Monday, 23 November 2026

Article : कार्तिक मास क्यों खास?

(I) Calendar Conflict :

साल भर में 12 महीने होते हैं; January, February, March April, May, June, July, August, September, October, November, और December.

पर क्या ऐसे ही हमें हिन्दू पंचांग (Vikram Samvat) के महीने भी याद हैं? नहीं न।

चलिए, आज वो भी याद कर लेते हैं।


(II) Gregorian Calendar :

हिन्दू पंचांग के अनुसार भी 12 महीने होते हैं, इन्हें English calendar (Gregorian calendar) से जोड़ कर लिख दे रहे हैं, इससे आपको समझने में मदद मिलेगी…

कार्तिक मास क्यों खास?


हिन्दू पंचांग में नववर्ष चैत्र महीने में होता है, अतः इसका पहला महीना चैत्र होता है। वो Gregorian calendar के according April होता है।

  1. चैत्र: March-April
  2. वैशाख: April-May
  3. ज्येष्ठ: May-June
  4. आषाढ़: June-July
  5. श्रावण (सावन): July-August
  6. भाद्रपद (भादो): August-September
  7. अश्विन (आश्विन): September-October
  8. कार्तिक: October-November
  9. मार्गशीर्ष (अगहन): November-December
  10. पौष (पूस): December-January
  11. माघ: January-February
  12. फाल्गुन (फागुन): February-March


(III) Significance of Kartik Maas :

महीने तो बारह होते हैं, लेकिन कार्तिक मास सबसे विशेष होता है। पर ऐसा क्यों कहा जाता है, वो देख लेते हैं।

कार्तिक मास सनातन परंपरा में भगवान विष्णु, भगवान श्रीकृष्ण, माता लक्ष्मी, भगवान शिव, भगवान ब्रह्मा, और तुलसी जी की आराधना के साथ-साथ पवित्र स्नान, दीपदान और बड़े पर्वों के कारण सबसे विशिष्ट माना जाता है।

पद्म पुराण और स्कंद पुराण जैसे ग्रंथों में इसे अत्यंत पुण्यदायी और आध्यात्मिक उन्नति के लिए विशेष फलदायी बताया गया है।

अब आगे देखते हैं कि क्या हैं कार्तिक मास की विशेषता के प्रमुख कारण।


(IV) Lord Vishnu and Krishna :

स्कंद पुराण और पद्म पुराण के अनुसार कार्तिक मास भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है।

इसे ‘दामोदर मास’ भी कहा जाता है।


(V) Yog Nidra :

मान्यता है कि इसी मास की देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु चतुर्मास की योग निद्रा से जागते हैं, जिससे मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है।


(VI) Lord Shiva and Kartikeya :

इस मास से भगवान कार्तिकेय द्वारा तारकासुर वध तथा कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान शिव के त्रिपुरारी रूप की कथाएं जुड़ी हैं। जब श्रीहरि के साथ महादेव भी जुड़ गए तो उससे विशेष कौन सा माह हो सकता है।


(VII) Tulsi Vivah :

कार्तिक में तुलसी की पूजा और मास के अंत में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है। पौधों में सबसे पूजनीय पौधा तुलसी जी को ही मानते हैं।

साथ ही कामना करते हैं कि जैसे उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर श्रीहरि ने उन्हें अपने से जोड़ लिया, हमारी भक्ति भी स्वीकार कर अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।


(VIII) Kartik Donations :

सूर्योदय से पहले पवित्र नदियों या जल में स्नान करने और ज़रूरतमंदों को दान देने को पुण्यकारी माना गया है।


(IX) Major Festivals :

इस महीने में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज, चित्रगुप्त पूजा, छठ महापर्व, देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह और कार्तिक पूर्णिमा जैसे बड़े पर्व आते हैं।


(X) Pushkar Mela :

पौराणिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा के यज्ञ में देवता उपस्थित हुए थे।

पुष्कर में आज भी इस आयोजन को विशाल मेले के रूप में आयोजित किया जाता है।

अब हम नज़र डालते हैं कार्तिक मास की मुख्य परंपराओं एवं उत्सवों का।


(XI) Diyas' Donation :

