Friday, 6 March 2026

Article : बाहर बारूद-गोली, भारत में होली

Pakistan, Afghanistan, Iran, Israel, Qatar, UAE, Bahrain, Russia, Ukraine, Saudi Arabia; कहीं युद्ध, कहीं गृहयुद्ध, कहीं बद से बद्तर हालात।

जहाँ अन्य देश धूं-धूं कर के जल रहे हैं, वहीं भारत में हर रोज़- हर पल, विकास की ओर आगे बढ़ना, AI Summit, 21 देशों के नेताओं का भारत आना, होली के पर्व की धूम और रमजान के शुभ दिनों के साथ सौहार्द का परिचय।

आपको नहीं लगता है कि आप एक सुरक्षित देश में हैं? तो इसका कारण भी जानिए। पर उससे पहले यह समझने की कोशिश कीजिए कि जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण क्या है?

बाहर बारूद-गोली, भारत में होली


रोज़ी रोटी, कपड़ा, मकान, विभिन्न संसाधन, promotion या आपका ज़िंदा रहना? सब है, पर सबसे पहले ज़िंदा रहना। कहा भी गया है, जान है तो जहान है।

यकीन जानिए, हम भारतीयों का पाला नहीं पड़ा, हर पल दहशत के साये में जीने का, नहीं दो-चार होना पड़ा, ज़िंदगी को धमाकों के साए से बचाकर लाना।

नहीं देखना पड़ा वो भयावह मंजर, जब अपनी आंखों के सामने अपनी दुनिया उजड़ रही हो, सालों से मेहनत से बनाए घर-द्वार अपनी आंखों के सामने ध्वस्त हो रहे हो।

उस असहनीय दर्द को, जब आपके अपने सामने दम तोड़ रहे हों। इन सबकी कल्पना मात्र से सिरहन पैदा हो जाती है, तो सोचिए, आज कितने ही देश, रोज़ इसी पीड़ा से गुजर रहे हैं।

तो क्या एक धन्यवाद हम अपने उन राजनेताओं को नहीं दे सकते हैं, जिनके कारण भारत में चैनों अमन है, अलग-अलग culture के लोग अपना-अपना त्योहार सुख-,समृद्धि से मना रहे हैं।

मजबूत, निर्भीक, दूरंदेशी उन सभी नेताओं का धन्यवाद क्या नहीं देना चाहिए, जिन्होंने देश को सुदृढ़ तरीके से थाम रखा है? फिर चाहे हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हों, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, अजित डोभाल, नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ, हेमंत बिस्वा, देवेन्द्र फडणवीस आदि जैसे एक से बढ़कर एक महान राजनेताओं की पूरी कोशिश रहती है कि भारत पूर्णतः सुरक्षित और समृद्ध रहे, विकास की ओर अग्रसरित रहे।

और यह संभव हुआ है उन सभी भारतीयों के द्वारा, जिन्होंने सही हाथों में देश की बागडोर देना का सही निर्णय कर उचित वोट दिया है।

गर्व है मुझे अपने भारत पर, उसके सुदृढ़ नेतृत्व पर और सबसे अधिक इस भावना के लिए, जहां विभिन्न देशों में युद्ध और बिगड़ते हुए हालात हैं, वहीं भारत में सब चंगा है।

जय हिंद, जय भारत 🇮🇳

No comments:

Post a Comment

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.