Saturday, 12 October 2019

Story Of Life : हमने घर बदल लिए (भाग -3 )

हमने घर बदल लिए (भाग -1 ) और 

हमने घर बदल लिए (भाग -2 ) के आगे


Story Of Life : हमने घर बदल लिए (भाग-3 )

अच्छा ठीक है, तेरे जीजू को बोल कर आती हूँ।

रैना दी कीर्ति के पास आ गईं, बोली बताओ, क्या पूछना है तुम्हें?
दी, आप लोग जब रिया की engagement में आए थे, तो सब आपसे ज्यादा जीजू को आवाज़ लगा रहे थे। जीजू सारे काम, बखूबी कर भी रहे थे।

पर आपके घर में तो कुछ और ही माहौल है। यहाँ तो सारे काम आप ही करती हैं। आपको ही सब अपनी सारी बात बताते हैं, सब आपको ही बुलाते हैं। जीजू से तो बात भी नहीं की, उन लोगों ने। जीजू सबके बारे में उतना update भी नहीं रहते हैं।

मैंने और भी एक बात notice की, कि जीजू को उनके ससुराल वाले, और आपको आपके ससुराल वाले बहुत मानते हैं। और हाँ आप लोगों में झगड़ा भी नहीं होता है।

रैना दी हँस दीं, बोलीं हमने घर बदल लिए हैं।

क्या मतलब? मैं कुछ समझी नहीं? कीर्ति असमंजस में पड़ती हुई बोली

अरे रे..., कीर्ति, अपनों के साथ तो बचपन से रहे हैं, उनका प्यार और विश्वास तो बहुत पा लिया। अब अगर जीवनसाथी के घर वालों का साथ मिला है, तो उन्हें भी तो अपनाना होगा। शादी के बाद से ही हम दोनों ही एक दूसरे के घर के लोगों की ज्यादा चिंता करते हैं। उसके ही कारण है, हम अपने घर और ससुराल वालों दोनों का प्यार पाते हैं। और यही कारण झगड़ा नहीं होने का भी है।

कीर्ति रैना दी के घर से लौट आई, पर उसके मन में यह बात भीतर तक समा गयी, कि हम केवल अपने partner से कल्पना करते हैं, कि वो हमारे परिवार को अपना ले, पर खुद कभी उसके परिवार को नहीं अपनाना चाहते। सच अगर, घर बदल लें, तो दोनों जगह का प्यार भी मिलेगा और घर में कलह भी नहीं होगा।

अब कीर्ति को केवल अच्छे जीवनसाथी की तलाश नहीं थी, बल्कि वो भी अच्छा जीवनसाथी बनना चाहती थी, घर बदलना चाहती थी।  

Friday, 11 October 2019

Article : अमित से अमिट तक.........


अमित से अमिट तक...

हम लोगों में से बहुत लोग ऐसे हैं, जो अमिताभ जी से साक्षात नहीं मिले हैं, पर शायद कोई भी भारतीय ऐसा नहीं होगा, जो उनको शक्ल से या नाम से जानता नहीं हो। Amitabh Bachchan को Big B के नाम से जाना जाता है।

पिछले पचास सालों से इस शहँशाह की बादशाहत अनवरत चल रही है, जिसे धाकड़ से धाकड़ भी हिला नहीं पाये।

फिल्मों की कहानियाँ, अमिताभ जी की image को ध्यान में रख कर लिखी जाती है। पर ये सब तो आप सब ही जानते हैं, फिर बताने वाली क्या बात है?

नहीं आज मैंने उनके बारे में इसलिए नहीं लिखा है, क्योंकि आज उनकी birthday है, ना ही इसलिए कि उन्हें दादा साहब फालके award मिला है।

मेरे लिखने का उद्देश्य ये है, कि ऐसे कौन से कारण हैं, जो इन्हें विशेष बनाते हैं।

कारण 1. ईश्वर में आस्था और संस्कार, वो सर्वोपरि हैं, जो उनमें कूट-कूट कर भरे हैं। जिसके कारण उनकी सफलता का रथ स्वंय ईश्वर ने थामा हुआ है।   

कारण 2 . अमित जी अपने माँ और बाबू जी का बहुत आदर करते थे। उन्हें सम्मान देते थे, उन्हें पूजते थे। माता पिता की सेवा बहुत बड़ा कारण है, किसी भी इंसान की सफलता का।

कारण 3 . अमित जी बहुत सरल हैं, उनमें कभी घमंड नहीं रहा, जब उनके पिता जी महान साहित्यकार थे, तब भी नहीं, और जब वो खुद महानायक बन गए थे, तब भी नहीं। सरल होना व घमंड ना करना ऐसा गुण है, जो सफल व्यक्ति को सफल ही बने रहने देता है।

कारण 4 . असफलता अमित जी ने भी देखी, फिर चाहे वो उनका film shoot में हुआ accident हो, ABCL कंपनी का डूबना हो, राजनीति  छोड़ देना हो, बोफोर्स मामले में फँसना हो, या कुछ फिल्मों का flop होना हो। सबका डटकर सामना किया, और अपना मुकाम बरकरार रखा। जो इंसान जुझारू हो, उसका साथ तो ईश्वर भी देते हैं।

