऐसा नहीं है कि आज BJP है, इसलिए मंहगाई हो रही है कोई अन्य सरकार होती तो ऐसा नहीं होता... क्योंकि जब तक इस direction में नहीं सोचा जाएगा, कभी किसान सुखी नहीं होगा, समृद्ध नहीं होगा।

इसलिए सरकार से हाथ जोड़कर अनुरोध है कि इस तरफ़ भी ध्यान केंद्रित करें। जिससे किसानों की स्थिति दृढ़ हो सके और साथ ही आम जनता भी सुख व तृप्ति से दो वक्त का खाना खा सके...

जैसे आपने, किसानों का हित सोचकर, उनके खाते में हर साल 6000 रुपए जमा करने का अति उत्तम प्रयास किया है, इसी तरह से किसानों से सही समय व उचित मूल्य पर उनकी पैदावार खरीद ली जाए, जिससे किसान मजबूर होकर अपनी पैदावार बर्बाद ना करें🙏🏻

क्योंकि अगर उत्पादक स्वयं अपना उत्पादन नष्ट करें तो इससे बड़ा कोई दुःख नहीं, और ऐसा होना देश को मंहगाई और भूखमरी की ओर ले जाता है... 

और मंहगाई के लिए, कहीं ना कहीं हम भी जिम्मेदार हैं, क्योंकि कोई भी ऐसी चीज नहीं होनी चाहिए, जिसके बिना हमारा जीवन ही रुक जाए, हम दिन रात उसी की दुहाई दें। हमारी मजबूरी, हमारी कमजोरी ही हम पर दूसरों को हावी होने देती है। और वही महंगाई, तबाही और असंतोष पैदा करता है। 

इसलिए संयत रहें और कुछ दिन का सब्र रखें, आपका खाना फिर से स्वादिष्ट हो जाएगा।

वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि सितंबर तक टमाटर के महंगे रहने की संभावना है। 

टमाटर बिना भी स्वादिष्ट भोजन

टमाटर के बिना भी कैसे खाना स्वादिष्ट बना सकते हैं, उसके लिए कुछ उपाय बता देते हैं।

1. टमाटर प्यूरी को आप use कर सकते हैं। बहुत सी अच्छी companies की tomato puree, market में easily available है।

2. आप ½ tbsp दही और ¼ tsp. Sugar के combination से भी टमाटर को replace कर सकते हैं। दही को मसाला भूनते समय डालना है। 

3. ½ tbsp खोआ और ½ tbsp. दही के combination से भी टमाटर replace कर सकते हैं।


कुछ दिन का इंतज़ार, फिर से होगा स्वादिष्ट भोजन तैयार

तब तक के लिए, आप टमाटर का replacement डाल लीजिए।

खुश रहिए, सुखी रहिए, जीवन का आनंद लीजिए, थोड़ा कम के साथ ही सही...

Monday, 31 July 2023

Recipe: Dahi Fry

 आजकल सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में क्या बनाया जाए, कुछ नहीं सूझता है। तब आपको कुछ ऐसा पता चले, जो healthy तो हो, पर tasty भी हो। Easily भी prepare हो और instantly भी... 

अब आप कहेंगे कि ऐसा हो, वैसा हो... कहने से कहां सब अच्छा हो जाता है। कोई जादू की छड़ी है, जो मन चाहा हो सकता है।

तो हम कहेंगे कि, बिल्कुल ऐसा हो सकता है, क्योंकि आज हम जादू का कारनामा ही करने जा रहे हैं।

 Veggies नहीं होगी पर healthy सब्जी होगी और tasty तो ऐसी कि बड़ों से लेकर बच्चों तक सब उंगली चाटते रहेंगे। झटपट बन  जाएगी, तो गर्मी में पसीना भी नहीं बहाना...

तो चलिए झटपट से इसकी recipe देख लेते हैं।

दही तड़का  



Ingredients

Cream Curd - 250 gm.

Finely chopped Onion - 1 

Finely chopped Ginger - ½ Inch

Finely chopped Garlic - ½ inch 

Finely chopped green chillies -2 to 3

Curry leaves - 5 to 6 

Dry red chilli - 2 or as per taste

Coriander powder - ½ tsp 

Kashmiri lal mirch - ½ tsp.

Salt - as per taste

Garam masala - ½ tsp.

Cumin seeds - ½ tsp.

Asafoetida - ¼ tsp.

Kasuri methi - ½tsp.

Mustard oil - 1 tbsp. 


