Friday 19 August 2022

Bhajan (Devotional Song): आए आए हमारे कान्हा जी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, जिसके आते ही बच्चों से बड़ों तक सबमें अलग ही उत्साह होता है।

जन्माष्टमी में, कान्हा की बाल लीलाओं की सरलता है, तो कठिन व्रत की संयमता भी, ढेरों पकवान की सुगंध है तो सुरीले भजन की सरसता भी, अपनों का साथ है तो मस्ती की रात भी...

आज उनकी छवि को उकेरता, एक भजन साझा कर रहे हैं। भजन में विशेषता होती है कि अगर उसे दिल से प्रभू  के ध्यान में गाएं तो लगता है मानो, प्रभू साक्षात, अपनी मुरली की तान, मधुर मुस्कान लिए मनमोहक चाल में आकर अपनी लीलाएं प्रदर्शित कर रहे हों🙏🏻🙏🏻


आए आए हमारे कान्हा जी




बाजे बाजे मुरलिया,

बाजे रे।।

आए आए हमारे,

कान्हा जी रे।।


कान्हा की मुरली की,

तान निराली;

सुन सुन हो रही,

दुनिया मतवाली।

आए आए हमारे कान्हा जी।।


बाजे बाजे मुरलिया,

बाजे रे।।

आए आए हमारे,

कान्हा जी रे।।


कान्हा की,

मुस्कान निराली;

रीझ रीझ हो रही,

दुनिया मतवाली।

आए आए हमारे कान्हा जी।।


बाजे बाजे मुरलिया,

बाजे रे।।

आए आए हमारे,

कान्हा जी रे।।


कान्हा की,

चाल निराली;

देख देख हो रही,

दुनिया मतवाली।

आए आए हमारे कान्हा जी।।


बाजे बाजे मुरलिया,

बाजे रे।।

आए आए हमारे,

कान्हा जी रे।।


कान्हा की,

लीलाएँ निराली;

सोच सोच हो रही,

दुनिया मतवाली।

आए आए हमारे कान्हा जी।।


बाजे बाजे मुरलिया,

बाजे रे।।

आए आए हमारे,

कान्हा जी रे।।




आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएँ 💐🙏🏻 

प्रभु की कृपा हम सब पर सदैव बनी रहे 🙏🏻🙏🏻 

कृष्णा जी से जुड़ी अन्य post का आनन्द लेने के लिए click करें...

Kids Story : विश्वास. (Devotional)  

Bhajan (Devotional Song): दर्शन देंगे कान्हा 

Bhajan (Devotional Song) : रिझाते सबको..... 

Poem : माँ को कान्हा नज़र आता है 

Short Story : प्रसाद 

Stories - Devotional : दर्शन कान्हा जी का

Bhajan : आया आया है नंदलाला

6 comments:

  1. Bahut hi sunder gana aur gaayki

    ReplyDelete
    Replies
    1. Aapka anekaanek dhanyawad 🙏🏻

      Aap ka ashirwad sadev bna rahe 🙏🏻🙏🏻

      Delete
  2. वाह, भजन सुनकर भावविभोर हो गया। जितना सुन्दर भजन, उतनी ही मीठी आवाज.... अतिसुंदर,🙏जय श्री कृष्ण

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपका हृदय से अनेकानेक आभार 🙏🏻💞

      आपका आशीर्वाद सदैव बना रहे 🙏🏻🙏🏻

      जय श्री कृष्ण🙏🏻🙏🏻

      Delete

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.