मंदिरों, नदियों और तुलसी के पास दीपक जलाने की परंपरा है। ऊंचे स्थान पर आकाशदीप भी लगाया जाता है।


(XII) Bathing and Donation :

सूर्योदय से पूर्व स्नान और दान को विशेष पुण्यदायी माना गया है।

कार्तिक में प्रातः नदी स्नान और कार्तिक पूर्णिमा के दान का विशेष महत्व माना जाता है। 


जिस माह में त्रिदेव, श्रीहरि, महादेव और ब्रह्मा जी की आराधना का योग हो, वो कैसे न विशेष हो।

फिर लक्ष्मी माँ, छठी मैय्या और तुलसी जी की पूजा-अर्चना इसे और अधिक विशिष्ट महीना बना देता है।

जय सनातन!

Sunday, 22 November 2026

Short Story : भक्ति तुलसी जी की

कार्तिक मास चल रहा है, जो कि सनातन धर्म में सबसे विशिष्ट महीना माना जाता है।

इसमें ही सर्वोपरि त्यौहार दीपावली आती है और इस मास में ही श्रीहरि चतुर्मास की निद्रा को पूर्ण कर देवोत्थान एकादशी में जाग्रत होते हैं।

इसमें ही महापर्व छठ पर्व आता है और इसी में होता है तुलसी विवाह, और उसके साथ ही हिन्दू धर्म में मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं।

कार्तिक मास में तुलसी जी का भी बहुत अधिक महत्व होता है। पूरे कार्तिक मास में तुलसी जी की सुबह-शाम आरती व पूजा-अर्चना की जाती है।

आज एक ऐसी ही सुप्रसिद्ध कहानी share कर रहे हैं, जिसमें तुलसी जी की पूजा-अर्चना से मिलने वाले शुभ परिणाम दिखता है…

भक्ति तुलसी जी की


यह कहानी है एक ऐसी बुढ़िया की, जो तुलसी जी की अनन्य भक्त थीं। वो रोज तुलसी जी को जल देतीं और पूरे कार्तिक मास में सुबह-शाम दीया जलातीं, पूजा-अर्चना और आरती करतीं। 

और हर रोज़ तुलसी जी से कहतीं, “सत की दाता, मैं तेरा बिडला सीचती हूँ। मुझे बहु दे, पीताम्बर की धोती दे, मीठा-मीठा गास दे, बैकुंठा में वास दे, चटक की चाल दे,  पटक की मोत दे, चंदन का काठ दे, रानी-सा राज दे, दाल-भात का भोजन दे, ग्यारस की मोंत दे, कृष्ण जी का कन्धा दे।”

शुरुआत में तो तुलसी जी खूब हरी-भरी हुईं, लेकिन फिर तेजी से सूखने लगीं।

एक दिन भगवान श्रीकृष्ण ने कहा, “प्रिय तुलसी! ऐसा क्या हो गया, जो तुम निरंतर सूखती जा रही हो? तुम्हारी बुढ़िया भक्त तो तुम्हारी कितनी सेवा करती है।”

“प्रभु, मैं उसकी वजह से ही निरंतर सूखती जा रही हूँ।” तुलसी जी ने दुखी स्वर में कहा।

“ऐसा क्यों?” भगवान श्रीकृष्ण ने विस्मित होकर पूछा।

“प्रभु, वो मेरी सेवा करते हुए जो मांगती है, मैं उसे सब दे दूँ। पर कृष्ण जी, आपका कंधा देने का वादा कैसे करूँ?”

