(I) Beware of Fake Gold :
अभी सोने के भाव में काफ़ी गिरावट आई है, जिससे सोने की बिक्री में तेजी आई है। अगर आप भी सोना खरीद रहे हैं तो सावधान! बहुत ज्यादा नक़ली सोने का कारोबार चल रहा है।
कल हमने यह बात share की थी कि किस तरह से भारत में सोना सस्ता हो गया है, Get Ready with Gold series का आरंभ करते हुए-https://shadesoflife18.blogspot.com/2026/11/article_0964878152.html?m=1
आज आपके लिए share कर रहे हैं कि सोना खरीदते समय क्या सावधानियाँ बरतनी चाहिए, श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए।
(II) Take Standard Only :
सबसे पहले तो यही कहेंगे कि सोना वहीं से खरीदें, जो विश्वास-पात्र Jewellers हों, Standard showrooms हों, साथ ही BIS-certified Gold ही लें।
सोना खरीदते समय BIS hallmark और 6 अंकों का HUID (Hallmark Unique Identification) number जांचें, purity (carat) स्पष्ट करें, making charges व GST की तुलना करें और पक्का bill ज़रूर लें…
सोना खरीदें मगर ध्यान दें
(III) Major Caution :
- BIS hallmark & HUID- भारत में सोने के आभूषणों पर BIS hallmark और 6 अंकों का HUID number जांचना जरूरी है। आप BIS Care app से HUID number डालकर आभूषण की purity और description जांच सकते हैं, और इसे जरूर से जांचें। इससे आपको पता चलेगा कि आप जो सोना खरीद रहे हैं, उसका क्या weight है, कितने carat का है, उसे कब तैयार किया गया है और कब उसे BIS certified किया गया था।
- Understand the Purity (carat)- 24 carat (99.9% शुद्ध) सोना निवेश के लिए सही होता है, जबकि 22 carat (91.6% शुद्ध) या 18 carat (75% शुद्ध) का उपयोग आमतौर पर गहनों के लिए किया जाता है। जब आप HUID number check कर रहे होंगे, तो उसमें 99.9% या 91.6% या 75% भी लिखा होगा, जो यह दर्शाता है कि सोना कितने carat का है।
- Find the Market Price- खरीदने से पहले उस दिन का ताज़ा भाव देखें, क्योंकि सोने की कीमतें रोजाना बदलती हैं। यह आपको Google search में easily मिल जाएगा।
- Making Charges & GST- केवल सोने के भाव के बजाय कुल bill पर ध्यान दें। Making charges अलग-अलग दुकानों में भिन्न होता है और बेचते समय आमतौर पर वापस नहीं मिलता। सोने का भाव सारे jewellers के पास एक ही होगा, लेकिन making charges का difference आपको सस्ते दामों में सोना दिला देगा।
(IV) No Buying at One Stop :
इसलिए एक जगह जाकर ही gold खरीदने की जल्दी न करें, बल्कि market serve, means एक से अधिक showrooms और jewellers के पास जाकर making charges पता करें, फिर सोना खरीदें।
और mostly standard showrooms में making charges अधिक और छोटे jewellers के पास कम मिल जाएगा। लेकिन एक बार फिर कहेंगे कि जो आपका विश्वास पात्र हो, सोना उसी से लें।
(V) Take Care while Buying :
- Written Bill & Payment- हमेशा पक्का bill लें जिसमें वजन, karat, making charges और taxes अलग-अलग दर्ज हों। Digital medium (UPI, card या bank transfer) से भुगतान करना सुविधाजनक और सुरक्षित रहता है।
- Buyback and Exchange Rules- खरीदने से पहले ही jeweller से सोना बेचने या बदलने की शर्तें और कटौती के नियम समझ लें।
तो बस इन बातों को ध्यान रखें और आवश्यकता या निवेश के लिए सोना खरीदें और समृद्ध हों।
Hallmark check करते हुए क्या आम गलतियाँ होती हैं, आगे इसे share करेंगे, जानने के लिए जुड़े रहें…

No comments:
Post a Comment
Thanks for reading!
Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)
Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.