Method 

  1. दही में नमक डालकर अच्छे से फेंट लें।
  2. एक wok लीजिए। 
  3. उसमें oil डालकर गर्म कर लीजिए। अब slow flame कर दीजिए।
  4. गर्म Oil में जीरा, हींग, लहसुन, हरी मिर्च, प्याज़, अदरक, सूखी लाल मिर्च डालकर भून लें।
  5. जब प्याज़ हल्की गुलाबी हो जाए तो इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, गर्म मसाला डालकर अच्छे से चला लें, फिर उसमें कश्मीरी लाल मिर्च डालकर अच्छे से mix करें। वो gas off कर दीजिए।
  6. मसाला हल्का ठंडा हो जाए तो इसमें फेंटा हुआ दही mix कर दीजिए।
  7. अब फिर से slow flame पर दही fry की wok रख दें। उसमें crush कर के कसूरी मेथी डालकर mix कर दें।
  8. एक से दो मिनट के लिए दही को slow flame पर रहने दीजिए। जिससे दही में। सारा मसाला अच्छे से incorporate हो जाए।
  9. अगर आप के पास fresh coriander leaves हैं तो महीन काटकर उससे दही fry को garnish कर दीजिए।  

Now healthy, yummy and tasty Dahi fry is ready to serve. You can serve it with Paratha, Puri and roti etc...

Tips and tricks के बिना तो कोई recipe, complete ही नहीं हो सकती है। तो चलिए झटपट tips and tricks भी देख लेते हैं। 

 Tips and Tricks 

1. दही creamy होने से dish ज्यादा अच्छी लगती है। अगर दही गाढ़ी ना हो तो थोड़ी देर कपड़े में बांध कर लटका लीजिए।

2. दही fresh या sour अपने taste के according लीजिए।

3. अगर आप प्याज, लहसुन नहीं खाते हैं तो उसे discard कर सकते हैं। वैसे authentic taste में onion and garlic डाला जाता है।

4. आप तीखापन, अपने taste के according कम या ज्यादा कर सकते हैं।

5.  मसाले में दही डालते समय gas off कर दीजिए, जिससे दही फटे नहीं या वह पानी ना छोड़े।

6. आप इसे ठंडा या गर्म कैसे भी serve कर सकते हैं। दोनों ही तरह से यह बहुत tasty लगता है। 

7. अगर आप के पास और सब्जियां हैं तो आप इसे as a side dish, use कर सकते हैं। और अगर यह बच जाए तो आप कोई सी भी gravy वाली सब्जी में इसे डाल देंगे तो, वो सब्जी बहुत tasty बन जाएगी।

तो सोचना क्या है, झटपट तैयार करें और अपने lunch or dinner पर चार चांद लगाएं।

Saturday, 29 July 2023

Story of Life: माँ का साथ (भाग - 4)

माँ का साथ (भाग -1), 

माँ का साथ (भाग -2) और

माँ का साथ (भाग-3) के आगे...

माँ का साथ (भाग -4) 


सच! रंजना दी..., आशना खुशी से झूम उठी, आज का दिन मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत दिन है, और आप मेरे लिए फरिश्ता... आप बताइए ना मुझे, मैं आपकी ताउम्र शुक्रगुजार रहूंगी।

ठीक है तो सुनो...

पर उसके पहले यह सुन लो, जिसे मैं गलती कह रही थी...

हाँ, वो क्या था, आशना ने सोचते हुए पूछा

मेरे सास-ससुर दोनों ही अपने बेटे को बहुत प्यार करते हैं और मुझे भी... इसलिए उन लोगों की जिंदगी का मकसद हम दोनों थे। अतः उनकी सोच का दायरा हम तक सीमित था।

वो कुछ भी हम लोगों से परे सोचते ही नहीं थे। क्या खाना है, क्या पहनना है, कहां घूमने चले, सब कुछ... मेरे ससुर बहुत शौकीन व्यक्ति हैं, तो खाना, पहनना, ओढ़ना, घूमना-फिरना, मौज मस्ती बहुत होती थी। 

वो सब तो प्रेम में करते थे, पर मुझे बंधन लगता था। और बस यही कारण था, मेरा उनसे अलग होने का...

मैंने राज से अलग होने की बात कही, वो समझ नहीं पाए कि आखिर वजह क्या है। जब उन्होंने अपने मम्मी पापा से कहा तो उनका दिल टूट गया।

सबने मुझसे साथ रहने को कहा, पर मुझ पर अलग होने की सनक सवार थी। रोज़-रोज़ के मेरे तुनकने से पापा जी ने हमें अपना यह घर रहने को दे दिया। 

पर जब मैं यहां आयी तो, कुछ दिन तो सुनहरे निकल गये, जब तक राज की छुट्टी थी। उसके बाद मैं घर में बिल्कुल अकेली रह गई, दीवारों से बातें करने के लिए, क्योंकि राज सुबह 8 बजे निकलते, तो रात 9- 10 बजे से पहले आते नहीं थे। फिर थके इतने होते थे कि खा पीकर तुरंत सो जाते थे।