कारण 5. अमित जी अपने काम को साधना मानते हैं, shooting 
पर समय से पहुँचते हैं, या कभी कुछ देर पहले भी, किसी भी तरह के situation में अपने को ढाल लेते हैं, काम के समय सर्दी, गर्मी, सुविधा- असुविधा किसी का ध्यान नही देते हैं।
जो अपने काम का साधक हो, जो लगन का पक्का हो, उसका साथ तो पूरी कायनात देती है।

कारण 6 . आज जब वो 77 साल के हैं, तब भी अपनी आत्म बल के कारण बहुत सी बीमारियों के बावजूद वो हम बहुत से युवा लोगों से, ज्यादा active हैं। young हैं। आत्म बल ही है, जो सब जीतने का हौसला देती है।

कारण 7 . वक़्त के साथ चलते हैं, सन 2010 से twitter join किया, अब तक उन्होंने 65 हज़ार से ज्यादा ट्वीट कर लिए, साथ ही 38 मिलियन से ज्यादा उनके followers हैं, और इसमें वो शाहरुख और सलमान को टक्कर दे रहे हैं। वहीं blog में भी 4000 दिनों से ज्यादा दिनों से लिख रहे हैं।

आमतौर पर celebrity के social account देखने के लिए उनकी टीम होती है। पर अमित जी अपना account ना केवल खुद handle करते हैं, बल्कि उसके reply भी खुद ही देते हैं।
जो वक़्त के साथ अपने आपको ढलता जाता है, उसका वक़्त रुकता नहीं है चलता जाता है।

कारण 8. अमित जी अपने साथ वालों की प्रशंसा भी खूब करते हैं। साथ ही लोगों के विशेष दिनों का ध्यान भी रखते हैं। सब की आगे बढ़ने में खूब मदद भी करते हैं जो उन्हें सब से जोड़े रखता है।
सबको साथ लेकर चलने वाला कभी अकेला नहीं रहता।

और भी बहुत से गुण हैं, किन किन को लिखूँ। ऐसी गुणों के खान, वाले व्यक्तित्व को कोई क्यों ना प्यार दे, सम्मान दे। शायद यही सब कारण हैं, जिन्होंने उन्हें सदियों से नायक बना रखा हैं, दादा से पोते तक सबको अपना दीवाना बना रखा है।

ऐसी महान शख्सियत अनुकरणीय हैं। 

अमिताभ बच्चन जी आपको आप के जन्म दिवस की अनेकानेक बधाइयाँ

Thursday, 10 October 2019

Story Of Life : हमने घर बदल लिए (भाग -2 )


हमने घर बदल लिए (भाग -2 ) 


कीर्ति का room बगल वाला ही था, इसलिए उसे सब बात सुनाई पड़ रही थी। रैना दी की सास ने पूछा, बिटिया कुसुम को राखी post कर दी?

हाँ, मम्मी जी, कुसुम दी के पास राखी पहुँच भी गयी। और हाँ मम्मी जी, आपकी और पापा जी की सारी दवाई भी कल ही ले आयी थी।

क्योंकि आज नितिन भी आ रहा है, तो सारा समय उसके साथ ही गुजरेगा।

नितिन! तब तो तुम आज, उसी की पसंद का pasta, burger ही बनाओगी।

वो तो बनाऊँगी ही, वो मेरा सबसे बड़ा बेटा जो है।

हाँ, हाँ लाड लड़ा, तभी तो वो भी, मेरी चाची सबसे best कहता फिरता है।

तभी एक phone बजा, रैना दी बात कर रहीं थीं, हाँ भाभी, आपको नितिन की चिंता करने की जरूरत नहीं है, मैंने उसके interview में जाने के लिए सारे समान ready कर दिये हैं। 

और हाँ अबकी बार फिर आप लोगों के लिए आचार और बड़िया भी भिजवा दूँगी। पिछले साल भेजी थी, तो भैया को बड़ी पसंद आई थी, अब तक तो खत्म भी हो गयी होंगी।

रैना दी की सास ने भी बात की, phone रखने के बाद वो बोलीं, आह री मेरी प्यारी बिटिया, जब से तुम आई हो, मुझे घर, रिश्तेदार किसी की भी चिंता नहीं रहती है, कहकर रैना दी की सास ने उन्हें गले लगा लिया।    

कीर्ति तैयार हो कर आ गयी, नितिन भी आ गया था। नाश्ते में white sauce pasta और नमकीन दलिया बना था। सब अपनी अपनी पसंद का नाश्ता कर रहे थे, पर कीर्ति ने दोनों चीज़ें खाईं, दोनों बहुत ही tasty थे।

कीर्ति, जीजू और नितिन एक साथ निकल गए। जब वो घर वापस पहुंचे, तो रैना दी physiotherapist का payment कर रहीं थीं।
जब वो चला गया, तो जीजू ने रैना दी से पूछा, उसे payment क्यों कर रही थीं? 

तो रैना दी बोलीं, आज last day था। अच्छा चलो, बढ़िया है, कहकर जीजू तो अपने कमरे में चले गए। पर कीर्ति को सवालों के घेरे में छोड़ गए।

रात का खाना भी रैना दी ने दो तरह का बनाया था, burger भी और रोटी सब्जी भी। अब भी कीर्ति ने दोनों खाये थे, दोनों ही बहुत tasty था।

कीर्ति ने रैना दी से कहा, आज आप मेरे साथ सो जाएँगी, मुझे आप से बहुत कुछ पूछना है, कल मेरी train भी है....... 

आगे पढ़ें-  हमने घर बदल लिए (भाग-3) में.......