प्रभु बोले, “प्रिय, तुम्हारी भक्त के लिए मुझे यह स्वीकार्य है।”

तुलसी जी फिर से हरी-भरी हो गई। 

बुढ़िया भी इस संसार के सुख भोगकर मृत्यु को प्राप्त हुई।

उसके अंतिम संस्कार के समय सबने उसे उठाने की बहुत कोशिश की। पर दुबली-पतली बुढ़िया बहुत भारी हो गई थी।

तब भगवान श्रीकृष्ण एक बारह साल के बालक के रूप में आए। सबको परेशान होते देख, बालक ने कहा, “मैं कान में एक बात कहूँगा तो बुढ़िया माई उठ जाएगी।”

बालक ने कान में कहा, “बुढ़िया माई! मन की निकाल ले, पीताम्बर की धोती ले, मीठा-मीठा गास ले, बेकुंठा का वास ले, चटक की चल ले, पटक की मोत ले,  कृष्ण जी का कन्धा ले।”

यह सुनकर बुढिया माई हल्की हो गई।भगवान ने कन्धा दिया और बुढ़िया माई को मुक्ति मिल गई।


हे तुलसी माता! जैसे बुढ़िया माई को मुक्ति दी, वैसे ही सबको देना।

बोलो तुलसी महारानी की जय!

Saturday, 21 November 2026

Article : तुलसी विवाह व मुहुर्त

(I) Festive-packed November :

हमारा भारत देश त्यौहार का, परंपराओं का, आस्था का और पूजा-अनुष्ठान का देश है।

November माह में दीपोत्सव पर्व, छठ पर्व, देवोत्थान एकादशी व तुलसी विवाह सनातन धर्म का उत्कृष्ट उदाहरण है।

सनातन धर्म में तुलसी विवाह का विशेष स्थान है। तुलसी विवाह प्रतीक है सतीत्व का, भक्ति का और ईश्वर को प्राप्त करने का।


(II) Kartik Maas :

कार्तिक मास के प्रारंभ से कार्तिक पूर्णिमा तक तुलसी जी की पूजा-अर्चना व आरती आरंभ हो जाती है।

तुलसी जी कौन थी और उनकी क्या कहानी है, इसे काव्य रूप में प्रस्तुत किया है, इसका आनंद लेने के लिए click करें-

https://shadesoflife18.blogspot.com/2019/11/poem.html?m=1

तुलसी विवाह व मुहूर्त


(III) Tulsi Vivah :

तुलसी विवाह बहुत से हिन्दू परिवारों में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इसकी धूम और दान-पुण्य ऐसे ही होते हैं, मानो कन्या विवाह व कन्या दान किया गया हो।

तुलसी विवाह का विशेष आयोजन देवोत्थान एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक किसी भी एक दिन किया जा सकता है।

हालांकि द्वादशी तिथि में प्रदोष काल में किया गया विवाह सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।

आइए जान लेते हैं कि इस वर्ष तुलसी विवाह का क्या मुहूर्त है।


(IV) Dates' Confusion :

देवोत्थान एकादशी तो 20 November को है, किन्तु इसका शुभ योग 21 November को है।


(V) Pradosh Kaal :

यह संध्या का वह समय होता है जब दिन ढलता है और रात शुरू होती है (आमतौर पर सूर्यास्त के आसपास का समय)।

यह समय मुख्यतः पूजा-पाठ, दीपदान और आध्यात्मिक साधना के लिए उत्तम माना गया है।


(VI) Auspicious Timing (Godhuli Muhurat / Pradosh Kaal):

21 November को शाम के समय (लगभग 5:25 से 5:52 PM तक) पूजा और विवाह करना शुभ माना जाता है।  

अतः विवाह का शुभ मुहूर्त 21 November में की गोधूलि बेला में है। 


(VII) Kartik Poornima :

इसके साथ ही का कार्तिक पूर्णिमा में विवाह का मुहूर्त यह है।

शास्त्रों के अनुसार देवउठनी एकादशी (20 November) से लेकर कार्तिक पूर्णिमा (24 November) तक तुलसी विवाह किया जा सकता है।

कई परंपराओं और क्षेत्रों में कार्तिक पूर्णिमा तक तुलसी विवाह संपन्न करने या इस दिन तुलसी माता की विशेष पूजा व विदाई करने की मान्यता है। 

कार्तिक पूर्णिमा की पूजा के उपरांत तुलसी जी को शालीग्राम के साथ विदा कर दी जाती हैं।‌


तुलसी विवाह की पूजा-अर्चना कैसी की जाती है तथा उनकी विदाई के क्या नियम हैं, अगले साल में आपको यही share करेंगे।

Stay tuned…