मेरे पास अपना घर था, नौकर-चाकर थे, गाड़ी थी, आजादी थी। फिर भी मैं खुश नहीं थी।

क्योंकि मेरे सुख-दुख को सुनने-बांटने वाला कोई था ही नहीं, मेरा कुछ खाने का मन हो तो खुद बनाओ, लाड़-लड़ाने वाला कोई नहीं था। 

मुझे दुःख हो तो आंसू पोंछने वाला कोई नहीं था। कभी घर से बाहर जाते थे, तो इंतज़ार करने वाला कोई नहीं था, हमारे घर लौटने पर दरवाजा खोलने वाला कोई नहीं था, खुद ही दरवाज़ा खोलना होता था।

हमने अपने सारे programs, अपने नौकर-चाकर के आने के समय से बनाने पड़ते थे। उनके आने जाने से हमारा हर program बंधा रहता। 

जब से बच्चे हुए, तब से तो रही सही आजादी, पूरी तरह से खत्म हो गई।

In short, मुझे समझ आने लगा था कि पहले प्रेम था और अब बन्धन...

तो आप वापस अपने ससुराल क्यों नहीं लौट गयी?

बहुत दिनों तक तो हिम्मत ही नहीं जुटा पाई कि किस मुंह से कहूं? मैंने ही तो अलग होने का हंगामा काटा था। बच्चों के होने के बाद अलग रहना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हो रहा था।

तो नहीं रहा गया तो राज से कहा तो, पापा जी ने कहा कि बहुत मुश्किल से प्रेम और मोह के बंधन से मुक्त होकर जीना शुरू किया है।

इस बार तो जी गये, पर दुबारा साथ रहने के बाद, अगर फिर किसी भी कारण से अलग हुए तो नहीं जी पाएंगे, क्योंकि इस बार बंधन पोता पोती का भी होगा।

अब ऐसे ही रहो आजादी से, जब बहुत याद आए तो मिल लिया करेंगे। 

इसलिए घर की यह एक दीवार मेरे अस्तित्व और पहचान की है, जिसमें मेरे सास-ससुर व मम्मी पापा की फोटो लगी है। और मेरी गलती यह है कि जो जगह मैंने दीवार को दी, वो दिल को नहीं दे पाई।‌‌‌‌‌ वरना मेरा घर प्यार और आशीर्वाद से भरा होता।

हम लोगों को मां-पापा का प्यार बंधन नहीं लगता है, उनसे अलग होने की कल्पना नहीं करते हैं तो सास-ससुर का प्यार बंधन क्यों लगता है? उनसे अलग होने की जद्दोजहद क्यों?

तभी कार्तिक का phone आ गया कि मैं 5 minute में पहुंच रहा हूं, तुम कोई चूड़ी या कड़ा पहन कर आई हो? 

हां, पर क्यों?

Jeweler की shop पर तुम्हारे हाथ का size छोड़ देंगे, जिससे तुम्हारे लिए सोने के कंगन बन जाए... माँ ने बताया तो था, तुम भूल गयी?

Ok, तुम रंजना दी के घर ही आ जाना, मैं वहीं हूं...

कार्तिक से बात कर के आशना को अपनी भूल का एहसास हुआ कि माँ उस पर प्यार लुटा रही है और वो उनके एकलौते बेटे, उनकी जीवन भर की जमा पूंजी को छीन ले रही थी।

आशना ने कहा, रंजना दी आपकी सारी बातें ने मेरा मन बदल दिया। सच में सास-ससुर के प्यार को हम कभी देख ही नहीं पाते हैं।

मैंने मन बना लिया है कि अब मैं अपनी मां से कभी अलग नहीं होंगी। माँ का साथ ही सुखद जीवन है...

सच है, जो गलती मैंने की, वो तुम मत करना, माँ का साथ रहेगा तो तुम्हारा घर प्यार और आशीर्वाद से सदैव भरा रहेगा... 

तभी कार्तिक आ गया, उसके आने के बाद आशना ने कहा, तुम सीधे घर चलो, माँ इंतजार कर रही होंगी।

फिर कंगन?... 

मुझे नहीं चाहिए, मुझे उससे बड़ा खजाना मिल गया है, माँ के साथ का...

कार्तिक, आशना के बदले रुप से बहुत खुश था कि अब जिंदगी भर माँ का साथ रहेगा, उसने बहुत कृतार्थ भरी नजरों से रंजना से विदाई ली, वो समझ रहा था कि इस सोच के पीछे रंजना दी ही है। 

रंजना भी खुश थी कि आज उसकी वो गलती कुछ हद तक तो माफ़ हो गई, उस कारण से एक घर तो टूटने से बच जाएगा, एक माँ का साथ तो उसके लाडलो को जिंदगी भर मिलेगा...